जोखिम भरा आमंत्रण

Categorized as संपादकीय

आपत्तियां अनेक हैं। कार्यक्षेत्र को गजा में स्थिरता लाने तक सीमित रखने के बजाय बोर्ड को व्यापक अधिकार संपन्न बना दिया गया। इस तरह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने जो दायरा तय किया, बोर्ड उससे बहुत आगे जाता दिखता है।

गजा शांति बोर्ड में शामिल होने के लिए मिले आमंत्रण पर निर्णय लेना भारत के लिए आसान नहीं होगा। बोर्ड से कई पेचीदगियां जुड़ी हैं। साथ ही इसमें अनेक जोखिम हैं। इसीलिए डॉनल्ड ट्रंप का कृपा पात्र बनने को आतुर कुछ शासकों के अलावा किसी बड़े देश ने इसको लेकर उत्साह नहीं दिखाया है। फ्रांस ने तो आमंत्रण को अस्वीकार करने के साफ संकेत दिए हैं। ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर को बोर्ड में प्रमुख भूमिका दी गई, जिसे स्वीकार करने के बाद जब उन्हें पता इसके लिए एक बिलियन डॉलर का चंदा देना होगा, तो उन्होंने बोर्ड से दूरी बनाने के संकेत दिए हैँ।

यहां तक कि इजराइल ने भी खुलेआम इस योजना पर विरोध जताया है। आपत्ति के बिंदु अनेक हैं। एक तो सभी हित-धारकों से बिना व्यापक विचार-विमर्श के अमेरिकी राष्ट्रपति के कुछ करीबियों ने बोर्ड के कार्यक्षेत्र एवं उसके गठन की शर्तें तय कर लीं। कार्यक्षेत्र को गजा में स्थिरता लाने एवं वहां विकास कार्यों को सुनिश्चित करने तक सीमित रखने के बजाय उसे व्यापक अधिकार संपन्न बना दिया गया। इस तरह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने जो दायरा तय किया था, बोर्ड उससे बहुत आगे जाता दिखता है- यहां तक कि कई हलकों से अंदेशा जताया गया है कि इसे सुरक्षा परिषद के विकल्प के रूप में तैयार किया गया है।

इस तरह इसे दूसरे महायुद्ध के बाद स्थापित विश्व व्यवस्था के लिए चुनौती के रूप में देखा गया है। हर मामले में निर्णय का अंतिम अधिकार ट्रंप को है। यानी इसका ढांचा लोकतांत्रिक नहीं है। उधर बोर्ड के प्रस्तावित सदस्यों के चयन में कोई तर्क नजर नहीं आता। आमंत्रण भारत को मिला है, तो पाकिस्तान और बांग्लादेश को भी। ऐसे में मुद्दा है कि क्या भारत को एक बिलियन डॉलर देकर बोर्ड में शामिल होना चाहिए? सवाल यह भी है कि उससे भारत के हित कितने सधेंगे? बेशक, अमेरिका से बेहतर रिश्ता भारत के हित में है, लेकिन यह नहीं कहा जा सकता कि ट्रंप की हर योजना से जुड़ना भारत के फायदे में है। इसलिए भारत को निर्णय लेने में जल्दबाजी दिखाने की जरूरत नहीं है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo