ट्रंप को चाहिए आत्महंता

Categorized as संपादकीय

ट्रंप के नजरिए में अमेरिका के अलावा किसी अन्य देश की समृद्धि के लिए कोई गुंजाइश नहीं हैं। उनका दोमुंहापन जग-जाहिर है। फिर भी हैरतअंगेज है कि उनकी त्योरियों के हिसाब से भारत के सत्ताधारी हलकों की भंगिमाएं बदलने लगती हैं।

जिस रोज डॉनल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर बातचीत अभी भी चल रही है और वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत का इंतजार कर रहे हैं, उसी रोज यह खबर भी आई कि ट्रंप ने यूरोपियन यूनियन (ईयू) को भारत पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने को कहा है। भारत के सत्ताधारी हलकों में अमेरिका प्रेम इतना ज्यादा है कि ट्रंप के मूड में हलके से बदलाव से भी यहां खुशी की लहर दौड़ जाती है। हफ्ते भर के अंदर ट्रंप ने भारत के प्रति नरम रुख दूसरी बार दिखाया और दोनों बार मोदी ने उस पर उत्साह से भरपूर प्रतिक्रिया जताई।

इस बार उन्होंने कहा- ‘हम दोनों देशों की जनता के अधिक उज्ज्वल, अधिक समृद्ध भविष्य के लिए काम करेंगे।’ मगर अब तक ट्रंप प्रशासन का जो नजरिया सामने आया है, उसमें अमेरिका के अलावा किसी अन्य देश के उज्ज्वल भविष्य या समृद्धि के लिए कोई गुंजाइश है, इसके तनिक भी संकेत नहीं हैं। ईयू नेताओं को उन्होंने ना सिर्फ भारत और चीन पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने का निर्देश दिया, बल्कि उनसे यह भी कहा है कि वे रूस से प्राकृतिक गैस के आयात पर पूरी रोक लगाएं। ये बात उन्होंने उस समय कही है, जब उनका प्रशासन चीन के खिलाफ ऐसे कदम उठाने से बच रहा है, जिसको लेकर चीन जवाबी कार्रवाई कर सकता है।

उधर रूस से जरूरी खनिजों की खरीदारी अमेरिकी कंपनियों ने जारी रखी हुई है। मगर ट्रंप चाहते हैं कि ईयू एक और आत्महंता कदम उठाए और ऊर्जा के मामले में पूरी तरह अमेरिका पर निर्भर हो जाए। साथ ही वह चीन की वैसी जवाबी कार्रवाइयां झेले, जिनसे ट्रंप अमेरिका को बचाए रखना चाहते हैं। भारत के मामले में उनके प्रशासन का ऐसा दोहरा रुख पहले ही सामने आ चुका है। उनके वाणिज्य मंत्री भारत के सामने तीन आत्महंता शर्तें रख चुके हैं, जिन्हें मानने के बाद ही बीटीए हो पाएगा। हैरतअंगेज यह है कि ट्रंप के ऐसे खुलेआम दोमुंहेपन के बावजूद उनकी त्योरियों के हिसाब से भारत के सत्ताधारी हलकों की भंगिमाएं बदलती रहती हैं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo