नौबत ही क्यों आए!

Categorized as संपादकीय

नेपाल में सोशल मीडिया पर ‘नेपो-किड्स’ जैसे हैशटैग बेहद लोकप्रिय हुए। नेताओं और उनके परिजनों को उपलब्ध विलासिता और विशेषाधिकारों ने लोगों में आक्रोश भरा। इसका जब धमका हुआ, तो तमाम बड़े नाम और चेहरे उसकी लपेट में आ गए।

नेपाल में हुईं भयानक घटनाओं के साथ भारत में सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ी है कि क्या ऐसा यहां भी हो सकता है? चूंकि अपने अधिकांश पड़ोसी देश- श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल- ऐसी उथल-पुथल से गुजर चुके हैं, तो निठल्ले चिंतन में यह सवाल भी उठाया गया है कि क्या अब भारत की बारी है। बेशक, ऐसे कयास फिलहाल दूर की कौड़ी हैं, मगर पास-पड़ोस की घटनाओं से अगर कुछ सबक छिपे हों, तो उनसे सीख लेना फायदेमंद ही रहता है। मसलन, तमाम पड़ोसी देशों में जो असंतोष पनपा, उसके पीछे में वहां की जनता से कटी राजनीतिक संस्कृति एक बड़ा कारण रही है।

नेपाल में नेताओं के बाल-बच्चों की सुख-सुविधा भरी जिंदगी लोगों- खासकर नौजवानों की आंख में चुभ रही थी। इसीलिए वहां सोशल मीडिया पर ‘नेपो-किड्स’ जैसे हैशटैग बेहद लोकप्रिय हुए। नेताओं और उनके परिजनों को उपलब्ध विलासिता और विशेषाधिकारों ने लोगों में आक्रोश भरा। इसका जब धमका हुआ, तो तमाम बड़े नाम और चेहरे उसकी लपटों में आ गए। नेताओं का एक अपना वर्ग बना जाना और उनकी जीवन शैली तथा आम जीवन स्तर के बीच खाई का लगातार चौड़ा होते जाना लोगों में प्रतिशोध की भावना भरता है। भारत का सौभाग्य है कि स्वतंत्रता के बाद यहां विकास एवं प्रगति के पैमानों पर बेहतर सफलताएं हासिल हुईं, जिससे यहां की राजनीतिक व्यवस्था में लोगों का भरोसा मजबूत बना रहा है।

मगर समय-समय पर इसकी सीमाएं भी जाहिर हुई हैं। डेढ़ दशक पहले अन्ना आंदोलन के दौरान अपनी राजनीतिक व्यवस्था के खिलाफ लोगों का अविश्वास खुल कर सामने आया था। उसके बाद शासक समूहों ने अलग तरह के नैरेटिव से हालात को संभाले रखा है। मगर उससे निश्चिंत हो जाना सही नजरिया नहीं होगा। बेहतर यह होगा कि लोगों के मन में जो घट रहा होता है, शासक समूह उससे बेहतर संवाद बनाएं। गहरा रही शिकायतों को समझना वैसे भी राजनेताओं का लोकतांत्रिक कर्त्तव्य है। शिकायतों का निवारण राजनीतिक वर्ग का दायित्व है। वे जिम्मेदारी निभाएं, तो फिर समाज में अस्थिरता की नौबत ही क्यों आएगी! उल्लेखनीय है कि इलाज से बेहतर रोग की रोकथाम होता है।


Previous News Next News

More News

सुप्रीम कोर्ट का बिना आपराधिक रिकॉर्ड वाले छात्रों को रिहा करने के निर्देश

July 28, 2026

उच्चतम न्यायालय ने पिछले सप्ताह हुए विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेने पर गिरफ्तार या हिरासत में लिए गए उन सभी छात्रों को मंगलवार को रिहा करने का आदेश दिया जिनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। इसके साथ ही न्यायालय ने केंद्र सरकार और असम, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र तथा केरल सरकारों…

युवाओं को रोजगारदाता बनाने की दिशा में योगी सरकार की बड़ी पहल

July 28, 2026

उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं को नौकरी तलाशने वाला नहीं बल्कि रोजगार सृजित करने वाला उद्यमी बनाने के उद्देश्य से ‘यूथ अड्डा’ पहल को प्रदेश भर में विस्तार देने का निर्णय लिया है। सरकार का कहना है कि यह पहल नई पीढ़ी की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है और इसके…

महबूबा ने जंतर-मंतर पर दिये बयान के लिए मांगी माफी

July 28, 2026

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष एवं जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने जंतर-मंतर पर दिये अपने विवादित बयान के लिए मंगलवार को माफी मांगी। गौरतलब है कि सुश्री मुफ्ती ने अभी हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर के विरोध-प्रदर्शन में शामिल होकर कश्मीर में मौजूदा उग्रवाद का जिक्र करते हुए वहां बल…

उत्तरकाशी में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित

July 28, 2026

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में सोमवार देर रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। भारी बारिश के कारण यमुनोत्री और गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर भूस्खलन और मलबा आने से अवरुद्ध हो गए हैं, जिससे चारधाम यात्रा पर निकले हजारों तीर्थयात्रियों तथा स्थानीय लोगों का…

अमेरिका-ईरान के बीच ‘सौहार्दपूर्ण वार्ता’ जारी : ट्रंप

July 28, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच फिलहाल “सौहार्दपूर्ण वार्ता” चल रही है, हालांकि यदि कोई समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका फिर से सैन्य कार्रवाई कर सकता है। श्री ट्रंप ने मिशिगन के मिलफोर्ड में सोमवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “हम उन पर जबरदस्त…

logo