तमिलनाडु के घटनाक्रम का मजाक

Categorized as राजनीति

तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर सोशल मीडिया में मजाक का विषय बने हैं। उन्होंने जिस तरह से फिल्म स्टार विजय की पार्टी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने में देरी की और इस दौरान जैसे जैसे घटनाक्रम हुए उसे लेकर खूब मीम और मजाक चल रहे हैं। असल में अगर कोई राजनीतिक मकसद नहीं होता तो विजय को पहली बार में ही सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया जाना था। यह सबको दिख रहा था कि एक नई बनी पार्टी ने अपने पहले ही चुनाव में 108 सीटें जीती हैं और वह बहुमत से सिर्फ 10 सीट पीछे है तो स्वाभाविक रूप से उसे सरकार बनाने का न्योता मिलना चाहिए। साफ दिख रहा था कि तमिलनाडु की जनता ने जनादेश विजय को दिया है। लोग चाहते हैं कि विजय मुख्यमंत्री बनें। यह ध्यान रखने की बात है कि लोकतंत्र सिर्फ संख्या से नहीं चलता है। जनादेश का उसमें सबसे ज्यादा महत्व है और परंपराओं का खास ख्याल रखने की जरुरत होती है।

लेकिन राज्यपाल ने पहली बार में दावा स्वीकार नहीं किया है क्योंकि संख्या कम है। इसके बाद दो बार और विजय गए। एक बार तो 113 लेकर गए और दूसरी बार 116 की संख्या लेकर गए तब भी राज्यपाल ने कहा कि दो और विधायकों का समर्थन लेकर आओ। जब चौथी बार वे 121 का समर्थन लेकर गए तो राजभवन में एक घंटे तक बैठे रहे और इस दौरान समर्थन पत्रों की जांच की गई। तभी मीम बनने शुरू हुए। लोगों ने कहा कि ऐसे काम नहीं चलेगा। राज्यपाल को चाहिए कि वे विजय से कहें कि सभी विधायकों के आधार और पैन कार्ड की कॉपी जमा करें और जांच के लिए ओरिजिनल भी लेकर आएं। साथ ही सभी 121 विधायकों की एक एक शॉर्ट वीडियो रिकॉर्ड कराएं, जिसमें वे समर्थन देने का दावा करें। यह मजाक भी खूब चला कि राज्यपाल को चाहिए कि 234 के सदन में भाजपा का जो इकलौता विधायक जीता है उसे बुला कर सरकार बनाने का न्योता दें और बहुमत साबित करने के लिए पांच साल का समय दें। सचमुच राजभवन, जिनको अब लोकभवन कहा जा रहा है, मजाक बनते जा रहे हैं।


Previous News Next News

More News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये मंजूर

July 31, 2026

सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को 2030-31 तक बढ़ाने के साथ ही योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार…

मोरक्को से स्पेन पहुंचने की कोशिश में अबतक 41 की मौत

July 31, 2026

मोरक्को की सीमा पार कर लगभग 50,000 प्रवासियों के स्पेन के स्यूटा क्षेत्र में घुसने के प्रयास के दौरान कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। यह हादसा बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने और बाड़ पार करते समय हुई भगदड़ के कारण हुआ। हालात बेकाबू होते…

तमिलनाडु उपचुनाव: मद्रास उच्च न्यायालय ने पांच सीटों पर उपचुनाव की रोक 24 अगस्त तक बढ़ायी

July 31, 2026

मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को तमिलनाडु की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने पर लगायी गयी रोक को 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया। उच्च न्यायालय ने इन सीटों से चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ दायर चुनावी याचिकाओं के निपटारे तक इस स्थगन को आगे बढ़ाया है। इससे पहले 10 जुलाई को…

अंकित शर्मा हत्याकांड में अदालत के फैसले से हुई न्याय की जीत : सूद

July 31, 2026

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन और चार अन्य दोषियों को कड़कड़डूमा अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाये जाने का स्वागत किया है। श्री सूद ने शुक्रवार को कहा कि यह फैसला कानून के शासन…

अरुणाचल ने ईभविष्य पेंशन सिस्टम शुरू किया

July 31, 2026

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘ई भविष्य’ पेंशन मंज़ूरी और ट्रैकिंग सिस्टम’ शुरू किया है। यह एक कागज रहित प्लेटफ़ॉर्म है जिसे पेंशन प्रोसेस को आसान बनाने और सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ समय पर पहुँचाने के लिए डिज़ाइन…

logo