घूम-फिर कर वहीं?

Categorized as संपादकीय

एक धार्मिक समुदाय की पहचान पर आधारित प्रीमियर लीग शुरू होने जा रही है, तो अन्य मजहबी या जातीय समुदाय भी ऐसा करने को प्रेरित हो सकते हैँ। फिर महजबी/ जातीय टीमों के बीच मुकाबले की भी शुरुआत हो सकती है! 

जैन समुदाय ने क्रिकेट की अपनी प्रीमियर लीग की शुरुआत की है। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीटो) ने 12 टीमों की फ्रेंचाइजी बेचने के लिए नीलामी आयोजित की, जिसमें 50 खरीदार आए। मुंबई सोबो स्टार टीम की फ्रेंचाइजी सबसे महंगी यानी 3.7 करोड़ रुपये में बिकी। अब टीमें खिलाड़ी खरीदेंगी। उसके बाद टूर्नामेंट शुरू होगा। जॉन्टी रोड्स, रॉस टेलर, सनत जयसूर्या, शिखर धवन, सुरेश रैना और मुनाफ पटेल जैसे बड़े नामों को कोच के रूप में जोड़ा जा रहा है। आईपीएल की तर्ज पर टीमें विज्ञापन और ब्रांड एंडोर्समेंट जुटाएंगी। जैन समुदाय की ऊंची आर्थिक हैसियत को देखते हुए अनुमान है कि टूर्नामेंट का ऊंचा ब्रांड वैल्यू बन सकता है।

मगर समस्या यह है कि इससे औपचारिक रूप से क्रिकेट फिर से सामुदायिक/ सांप्रदायिक दायरे में सिकुड़ने जा रहा है। बीकानेर, सांगली, अजमेर, गांधीग्राम जैसे कुछ शहरों में जैन समुदाय के अपने टूर्नामेंट होने की सूचना पहले आई थी। मगर अब मजहब आधारित ब्रांड वैल्यू के बड़े टूर्नामेंट की शुरुआत होने जा रही है। यहां याद कर लेना चाहिए कि भारत में अंग्रेजों ने जब क्रिकेट की शुरुआत की, तो आरंभिक दिनों में समुदाय आधारित टीमों के बीच ही मुकाबला होता था। पारसी समुदाय ने सबसे पहले अपनी टीम बनाई। बाद में मुंबई में क्वाड्रैंगुलर टूर्नामेंट शुरू हुआ, जिसमें यूरोपियन्स, हिंदू, पारसी और मुस्लिम टीमें भाग लेती थीँ।

जब यहूदी टीम शामिल हुई, तो टूर्नामेंट का नाम पेंटागुलर हो गया। लेकिन, महात्मा गांधी सहित राष्ट्रीय आंदोलन के नेताओं ने प्रतियोगिता के इस स्वरूप का कड़ा विरोध किया। तर्क था कि ऐसी टीमों में मुकाबले से सांप्रदायिक भावनाएं उभारती हैं। नतीजतन, 1946 में महजबी पहचान वाली टीमों पर आधारित टूर्नामेंट को बंद कर दिया गया। स्वतंत्रता के बाद टीमें क्षेत्रीय या पेशेवर पहचान पर बनीं। प्रतियोगिताएं सभी जन समूहों एवं समुदायों के लिए खुली रखी गईं। मगर अब दौर पलटता दिख रहा है। एक धार्मिक समुदाय की पहचान पर आधारित प्रीमियर लीग शुरू होने जा रही है, तो अन्य मजहबी या जातीय समुदाय भी ऐसा करने को प्रेरित हो सकते हैँ। फिर महजबी या जातीय टीमों के बीच मुकाबले की भी शुरुआत हो सकती है!


Previous News Next News

More News

कांग्रेस के सामने ईडी का खतरा

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी के सामने राजनीतिक चुनौती तो भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी की है ही लेकिन एक बड़ी चुनौती प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की है। वह चुनौती कब और कहां से कांग्रेस को परेशान करने लगेगी यह पता नहीं चल पाता है। कांग्रेस के एक जानकार नेता ने कहा कि कई बार लगता है…

कांग्रेस के कहने से ईडी की कार्रवाई!

September 14, 2026

एक तरफ कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेता आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार ईडी और दूसरी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती है और विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर कार्रवाई कराती है तो दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा विरोधी दूसरी पार्टियों के ही नेता आरोप लगा रहे हैं कि ईडी कुछ कांग्रेस नेताओं के…

केरलम में राहुल बनाएंगे नया अध्यक्ष

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी कई राज्यों में नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने जा रही है। इसमे सबसे पहले केरलम में फैसला हो सकता है। जानकार सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी केरलम में अपनी पसंद के नेता को अध्यक्ष बनवाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि जिस तरह से उन्होंने तमिलनाडु में पार्टी के सबसे मुखर नेताओं में…

ब्रिक्स के दौरान सर्जियो गोर दिल्ली छोड़ गए

September 14, 2026

दिल्ली में दुनिया भर के नेताओं का जमावड़ा था। नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा था। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दोनों भारत आए थे। यह बहुत बड़ा घटनाक्रम था। दो साल पहले दिल्ली में हुए जी 20…

गाणपत्य मीमांसा और आधुनिक जीवनशैली

September 14, 2026

मुद्गल पुराण में गणेश के आठ अवतारों का वर्णन मिलता है, जो किसी असुर को मारने के लिए नहीं, बल्कि मानव मन के भीतर छिपे आठ मानसिक विकारों का शमन करने के लिए अवतरित हुए थे। वक्रतुण्ड, मत्सरासुर अर्थात मत्सर, ईर्ष्या के शमन हेतु अवतरित हुए थे, यह सोशल मीडिया पर दूसरों की प्रगति देखकर…

logo