तमिलनाडु में राष्ट्रगीत बजा, बंगाल में नहीं

यह कमाल का विरोधाभास देखने को मिला। तमिलनाडु में सरकारी कार्यक्रम में ‘वंदे मातरम’ गाया गया लेकिन पश्चिम बंगाल में नहीं गाया गया था। तमिलनाडु में टीवीके नेता विजय ने रविवार, 10 मई को शपथ ली तो उनके शपथ समारोह की शुरुआत से पहले राष्ट्रगीत यानी ‘वंदे मातरम’ गाया गया। ‘वंदे मातरम’ को लेकर बने… Continue reading तमिलनाडु में राष्ट्रगीत बजा, बंगाल में नहीं

विजय और स्टालिन का फर्क

सीपीआई के राज्य सचिव एम वीरपांडियन ने इस बात पर आपत्ति जताई है कि टीवीके नेता विजय की शपथ में तमिलनाडु का राज्य गीत ‘तमिल थाई वाजथु’ को बाद में बजाया गया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से तय प्रोटोकॉल के मुताबिक सबसे पहले तमिलनाडु का राज्य गीत आता है। उसको सबसे पहला… Continue reading विजय और स्टालिन का फर्क

अग्निमित्रा पॉल ने गोपनीयता की शपथ पहले पढ़ी

प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों या मंत्रियों के शपथ का एक क्रम होता है। मंत्री पहले पद की शपथ लेते हैं और उसके बाद गोपनीयता की शपथ दिलाई जाती है। ये दोनों साथ साथ ही होते हैं लेकिन इनका एक क्रम है। वह क्रम इसलिए है क्योंकि जब तक पद की शपथ नहीं लेंगे तब तक गोपनीयता की… Continue reading अग्निमित्रा पॉल ने गोपनीयता की शपथ पहले पढ़ी

भाजपा में आउटसाइडर सीएम क्लब

भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और भाजपा बीट कवर करने वाले पत्रकारों में इन दिनों आउटसाइडर सीएम क्लब की बड़ी चर्चा हो रही है। भाजपा के पुराने नेता तंज करने के अंदाज में अपनी पीड़ा जाहिर कर रहे हैं तो नेतृत्व के फैसले को हर हाल में डिफेंड करने वाले नेता कह रहे हैं कि… Continue reading भाजपा में आउटसाइडर सीएम क्लब

तमिलनाडु के घटनाक्रम का मजाक

तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर सोशल मीडिया में मजाक का विषय बने हैं। उन्होंने जिस तरह से फिल्म स्टार विजय की पार्टी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने में देरी की और इस दौरान जैसे जैसे घटनाक्रम हुए उसे लेकर खूब मीम और मजाक चल रहे हैं। असल में अगर कोई राजनीतिक मकसद… Continue reading तमिलनाडु के घटनाक्रम का मजाक

संजीव अरोड़ा के भाजपा में शामिल होने का समय

पंजाब सरकार के मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता संजीव अरोड़ा को प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने गिऱफ्तार कर लिया है। यह संयोग है कि संजीव अरोड़ा पहले राज्यसभा सांसद थे और इसी साल उनको उपचुनाव लड़ा कर विधायक बनाया गया और वे मंत्री बने। उनकी खाली की हुई राज्यसभा सीट पर राजेंदर गुप्ता… Continue reading संजीव अरोड़ा के भाजपा में शामिल होने का समय

असम में कांग्रेस के सहयोगी नाराज

कांग्रेस पार्टी असम में बहुत बुरी तरह से हारी। उसके सिर्फ 19 विधायक जीते और उसमें भी 18 मुस्लिम हैं। कांग्रेस को लग रहा है कि इससे जो नैरेटिव बन रहा है वह आगे के चुनावों में कांग्रेस को बहुत बड़ा नुकसान पहुंचाएंगा। आगे से मुसलमान भी कांग्रेस को वोट देना बंद कर देंगे। उनका… Continue reading असम में कांग्रेस के सहयोगी नाराज

अदालत में पहुंचेंगे बंगाल के मामले

पश्चिम बंगाल में भाजपा को इतना बड़ा जनादेश मिला कि उसकी चर्चा में बाकी बातें ढक गईं। मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर में नाम कटने या तार्किक विसंगति के आधार पर 27 लाख से ज्यादा लोगों को वोट डालने से रोक देने के मामले की चर्चा कम हो गई। इसका एक कारण… Continue reading अदालत में पहुंचेंगे बंगाल के मामले

भाजपा के मजबूत क्षत्रपों को कमान

भारतीय जनता पार्टी अब दूसरी तरह से लोगों को चौंका रही है। वह मजबूत क्षत्रप नेताओं को राज्यों में कमान दे रही है। बिहार में सम्राट चौधरी और पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री बनाया गया। असम में हिमंत बिस्वा सरमा ही फिर से सीएम बनेंगे यह लगभग तय है। असल में पहले भाजपा… Continue reading भाजपा के मजबूत क्षत्रपों को कमान

कई राज्यों में भूलसुधार करेगी भाजपा!

अब सवाल है कि भारतीय जनता पार्टी ने यह सबक लिया है कि राज्यों में मजबूत नेता की जरुरत है और तीन साल बाद होने वाले लोकसभा चुनाव में उसे वापस बहुमत हासिल करना है तो वह भूलसुधार कब करेगी? कई राज्यों में भाजपा को भूलसुधार की जरुरत महसूस हो रही है। खास कर राजस्थान… Continue reading कई राज्यों में भूलसुधार करेगी भाजपा!

logo