मोदी सरकार में भी फेरबदल होगी

Categorized as राजनीति

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की टीम बनने के साथ साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टीम में भी फेरबदल की खबरें हैं। बताया जा रहा है कि अगले महीने सरकार के दो साल पूरे होंगे उससे ठीक पहले या तुरंत बाद बदलाव हो सकता है। ध्यान रहे नौ जून 2024 को सरकार गठन के बाद से प्रधानमंत्री मोदी ने कोई फेरबदल नहीं की है। माना जा रहा है कि अगले साल होने वाले सात राज्यों के विधानसभा चुनावों की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए फेरबदल होगी। वैसे भी लोकसभा चुनाव के बाद जिस तरह का जनादेश मिला था और भाजपा की जैसे सीटें कम हुई थीं उसमें प्रधानमंत्री मोदी के ऊपर यथास्थिति बनाए रखने का दबाव था। अब वह दबाव खत्म हो गया है क्योंकि लोकसभा के बाद हुए राज्यों के चुमावों में भाजपा का प्रदर्शन बहुत शानदार रहा। उसने महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली, बिहार सब जगह जीत हासिल की। इस साल पश्चिम बंगाल की जीत भाजपा के लिए सबसे अहम रही। असम में लगातार तीसरी बार भाजपा सत्ता में लौटी है।

इससे प्रधानमंत्री मोदी का करिश्मा फिर से बहाल हुआ है। तभी कहा जा रहा है कि वे जो प्रयोग वे जून 2024 में नहीं कर सके थे वह 2026 में कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि गुजरात फॉर्मूले की तर्ज पर बड़ी संख्या में मंत्री बदले जा सकते हैं। ध्यान रहे अपनी दूसरी सरकार में भी मोदी ने इस तरह का बदलाव किया था, जब एक झटके में प्रकाश जावडेकर से लेकर रविशंकर प्रसाद, संतोष गंगवार जैसे मंत्रियों की छुट्टी हुई थी। अगली फेरबदल में प्रधानमंत्री मोदी ऐसा भी कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि कई नेता जो लगातार तीन सरकारों में मंत्री रहें उनको हटाया जा सकता है। उनमें से कुछ लोगों को संगठन में भेजा जाएगा और बाकी लोगों की छुट्टी हो सकती है। ऐसे लोगों के लिए संकेत होगा कि अगले लोकसभा चुनाव में उनको टिकट नहीं मिलेगी। तभी केंद्रीय मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल बहुत दिलचस्प होने वाली है।


Previous News Next News

More News

बसपा की कलह पर सबकी नजर

September 22, 2026

बहुजन समाज पार्टी के अंदर घमासान छिड़ा है। पार्टी की सुप्रीमो मायावती के घर में अलग कलह है और पार्टी के स्तर पर अलग विवाद है। मायावती ने पहले अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निकाला। उसके बाद आकाश को भी हर जिम्मेदारी से मुक्त किया। फिर दूसरे भतीजे ईशान…

सरकार कैसे एमडीआर शुल्क को मॉनिटर करेगी?

September 22, 2026

यह लाख टके का सवाल है कि केंद्र सरकार किस तरह से यह निगरानी करेगी कि दुकानदार यूपीआई के जरिए होने वाले लेनदेन में एमडीआर शुल्क यानी केंद्र सरकार ने दो हजार से ऊपर के लेनदेन पर जो 0.40 फीसदी शुल्क लगाया है वह खुद दे रहा है या ग्राहक से ले रहा है? सरकार…

मोहन भागवत के मुताबिक किसका उदय होगा?

September 22, 2026

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने पिछले दिनों युवा धर्म संसद कार्यक्रम में अपने भाषण में कहा कि जिसका उदय होता है उसका अस्त निश्चित है। उन्होंने यह भी कहा कि कोई समझता है कि हमेशा सब कुछ उसके हिसाब से ही होगा तो ऐसा नहीं होता है। उनके इस बयान के बाद एक कयास तो…

सिद्धारमैया की मूर्ति का किस्सा

September 22, 2026

कर्नाटक में कमाल हो रहा है। डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद हाशिए पर गए सिद्धारमैया अचानक सक्रिय हो गए हैं। कांग्रेस के जानकार नेताओं का कहना है कि उनको कहीं से शह मिल रही है। शिवकुमार को इसका अंदाजा था तभी उन्होंने अपने दांवपेंच चलने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने सिद्धारमैया के सबसे…

हाँक सके सो हाँक!

September 22, 2026

1970 के दशक वाले सोवियत रूसी समाज की स्थिति जैसी हालत लगती है। जब वहाँ नेता नियमित झूठ से ही अपने देश को ‘उत्साहित‘ यानी भ्रमित रखते थे। वहाँ किसी बात या स्थिति की आलोचना अथवा परीक्षण का कोई स्थान न था। फलतः समय के साथ नेतागण भी अपने ही प्रोपेगंडा के शिकार खुद बन…

logo