दो महीने बाद चुनाव पर पीके, तेजस्वी का सवाल

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के करीब दो महीने बाद प्रशांत किशोर और तेजस्वी यादव को ध्यान आया है कि चुनाव नतीजों पर सवाल उठाना है। दो महीने तक दोनों चुप रहे। दोनों पार्टियों की ओर से किसी सीट पर चुनाव नतीजे को लेकर चुनाव आयोग से कोई शिकायत नहीं की गई। अदालत में… Continue reading दो महीने बाद चुनाव पर पीके, तेजस्वी का सवाल

सिद्धू के कांग्रेस से बाहर होने की तैयारी?

पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के लिए कांग्रेस पार्टी में स्पेस कम होता जा रहा है। कांग्रेस ने जट सिख नेता के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष राजा अमरिंदर सिंह वारिंग और सुखजिंदर सिंह रंधावा का चेहरा स्थापित तकर दिया है। दूसरी ओर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर… Continue reading सिद्धू के कांग्रेस से बाहर होने की तैयारी?

पांडा के बिल पर चर्चा होनी चाहिए

यह अलग बात है कि भाजपा के सांसद बैजयंत जय पांडा अपना प्राइवेट मेंबर बिल संसद में पेश नहीं कर सके क्योंकि शुक्रवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के तीन मिनट के भीतर स्थगित हो गई। दोबारा 12 बजे कार्यवाही शुरू हुई तो सिर्फ सात मिनट में उसे पूरे दिन के लिए स्थगित करना… Continue reading पांडा के बिल पर चर्चा होनी चाहिए

राहुल के ‘गद्दार दोस्तों’ की लंबी सूची

यह सबके लिए बहुत हैरानी की बात थी कि राहुल गांधी ने रवनीत सिंह बिट्टू को क्यों टारगेट किया? यह राहुल गांधी का सार्वजनिक आचरण के बिल्कुल उलट था और राजनीतिक रूप से नुकसानदेह भी था। आमतौर पर कहा जा रहा है कि राहुल गांधी किसी के एकाध नेताओं को छोड़ कर बाकी के प्रति… Continue reading राहुल के ‘गद्दार दोस्तों’ की लंबी सूची

कहां है ‘मनरेगा बचाओ’ आंदोलन?

कांग्रेस पार्टी ने बड़ी जद्दोजहद और प्लानिंग के बाद पिछले महीने ‘मनरेगा बचाओ’ आंदोलन शुरू किया था। जद्दोजहद इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि इस अभियान को शुरू करने से पहले कई बार तारीखें टली थीं। पहले इसे 28 दिसंबर को शुरू किया जाना था। बाद में कहा गया कि पांच जनवरी से अभियान शुरू… Continue reading कहां है ‘मनरेगा बचाओ’ आंदोलन?

विजय के कारण बिगड़ेगा समीकरण

तमिलनाडु का पारंपरिक राजनीतिक समीकरण बदल रहा है। फिल्म स्टार विजय ने प्रदेश की राजनीति का माहौल बदल दिया है। उनकी करूर की सभा में हुई भगदड़ की बात बहुत पीछे छूट गई है। राज्य के लोग खास कर युवा उनके पीछे एकजुट हो रहे हैं। उन्होंने अपने को एमजी रामचंद्रन यानी एमजीआर की श्रेणी… Continue reading विजय के कारण बिगड़ेगा समीकरण

कैश ट्रांसफर स्कीम कब तक चलेगी?

इस बार के आम बजट और उससे पहले आए आर्थिक सर्वेक्षण के दौरान इस बात पर खूब चर्चा हुई है कि नकदी बांटने की योजनाएं कब तक चलती रहेंगी। आर्थिक सर्वेक्षण में वित्त मंत्रालय के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने इसके आंकड़े दिए हैं। हालांकि एक साल पहले आर्थिक सर्वेक्षण में इस किस्म… Continue reading कैश ट्रांसफर स्कीम कब तक चलेगी?

जनगणना में भी समस्या आएगी क्या?

यह सवाल इसलिए है क्योंकि जनगणना का मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा है। एक याचिका दायर की गई है, जिसमें कहा गया है कि जाति जनगणना के लिए जाति प्रमाणपत्र या जाति को प्रमाणित करने वाला कोई एक प्रमाणपत्र अनिवार्य किया जाना चाहिए। याचिका में कहा गया है कि जाति गणना के लिए सेल्फ डिक्लरेशन… Continue reading जनगणना में भी समस्या आएगी क्या?

सरकार ने बनवा दी विपक्षी एकजुटता

संसद के बजट सत्र से पहले विपक्ष बिखरा हुआ था। ‘इंडिया’ ब्लॉक पार्टियों में आपसी अविश्वास चरम पर था। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कोलकाता गए थे और ममता बनर्जी को विपक्षी गठबंधन का नेता घोषित करके आए थे। उन्होंने कहा था कि सिर्फ ममता ही भाजपा से लड़ सकती हैं। यह राहुल… Continue reading सरकार ने बनवा दी विपक्षी एकजुटता

ममता बनर्जी क्या अब भी अकेले चलेंगी?

संसद के बजट सत्र में विपक्षी पार्टियों के बीच कमाल की एकजुटता बनी है। विपक्ष की ज्यादातर पार्टियां राहुल गांधी के साथ खड़ी हैं और उनके उठाए एजेंडे का समर्थन कर रही हैं। हालांकि तृणमूल कांग्रेस के सांसद अब भी अलग मुद्दा उठाए हुए हैं। इसका तात्कालिक कारण यह है कि ममता बनर्जी दिल्ली पहुंच… Continue reading ममता बनर्जी क्या अब भी अकेले चलेंगी?

logo