अब नया पैमाना

Categorized as संपादकीय

अगले वित्त वर्ष से सरकार जीडीपी की तुलना में ऋण के अनुपात को राजकोषीय सेहत मापने का आधार पर बनाने जा रही है। परिणाम यह होगा कि सरकार की आमदनी एवं खर्च के बीच अनुशासन की बात महत्त्वपूर्ण नहीं रह जाएगी।

अगले वित्त वर्ष से सरकार की वित्तीय सेहत को मापने का पैमाना बदल जाएगा। अभी तक ये पैमाना राजकोषीय घाटा है। मगर वित्त वर्ष 2026-27 से केंद्र जीडीपी की तुलना में कर्ज के अनुपात के आधार पर वित्तीय सेहत की जानकारी देगी। संभवतः इस वित्त वर्ष में जीडीपी की तुलना में कर्ज का अनुपात 55 फीसदी रहेगा, जबकि अनुमान 56 प्रतिशत का था। इस तरह सरकार बता सकेगी कि उसने वित्तीय सेहत सुधारी है। इस पैमाने में सरकार के राजस्व पर पहले की तरह ध्यान केंद्रित नहीं रहेगा।

जीडीपी पूरी अर्थव्यवस्था के प्रदर्शन का माप है, जिसमें निजी क्षेत्र एवं आम उपभोक्ता का योगदान भी शामिल होता है। इसकी तुलना में सरकारी कर्ज को मापने का परिणाम यह होगा कि सरकार की आमदनी एवं खर्च के बीच अनुशासन की बात आम चर्चा में महत्त्वपूर्ण नहीं रह जाएगी। जबकि यह अहम पहलू है। हकीकत यह है कि केंद्र के खजाने पर ऋण चुकाने का दबाव बढ़ता जा रहा है। अनुमानित आंकड़ों के मुताबिक 2025-26 में केंद्र ने 14.82 लाख करोड़ रुपये का सकल और 11.63 लाख करोड़ रुपये का शुद्ध ऋण लिया है। मसलब लिए कर्ज में से तकरीबन तीन लाख 20 हजार करोड़ रुपयों से पुराना ऋण चुकाया गया। पुराने ऋण की बढ़ती देनकारी के कारण अनुमान है कि 2026-27 में केंद्र को 16 से 17 लाख करोड़ रुपये का कर्ज लेना होगा।

यानी सरकार का राजस्व कर्ज देनदारी के अनुपात में नहीं बढ़ रहा है। इन हकीकतों की रोशनी में बेहतर होगा कि केंद्र राजस्व की तुलना में ऋण के आंकड़ों को अहमियत दे। तार्किक तो यह है कि इस गणना में टैक्स राजस्व को ही शामिल किया जाए, क्योंकि वही अर्थव्यवस्था की असली सेहत का प्रतिबिंब होता है। मगर नरेंद्र मोदी सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक से लाभांश की बड़ी रकम लेने की शुरुआत की है। उधर विनिवेश जैसे अन्य स्रोतों से प्राप्तियों को भी राजस्व का हिस्सा बताया जाता है। बहरहाल, सारे राजस्व की तुलना में कर्ज की स्थिति क्या है, यही वो आंकड़ा है, जो सरकार के वित्तीय अनुशासन एवं राजकोषीय सेहत को बताती है। उससे ध्यान नहीं हटना चाहिए।


Previous News Next News

More News

अफगानिस्तान में पुराने युद्ध का ब‍िना फटा बम अचानक फटने से क‍िशोर घायल

June 3, 2026

अफगानिस्तान के पूर्वी गजनी प्रांत में मंगलवार को बम फटने से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह जानकारी प्रांतीय पुलिस कार्यालय ने बुधवार को दी। यह घटना गिलान जिले में हुई। लड़के को एक खिलौने जैसी दिखने वाली चीज मिली थी और वह उससे खेलने लगा। तभी वह वस्तु अचानक फट गई…

पटना : खान सर की कोचिंग पर हमला करने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

June 3, 2026

बिहार की राजधानी पटना में चर्चित शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान में तोड़फोड़ और गार्ड के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद भी शामिल बताए जा रहे हैं।   पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस…

दिल्ली : मालवीय नगर के बहुमंजिला इमारत में भीषण आग, 10 लोगों की मौत

June 3, 2026

बुधवार सुबह दिल्ली के मालवीय नगर में स्थित बहुमंजिला ‘लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट’ में भीषण आग लग गई। इसमें अब तक 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घायलों को बाहर निकाल लिया गया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की।  दिल्ली पुलिस के मुताबिक घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां उनका…

ममता बनर्जी का टीएमसी को टूटने से बचाने के लिए बड़ा फैसला, संगठन में होंगे फेरबदल

June 3, 2026

पश्चिम बंगाल की सत्ता में 15 साल तक काबिज रही टीएमसी अब टूटने के कगार पर है और पार्टी को बचाने के लिए पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अहम फैसला लिया है। इस फैसले के तहत पार्टी की सभी समितियां, साथ ही इसके सभी फ्रंटल संगठन, तत्काल प्रभाव से भंग कर दिए…

तीन आदिवासी बालिकाओं की मृत्यु दुर्भाग्यपूर्ण, कठोर कार्रवाई हो: दिग्विजय सिंह

June 3, 2026

राज्यसभा सांसद एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रायसेन जिले की गैरतगंज तहसील के अंतर्गत आदिवासी बहुल ग्राम सगौर में कुएं में डूबने से तीन नाबालिग आदिवासी बालिकाओं की हुई दर्दनाक मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने इस घटना को प्रशासनिक लापरवाही एवं पेयजल व्यवस्था की विफलता का गंभीर उदाहरण बताते…

logo