महान राष्ट्र हमेशा गैंगस्टरों जैसे, छोटे राष्ट्र वेश्याओं की तरह

Categorized as हरिशंकर व्यास कालम

आज लिखना शुरू करने ही वाला था कि ‘द इकॉनोमिस्ट’ पत्रिका के ऐप पर आज के ही (8 मार्च 2026) Today’s Quote खंड में लिखा हुआ यह कोट पढ़ा — “द ग्रेट नेशन्स हैव ऑलवेज एक्टेड लाइक गैंगस्टर्स, एंड द स्मॉल नेशन्स लाइक प्रॉस्टिट्यूट्स।” (महान राष्ट्र हमेशा गैंगस्टरों की तरह व्यवहार करते हैं, वहीं छोटे राष्ट्र वेश्याओं की तरह) मुझे लगा भला अब अमेरिका-ईरान युद्ध, वैश्विक राजनीति, भारत की विदेश नीति पर लिखने के लिए क्या बचता है? इस एक वाक्य में 185 देशों में बंटी पृथ्वी के आठ अरब मनुष्यों के इतिहास-वर्तमान की व्याख्या है!

यह सूत्रवाक्य फिल्मकार स्टैनली क्यूब्रिक का है। वे, जिन्होंने पहले महायुद्ध से लेकर वियतनाम युद्ध, परमाणु हथियारों की प्रतिस्पर्धा, शीतयुद्ध आदि पर बेजोड़ फिल्में (Fear and Desire, Paths of Glory, Dr. Strangelove, Full Metal Jacket, Barry Lyndon आदि कई) बनाई। उन्होंने लगातार युद्ध, सत्ता, तकनीक और मानव स्वभाव को पर्दे पर उतारा।

मतलब स्टैनली क्यूब्रिक न केवल वैश्विक पैमाने के फिल्मकार थे बल्कि उनका उन वैश्विक बौद्धिक प्रतिष्ठानों  में भी मान था फिर भले वे ग्रेट नेशन्स याकि ग्रेट गैंगस्टर्स के पोषक रहे हैं!

सो महाशक्तियों की गुंडई-गैंगगिरी के आगे सभी देशों की वेश्यावृति पर सोचे तो आधुनिक राष्ट्रों की रीति नीति में क्या निकलेगा? मोटामोटी देश के लोगों के हितों, देशहित को मजबूरी में छोड देना। झुक जाना, सौदा कर लेना। भारत की नई जेनरेशन वेश्या शब्द से राजनीति के भाव शायद नहीं समझ पाए। खासकर हिंदीभाषियों और सोशल मीडिया के भक्तजन। ये देवदास की पारो के आगे भव्य फिल्मी कोठे की फिल्मी वेश्या चंद्रमुखी में खोए हो सकते हैं तो कॉलगर्ल, देवदासी, तवायफ जैसे शब्दों को ख्यालों में यह नहीं मानेंगे कि देशों के विदेश मंत्री, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति भी ट्रंप, नेतन्याहू या शी जिनपिंग के आगे अपनी जमीर, अपना ईमान बेचे तो वह वेश्यावृत्ति है!

जबकि भारत का राजनीतिक इतिहास, देश की दशा-दिशा का ब्यौरा वेश्याओं, विषकन्याओं, दरबारी जनखों के अनुभवों से भी भरा हुआ है। हम हिंदुओं की गुलामी याकि मुगलों, राजे-रजवाड़ों के इतिहास के सत्ता खेल में इनका बड़ा रोल रहा है। पाटलीपुत्र का दरबार हो या आगरा, दिल्ली के लालकिले के बादशाह के आगे छोटे ठिकानेदारों के झुकने, नजराने-हरजाने, शुक्रियाना के साथ जमीर-रियासत बेचने से लेकर, बेटी ब्याहना तक सहज राजनीतिक व्यवहार रहा है। याद है अकबर के आगे जयपुर के राजा मानसिंह का अपने को बेचने का इतिहास। ग्रेट अकबर के आगे कथित  देशी ग्रेट मानसिंह ने झुक कर जो गुलामी की थी वह क्या था? स्वतंत्रतचेता राणा प्रताप को घास की रोटियां खानी पडी थी।

बहरहाल, 2026 के मौजूदा समय में लाठी के ग्रेट नेशन्स, ग्रेट गैंगस्टर्स कौन हैं? इनके आगे कितने राष्ट्र, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति झुके हुए हैं? मेरा मानना है इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग।

दूसरे शब्दों में तीन सभ्यतागत महाशक्ति लाठियां। बुद्धि-पूँजी की यहूदी महाशक्ति नंबर एक पर, तो ईसाई (इवेंजेलिकल ईसाई राष्ट्रवाद) महाशक्ति दूसरे स्थान पर तथा मैन्यूफैक्चरिंग-औद्योगिक-व्यापारिक महाशक्ति के रूप में चीनी सभ्यता!

