मोदी की मणिपुर यात्रा से पहले बड़ा समझौता

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सितंबर के दूसरे हफ्ते में मणिपुर के दौरे पर जाने की संभावना है। उससे पहले मणिपुर को लेकर बड़ा समझौता हुआ है। गुरुवार को केंद्र व राज्य सरकार के साथ कुकी संगठनों का एक त्रिपक्षीय समझौता हुआ, जिसमें कुकी जो काउंसिल काउंसिल राष्ट्रीय राजमार्ग दो को पूरी तरह खोलने को तैयार हो गई। अब इस रास्ते से लोगों और जरूरी सामान की आवाजाही बिना रुकावट हो सकेगी।

गृह मंत्रालय की ओर से बताया गया कि कुकी जो काउंसिल सुरक्षा बलों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर शांति बनाए रखने में सहयोग करेगी। यह राजमार्ग मणिपुर को नगालैंड और पूर्वोत्तर से जोड़ने वाली जीवन रेखा है, जो मई 2023 में भड़की मैती और कुकी समुदायों की जातीय हिंसा के बाद से बंद था। इसके लिए दिल्ली में गुरुवार को केंद्र सरकार, मणिपुर सरकार और कुकी संगठनों के बीच त्रिपक्षीय बैठक हुई।

बैठक के बाद नया सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशंस करार पर दस्तखत किया गया। यह समझौता एक साल के लिए प्रभावी रहेगा और इसमें नई शर्तें जोड़ी गई हैं। इसके बाद कुकी संगठन राष्ट्रीय राजमार्ग दो को खोलने के लिए राजी हुए। गौरतलब है कि 27 महीने से चल रही हिंसा के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मणिपुर जाने का कार्यक्रम बन रहा है।


Previous News Next News

More News

‘युवा भारतीय गढ़ रहे देश-दुनिया का भविष्य’, प्रधानमंत्री मोदी

June 13, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि एनडीए सरकार युवाओं के नेतृत्व वाले विकास को मजबूत रूप से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि यह देखकर प्रसन्नता होती है कि युवा भारतीय उन क्षेत्रों में योगदान दे रहे हैं जो हमारे देश और दुनिया के भविष्य को आकार देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

दिल्ली में 500 यूनिट से अधिक बिजली खपत करने वालों पर बढ़ेगा बिल का बोझ

June 13, 2026

दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं को जून महीने में बड़ा झटका लग सकता है। दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (डीईआरसी) ने राजधानी की तीनों बिजली वितरण कंपनियों, बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड (बीआरपीएल), बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड (बीवाईपीएल) और टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीडीडीएल) को अप्रैल 2026 के लिए पावर परचेज एडजस्टमेंट चार्ज (पीपीएसी) वसूलने की अनुमति…

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख

June 13, 2026

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे। 30 जून को आर्मी स्टाफ के मौजूदा चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी उसी दिन रिटायर हो रहे हैं। लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ नेशनल डिफेंस एकेडमी,…

‘मां-बहन’: रिश्तों की गालियों से गरिमा तक की सिनेमाई यात्रा

June 13, 2026

यहां स्त्री-विमर्श है, लेकिन नारेबाज़ी नहीं। यहां सामाजिक टिप्पणी है, लेकिन उपदेश नहीं। यहाँ संवेदनशीलता है, लेकिन भावुकता का अतिरेक नहीं। तकनीकी पक्ष की बात करें तो फ़िल्म का कैमरा वर्क कहानी के स्वभाव के अनुरूप है। चमक-दमक से दूर, वास्तविक जीवन के करीब। फ्रेम्स में एक तरह की घरेलू घुटन भी है और आत्मीयता…

ट्रंप ने ईरान युद्ध खत्म किया

June 13, 2026

नई दिल्ली। अमेरिका ने ईरान के खिलाफ युद्ध समाप्त कर दिया है। युद्ध शुरू होने के करीब ढाई महीने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को दावा किया कि अमेरिका ने ईरान के साथ युद्ध खत्म कर दिया है। इसके साथ ही सूत्रों के हवाले से यह भी खबर आई है कि रविवार…

logo