डीएमके की राजनीति पर रहेगी नजर

तमिलनाडु में 60 साल के बाद राजनीति में इतना बड़ा बदलाव हुआ है। इससे पहले डीएमके बनाम अन्ना डीएमके की राजनीति चलती थी, जिसे रिवॉल्विंग डोर राजनीति कहते हैं। एक पार्टी जाती थी तो दूसरी सत्ता में आती थी। इसी तरह एक पार्टी हमेशा केंद्र में जिसकी सरकार होती थी उसके साथ गठबंधन रखती थी।… Continue reading डीएमके की राजनीति पर रहेगी नजर

कांग्रेस 24, अकबर रोड नहीं छोड़ना चाहती

कांग्रेस पार्टी ने वैसे तो अपना मुख्यालय इंदिरा भवन में शिफ्ट कर लिया है, जो राजधानी के दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर ही स्थित है। हालांकि कांग्रेस कोटला मार्ग से एंट्री दिखाती है इससे पहले कांग्रेस का मुख्यालय 24, अकबर रोड पर था। अब भी वह इमारत कांग्रेस के पास है और कई प्रकोष्ठ के कार्यालय… Continue reading कांग्रेस 24, अकबर रोड नहीं छोड़ना चाहती

भाजपा को जरुरत है बिश्नोई की

ऐसा लग रहा है कि हरियाणा की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी को अभी कुलदीप बिश्नोई की जरुरत है। तभी राज्यसभा सांसद और महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रेखा शर्मा से माफी मंगवाई गई है। असल में पिछले दिनों रेखा शर्मा ने कुलदीप बिश्नोई के दिवंगत पिता भजनलाल को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की थी। उसके… Continue reading भाजपा को जरुरत है बिश्नोई की

मोदी सरकार में भी फेरबदल होगी

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की टीम बनने के साथ साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टीम में भी फेरबदल की खबरें हैं। बताया जा रहा है कि अगले महीने सरकार के दो साल पूरे होंगे उससे ठीक पहले या तुरंत बाद बदलाव हो सकता है। ध्यान रहे नौ जून 2024 को सरकार गठन के… Continue reading मोदी सरकार में भी फेरबदल होगी

सद्भाव यात्रा के बीच हरियाणा की हार

हरियाणा में कांग्रेस के नेता ब्रजेंद्र सिंह सद्भाव यात्रा कर रहे हैं। वे हजारों किलोमीटर पैदल चल चुके हैं। पिछले दिनों राहुल गांधी गुरुग्राम में उनकी यात्रा में शामिल हुए। हालांकि उस समय राज्य के कई नेता नदारद रहे। माना जा रहा है कि हरियाणा कांग्रेस में ब्रजेंद्र सिंह को स्वीकार करने का भाव नहीं… Continue reading सद्भाव यात्रा के बीच हरियाणा की हार

‘मुसलमान का काम नहीं करूंगा’ यह कहना अब फैशन है

पहले भी भारतीय जनता पार्टी सांप्रदायिक आधार पर ध्रुवीकरण करती थी। हिंदू और मुस्लिम का मुद्दा बनाए बगैर उसके लिए चुनाव जीतना हमेशा मुश्किल काम होता था। लेकिन अब एक नया फैशन देखने को मिल रहा है। छोटे से लेकर बड़े नेता तक खुल कर कहने लगे हैं कि ‘हमको मुसलमान का वोट नहीं चाहिए’… Continue reading ‘मुसलमान का काम नहीं करूंगा’ यह कहना अब फैशन है

केजरीवाल जैसी विजय की टीम

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की टीम वैसी ही है, जैसे चुनाव जीतने के बाद अरविंद केजरीवाल ने बनाई थी या बहुत पहले असम में प्रफुल्ल कुमार महंत ने बनाई थी। केजरीवाल ने ज्यादातर नए लोगों को टिकट दी थी और चुनाव जीतने वाले ज्यादातर लोग पहली बार जीते थे। विजय के साथ भी ऐसा ही… Continue reading केजरीवाल जैसी विजय की टीम

अब नितिन नबीन की टीम का इंतजार

पांच राज्यों के चुनाव खत्म होने के बाद अब दो चीजें की चर्चा है। आम लोगों के बीच इस बात की चर्चा है पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतें कब बढ़ेंगी और राजनीतिक बिरादरी में यह कयास है कि नितिन नबीन अपनी टीम कब बनाएंगे। ध्यान रहे नितिन नबीन को भजापा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बने… Continue reading अब नितिन नबीन की टीम का इंतजार

चुनावी याचिकाओं से कुछ भी हासिल नहीं होगा

सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को नई याचिकाएं दायर करने की अनुमति दे दी है। ममता की पार्टी के सांसद और वकील कल्याण बनर्जी ने अदालत को बताया कि पश्चिम बंगाल में 31 सीटें ऐसी हैं, जहां जीत और हार का अंतर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर की… Continue reading चुनावी याचिकाओं से कुछ भी हासिल नहीं होगा

बंगाल में भाजपा की गारंटी की परीक्षा

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की गारंटियों की परीक्षा शुरू हो गई है। जो सबसे आसान था वह काम सरकार ने शुरू कर दिया है। सीमा पर बीएसएफ को जमीन दे देंगे ताकि वहां बाड़ लगाई जाए, यह सबसे आसान फैसला था। ध्यान रहे बंगाल और बांग्लादेश के बीच 22 सौ किलोमीटर से ज्यादा… Continue reading बंगाल में भाजपा की गारंटी की परीक्षा

logo