संजीव अरोड़ा के भाजपा में शामिल होने का समय

Categorized as राजनीति

पंजाब सरकार के मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता संजीव अरोड़ा को प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने गिऱफ्तार कर लिया है। यह संयोग है कि संजीव अरोड़ा पहले राज्यसभा सांसद थे और इसी साल उनको उपचुनाव लड़ा कर विधायक बनाया गया और वे मंत्री बने। उनकी खाली की हुई राज्यसभा सीट पर राजेंदर गुप्ता को उच्च सदन भेजा गया। पिछले दिनों राजेंदर गुप्ता आम आदमी पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए। उनके साथ साथ लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के मालिक अशोक मित्तल भी भाजपा में शामिल हो गए।

अशोक मित्तल जिस दिन भाजपा में शामिल हुए उससे ठीक 10 दिन पहले उनके यहां ईडी का छापा पड़ा था। उनको गिरफ्तार नहीं किया गया था। लेकिन छापा पड़ा था। उसके बाद वे आनन फानन में भाजपा में शामिल हो गए। अब संजीव अरोड़ा के यहां छापा पड़ा है। उनके ऊपर जीएसटी में एक सौ करोड़ रुपए की गड़बड़ी करने से लेकर दुबई के रास्ते काले धन को सफेद करने का आरोप लगा है। वे अब गिरफ्तार हो गए हैं। अगले साल पंजाब में चुनाव होने वाले हैं। तभी कहा जा रहा है कि अब संजीव अरोड़ा के भी भाजपा में शामिल होने का समय आ गया है। हो सकता है कि वे जल्दी ही जमानत पाकर छूटें और उसके बाद भाजपा में शामिल हो जाएं। यह भी कहा जा रहा है कि अगले साल के चुनाव से पहले ही भाजपा पंजाब में कुछ खेला करना चाहती है। उसमें भी ईडी के इस तरह के छापों से फायदा होगा।


Previous News Next News

More News

जंतर मंतर बेअसर नहीं रहा है

September 21, 2026

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ यानी डूसू के चुनाव में कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के बुरी तरह से हारने और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के चार में से तीन सीटों पर जीत जाने के बाद ऐसी व्याख्या की जा रही है, जैसे जंतर मंतर पर हुआ छात्रों का आंदोलन…

जाटों ने दिखाया कि कैसे राजनीति होती है

September 21, 2026

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ यानी डूसू के चुनाव में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर जाट जीते हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के यश डबास अध्यक्ष तो निर्दलीय दीपांशु शौकीन उपाध्यक्ष बने हैं। आमतौर पर विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जाति का गणित ज्यादा देखा जाता है। लेकिन दिल्ली छात्र संघ के चुनाव में जाति…

बालेन और तारिक कब आएंगे भारत?

September 21, 2026

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह और बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान अभी तक भारत नहीं आए हैं। तारिक रहमान तो भारत आने से पहले चीन की यात्रा कर आए हैं, जबकि यह अघोषित नियम था कि इन दोनों देशों के प्रधानमंत्री शपथ लेने के बाद सबसे पहले भारत की यात्रा करते हैं। य़ह परंपरा पहले…

आईएफएस लॉबी पर खेल बिगाड़ने का आरोप

September 21, 2026

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान भारत की यात्रा टाल रहे हैं। इससे पहले वे चीन की यात्रा पर चले गए। कहा जा रहा है कि इसके पीछे उनके भारत यात्रा टालने के पीछे कुछ हाथ भारत की अंदरूनी राजनीति का भी है। जानकार सूत्रों का कहना है कि विदेश सेवा के अधिकारियों यानी आईएफएस अधिकारियों…

व्यवस्था को चुभने वाले अधिकारी

September 21, 2026

मुंढे मई 2026 में एफडीए आयुक्त बने। कुछ ही महीनों में विभाग ने हजारों निरीक्षण किए, सैकड़ों लाइसेंस निलंबित किए, करोड़ों रुपये का मिलावटी या असुरक्षित माल जब्त किया और गुटखा-पान मसाला के अवैध कारोबार पर कठोर कार्रवाई की। बड़े ब्रांड, पुराने होटल, क्विक-कॉमर्स गोदाम, यहाँ तक कि मुंबई हाईकोर्ट की कैंटीन भी इस दायरे…

logo