रूस और व्लादिमीर पुतिन का अर्थ नहीं है। पुतिन ने रूस को पिछलग्गू बना दिया है। वे यूक्रेन युद्ध चीन की छाया में और उसकी कृपा पर लड़ रहे हैं।

नंबर एक पर बेंजामिन नेतन्याहू। इसलिए क्योंकि दूसरे महायुद्ध के बाद से यहूदी लगातार बुद्धि-पूंजी-तकनीक की बदौलत अपनी दुधारी तलवार लिए हुए हैं। इससे अमेरिका चलता हुआ है। उसी के बल पर इन दिनों डोनाल्ड ट्रंप का मनमानी है।  ध्यान रहे इस्लाम के प्रति जैसा यहूदी दिमाग है वैसा ही इवेंजेलिकल ईसाई राष्ट्रवादी दिमाग है। तभी नेतन्याहू ने अमेरिका से ईरान पर वह कराया है जिसकी कल्पना नहीं थी।

सोचे, अमेरिका की सेना लगभग सबकुछ तो नेतन्याहू के कहने में काम कर रही है। खुफिया सूचनाएं, नक्शा, रोडमैप, ब्रीफिंग सब का केंद्र बिंदु नेतन्याहू। और फिर ट्रंप गैंग लीडर की तरह बोलते हुए। क्या यह अपने आपमें “द ग्रेट नेशन्स-ग्रेट गैंगस्टर्स” का साक्ष्य नहीं है?

और ग्रेट इजराइल-अमेरिकी गैंगस्टर जोड़ी के आगे ठुमकने की वेश्यावृत्ति लिए हुए कौन है? मेरा मानना है पूरा पश्चिम एशिया, सभी अरब-इस्लामी देश! कैसे? सोचे, अक्टूबर 2023 से लेकर आज 8 मार्च 2026 तक गाजा में नेतन्याहू ने अरब लोगों (फिलिस्तीनी मूल के वे अरब, जिन्हें खदेड़ कर 1948 में तब की ग्रेट महाशक्ति अमेरिका-ब्रिटेन की गैंग ने इजराइल बनाया था) को बेरहमी से मारा, उजाड़ा, खदेड़ा लेकिन ऐसा आंखोंदेखी के बावजूद  इस्लाम के ठेकेदार सऊदी अरब, कतर, जॉर्डन, यूएई, इराक, तुर्की के शेखों, राष्ट्रपतियों ने सार्वजनिक तौर पर इजराइल को यह अल्टीमेटम देने की इतनी भी जुर्रत नहीं की कि इजराइल अब रुक जाए नहीं अन्यथा…

उस नाते  पश्चिम एशिया के शेखों, सऊदी किंग-प्रिंस, राष्ट्रपतियों, तानाशाहों, प्रधानमंत्रियों की अस्सी वर्षों की कूटनीति, सैनिक-भू राजनीति की अमेरिका-इजराइल के आगे लाचारगी का मामला अतुलनीय है। इजराइल जीरो से शुरू हुआ था लेकिन अमेरिका और पश्चिमी देशों में बुद्धि (सर्वाधिक नोबेल पुरस्कार विजेता, हार्वर्ड-ऑक्सफोर्ड, बौद्धिक प्रतिष्ठानों में प्रोफेसरों, वैज्ञानिकों, उद्यमियों के बतौर महाशक्ति जैसा ठोस यहूदी दबदबा) तथा पूंजी के महाशक्ति बल से यहूदियों ने इजराइल को सबकुछ दिया या दिलाया। नतीजतन इजराइल जैसा बना, उसका छटांग भी अरब-इस्लामी देश नहीं बन पाया।

जबकि अरब-खाड़ी के इन देशों ने तेल से बेइंतहा कमाई पाई। अमीरी बनी मगर आया तो कंक्रीट के मकान, शहर बसाने या इमारतें खड़ी करने के अलावा कुछ नहीं किया। इजराइल की राजधानी येरूशलम, व तेल अवीव के बगल के देशों में चमक भरपूर है मगर मौलिक ज्ञान-विज्ञान, स्वतंत्रता की भूख नहीं है। इजराइल की राजधानी में  कुवैत, दुबई, बहरीन, सऊदी, कतर जैसी इमारतें नहीं मिलेंगी। न ही नेतन्याहू ने अपने प्रधानमंत्री मोदी जैसा किलेनुमा प्रधानमंत्री आवास बनाया है,दफ्चर बनाए है। उलटे नेतन्याहू ने प्राचीन शहर येरूशलम को राजधानी बनाया।

