दो महीने बाद चुनाव पर पीके, तेजस्वी का सवाल

Categorized as राजनीति

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के करीब दो महीने बाद प्रशांत किशोर और तेजस्वी यादव को ध्यान आया है कि चुनाव नतीजों पर सवाल उठाना है। दो महीने तक दोनों चुप रहे। दोनों पार्टियों की ओर से किसी सीट पर चुनाव नतीजे को लेकर चुनाव आयोग से कोई शिकायत नहीं की गई। अदालत में भी कोई याचिका नहीं दायर की गई। लेकिन अब बिहार विधानसभा के बजट सत्र में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाषण दिया और कहा कि बिहार चुनाव में लोक हार गया है और तंत्र की जीत हुई है। इसी तरह प्रशांत किशोर की पार्टी ने तो सीधे सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी और चुनाव नतीजे को चुनौती दे दी। उनकी पार्टी ने कहा कि चुनाव से पहले नकद पैसे बांट कर चुनाव को प्रभावित किया गया इसलिए चुनाव को रद्द किया जाए।

हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इसके लिए उनको बहुत फटकार लगाई और कहा कि आप चुनाव बुरी तरह से हार गए तो अब इस तरह की याचिका लेकर आए हैं। अदालत ने यह भी पूछा कि आपको कितने वोट मिले। ध्यान रहे प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को साढ़े तीन फीसदी के करीब वोट मिले। सवाल है अब प्रशांत किशोर और तेजस्वी को ऐसा करने की क्या जरुरत थी? तेजस्वी की पार्टी के सांसदों ने दिल्ली में अनौपचारिक बातचीत में स्वीकार किया कि इस समय इसकी जरुरत नहीं है लेकिन उनका कहना है कि तेजस्वी नए सिरे से पार्टी संगठन को खड़ा करने के लिए निकलने वाले हैं। वे राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बन गए हैं तो उनको भी अपने लोगों को मैसेज देना है कि उनके नेतृत्व पार्टी अपनी कमजोरी से नहीं हारी, बल्कि शासन ने अपनी ताकत दिखा कर चुनाव जीता। यही काम प्रशांत किशोर भी कर रहे हैं। वे इसी महीने फिर से बिहार की यात्रा पर निकलने वाले हैं तो उससे पहले उन्होंने चुनाव नतीजों पर सवाल उठाया ताकि अपने कैडर में जोश भर सकें।


Previous News Next News

More News

सत्रावसान में देरी का एक रिकॉर्ड तो टूटा

September 29, 2026

संसद का मानसून सत्र समाप्त हुए डेढ़ महीने से ज्यादा हो गए। सत्र 13 अगस्त को स्थगित हुआ था। लेकिन अभी तक सत्रावसान नहीं किया गया है। संसद स्थघित हुए 47 दिन हो गए हैं। आमतौर पर अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित होने के एक हफ्ते में सत्रावसान कर दिया जाता है। उसके बाद जब…

सीपीएम का अपना एजेंडा है

September 29, 2026

देश की सबसे बड़ी कम्युनिस्ट पार्टी सीपीएम के महासचिव एमए बेबी ने विपक्षी गठबंधन की बैठक बुलाने की पहल की। इस पहल पर ममता बनर्जी ने सबसे पहले जवाब दिया और उन्होंने बेबी से फोन पर बात की। कांग्रेस ने भी इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और उसके बाद 30 सितंबर की बैठक तय हुई।…

सपा-कांग्रेस की मुस्लिम वोट की खींचतान

September 29, 2026

वैसे उत्तर प्रदेश के मुसलमानो के मन में कोई भ्रम नहीं है। वे अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के साथ हैं क्योंकि उनको लग रहा है कि सपा ही इस बार भाजपा से लड़ने वाली मुख्य ताकत है। पिछले लोकसभा चुनाव मे उन्होंने देखा कि भाजपा के समर्थक मतदाताओं में भी अगर भाजपा से नाराजगी…

यूपीएससी के सवाल क्या एआई बना रहा है?

September 29, 2026

यह बहुत परेशान करने वाला सवाल है क्योंकि संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी एकमात्र ऐसी संस्था है, जिस पर प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आज भी आंख मूंद कर भरोसा करते हैं। इसका भरोसा इतना गहरा है कि सुप्रीम कोर्ट ने दो बार अपनी सुनवाई में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए और…

साहब अच्छे एक्टर नहीं!

September 29, 2026

कारण जो हो, साहब का विदेशियों के प्रति प्रेमिल झुकाव, और देसियों के प्रति रूखा बर्ताव बेढब है। फिर, बार-बार सीमित अंदाज, ऊँचे, हवाई दावे, वैज्ञानिकों विशेषज्ञों जैसे ऑडियेंस में भी घिसे-पिटे मुहावरे, उपदेश, आदि उन की समझ का भी सीमित दायरा दिखाता है। ऊँचे पद से वह थोड़ा ढँका जरूर रहा, पर छिपा नहीं…

logo