सबसे बड़ा रुपैया!

Categorized as संपादकीय

पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के कारण भारत के साथ बनी उसकी दुश्मनी क्रिकेट के सौदागरों के लिए रेवेन्यू का बड़ा जरिया बनी हुई है। इसी भावना को नकदी में तब्दील कर बोर्ड, खिलाड़ी, प्रायोजक, ब्रॉडकास्टर, मेजबान आदि सब मालामाल होते हैं।

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मैच नहीं होता, तो अनुमान है कि आईसीसी, प्रायोजकों, ब्रॉडकास्टर और मेजबान स्टेडियम आदि सबको मिलाकर ढाई से तीन हजार करोड़ रुपये तक का साझा नुकसान होता। यही वो आकंड़ा है, जिसने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को पाकिस्तान की मान-मनौव्वल करने के लिए मजबूर कर दिया। यहां तक कि इस कोशिश में उसने भारत में वर्ल्ड कप मैच खेलने से इनकार करने वाले बांग्लादेश पर कोई जुर्माना ना लगाने और मौजूदा वर्ल्ड में उसकी गैर-मौजूदगी की भरपाई के बतौर 2031 के पहले आईसीसी के एक बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी देने का एलान किया है।

हालांकि इसे सार्वजनिक तौर पर नहीं बताया गया है, लेकिन संकेत हैं कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड कुछ ‘शिकायतों’ को भी दूर करने का आश्वासन आईसीसी ने दिया है। उधर आर्थिक नुकसान का भय इतना था कि श्रीलंका के राष्ट्रपति अनूरा दिसानायके ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को फोन कर कोलंबो में भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच में पाकिस्तान की टीम उतारने का अनुरोध किया। ये सारी मिज़ाजपुर्सियां भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की पूरी जानकारी में- यानी उसकी सहमति से हुईं। इस दौरान बीसीसीआई ने यह नहीं कहा कि आतंकवाद के प्रायोजक देश के साथ अब तो भारत कतई मैच नहीं खेलेगा, जब उसने राजनीतिक कारणों से भारत के साथ खेलने को इतना बड़ा मुद्दा बना दिया है।

आखिर हजारों करोड़ रुपये के राजस्व का लोभ ऐसा है कि राष्ट्रवाद क्रिकेट के कारोबारियों के लिए दिखावा करने से ज्यादा का महत्त्व नहीं रखता! दरअसल, पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के कारण भारत के साथ बनी उसकी दुश्मनी क्रिकेट के सौदागरों के लिए रेवेन्यू का एक बड़ा जरिया बनी हुई है। इसी भावना के कारण भारत और पाकिस्तान के मैच में दोनों देशों के क्रिकेट प्रेमियों की भावनाओं का उबाल चरम पर होता है, जिसे नकदी में तब्दील कर बोर्ड, खिलाड़ी, प्रायोजक, ब्रॉडकास्टर, मेजबान आदि सब मालामाल होते हैं। उनकी ‘देशभक्ति’ मैच के दौरान हाथ ना मिलने या पाकिस्तानी अधिकारी से ट्रॉफी ना लेने जैसी क्रियाओं से आगे नहीं बढ़ पाती। तो ऐसे “राष्ट्रवाद” के प्रदर्शन का मंच एक बार फिर तैयार है।


Previous News Next News

More News

कांग्रेस के सामने ईडी का खतरा

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी के सामने राजनीतिक चुनौती तो भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी की है ही लेकिन एक बड़ी चुनौती प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की है। वह चुनौती कब और कहां से कांग्रेस को परेशान करने लगेगी यह पता नहीं चल पाता है। कांग्रेस के एक जानकार नेता ने कहा कि कई बार लगता है…

कांग्रेस के कहने से ईडी की कार्रवाई!

September 14, 2026

एक तरफ कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेता आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार ईडी और दूसरी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती है और विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर कार्रवाई कराती है तो दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा विरोधी दूसरी पार्टियों के ही नेता आरोप लगा रहे हैं कि ईडी कुछ कांग्रेस नेताओं के…

केरलम में राहुल बनाएंगे नया अध्यक्ष

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी कई राज्यों में नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने जा रही है। इसमे सबसे पहले केरलम में फैसला हो सकता है। जानकार सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी केरलम में अपनी पसंद के नेता को अध्यक्ष बनवाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि जिस तरह से उन्होंने तमिलनाडु में पार्टी के सबसे मुखर नेताओं में…

ब्रिक्स के दौरान सर्जियो गोर दिल्ली छोड़ गए

September 14, 2026

दिल्ली में दुनिया भर के नेताओं का जमावड़ा था। नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा था। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दोनों भारत आए थे। यह बहुत बड़ा घटनाक्रम था। दो साल पहले दिल्ली में हुए जी 20…

गाणपत्य मीमांसा और आधुनिक जीवनशैली

September 14, 2026

मुद्गल पुराण में गणेश के आठ अवतारों का वर्णन मिलता है, जो किसी असुर को मारने के लिए नहीं, बल्कि मानव मन के भीतर छिपे आठ मानसिक विकारों का शमन करने के लिए अवतरित हुए थे। वक्रतुण्ड, मत्सरासुर अर्थात मत्सर, ईर्ष्या के शमन हेतु अवतरित हुए थे, यह सोशल मीडिया पर दूसरों की प्रगति देखकर…

logo