और पता है दुबई, कुवैत, सऊदी के नए शहरों की शान का रक्षक कौन है? ग्रेट नेशन इजराइल-अमेरिका याकि नेतन्याहू-ट्रंप की गैंग। तथ्य है कतर, सऊदी, दुबई, बहरीन, इराक में अमेरिका ने अपने सैनिक अड्डे बना रखे हैं। इनकी रक्षा के लिए। ईरान के हमलों के आगे इससे इन देशों को कवच मिला हुआ है। लेकिन इससे साबित क्या हो रहा है?  इन देशों ने हमला नहीं करने की हर संभव मिन्नत की। लेकिन अधिनिस्थ क़ॉलोनियों या शक्तिहीन-छोटे देशों की कौन सुनता है!  तभी दुनिया का मुसलमान यह ज्यादा सोच रहा होगा कि इन देशों पर मिसाइल छोड़ ईरान सही कर रहा है। दुनिया के सवा दो अरब मुसलमानों (शिया और सुन्नी दोनों) में अधिकांश का मनोविज्ञान पहले गाजा और अब ईरान पर इजराइली-अमेरिकी ध्वंस से बेहद घायल है। सोचना भी गलत नहीं है कि खाड़ी के इन देशों के मुसलमानों में भी यह सोचने वाले होंगे कि ईरान सही कर रहा है!

तभी पश्चिम एशिया के अरब-खाड़ी देशों पर यह वाक्य बेमतलब नहीं है कि ‘द स्मॉल नेशन्स लाइक प्रॉस्टिट्यूट्स।”

पर क्या करें, ऐसे ही कायदे है। बड़ी मछली छोटी को खाएगी ही! जिसकी लाठी उसकी भैंस होगी ही। इसी भाव में ही तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी छप्पन इंची छाती की हवा-हवाई विदेश नीति की। अपने को ग्रेट नेशन, विश्वगुरु, चमकती अर्थिकी के हवाले शी जिनपिंग, पुतिन, ट्रंप से गलबहियां के फोटो बनवाएं। एजेंसियां मोसाद की तरह कनाडा, अमेरिका में दुश्मन तलाशने लगी तो पड़ोस में ठेके दिलवाने से लेकर उन्हे ठोंकने के तौर-तरीके भी बने? पर भला असल तीन गैंगस्टर महाशक्तियों से यह छिपा रह सकता था?

तभी पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के समय राष्ट्रपति ट्रंप का मूड बिगड़ा नहीं कि भारत तब से वह सब भुगतता हुआ है जो दुनिया में किसी ने नहीं भुगता। मई 2025 से ट्रंप भारत को लगातार जलील करते आए है? भारत की सैन्य क्षमता से लेकर उसे दंड देने से लेकर किसके साथ क्या व्यापार करें, और करें या न करें जैसे आदेश भी अमेरिका से आ रहे हैं। लेकिन प्रधानमंत्री और भारत को सबकुछ मान्य। कभी कोई प्रतिवाद नहीं।

और डोनाल्ड ट्रंप कई और देशों के साथ भी यही व्यवहार कर रहे हैं क्योंकि “द ग्रेट नेशन्स हैव ऑलवेज एक्टेड लाइक गैंगस्टर्स!”


Previous News Next News

More News

सम्राट चौधरी : बिहार में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री

April 15, 2026

मंगलवार को नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार में भाजपा युग की शुरुआत हो गई। बिहार में पहली बार भाजपा के मुख्यमंत्री ने शपथ ली, जो भाजपा के लिए ऐतिहासिक है। केंद्रीय कृषि मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान द्वारा संशय के बादल हटाए जाने के बाद, सम्राट चौधरी के नाम…

पंजाब सरकार ने राघव चड्ढा की सुरक्षा हटाई, केंद्र सरकार ने दी जेड सिक्योरिटी

April 15, 2026

केंद्र सरकार ने आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा को बड़ी सुरक्षा राहत देते हुए जेड कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की है। गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, यह सुरक्षा दिल्ली व पंजाब दोनों जगह लागू होगी और अर्धसैनिक बल उनके सुरक्षा कवच का जिम्मा संभालेंगे।  जानकारी के अनुसार, यह फैसला इंटेलिजेंस…

‘बिहार चौतरफा विकास की नई ऊंचाई हासिल करेगा’, पीएम मोदी ने दी बधाई

April 15, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सम्राट चौधरी को बिहार का नया मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि सम्राट चौधरी के कुशल नेतृत्व में जनता-जनार्दन की आकांक्षाओं को पूरा करते हुए बिहार चौतरफा विकास की नई ऊंचाई हासिल करेगा।  प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म…

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी पहुंचे सचिवालय

April 15, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी एक्शन में दिख रहे हैं। शपथ लेने के तुरंत बाद वे सचिवालय पहुंचे और कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक कर यह साफ संकेत दे दिया कि उनका कार्यकाल कार्य-उन्मुख और परिणाम-आधारित होगा।   बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने…

नोएडा में फैक्ट्रियों के खुलते ही फिर श्रमिकों का हंगामा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

April 15, 2026

नोएडा में एक बार फिर औद्योगिक गतिविधियों के शुरू होते ही श्रमिकों का आक्रोश सामने आया है। फैक्ट्रियों के खुलने के साथ ही जिले में तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिल रही है। ताजा मामला सेक्टर-63 का है, जहां एक कंपनी के बाहर श्रमिकों ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात…

logo