कांग्रेस 24, अकबर रोड नहीं छोड़ना चाहती

Categorized as राजनीति

कांग्रेस पार्टी ने वैसे तो अपना मुख्यालय इंदिरा भवन में शिफ्ट कर लिया है, जो राजधानी के दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर ही स्थित है। हालांकि कांग्रेस कोटला मार्ग से एंट्री दिखाती है इससे पहले कांग्रेस का मुख्यालय 24, अकबर रोड पर था। अब भी वह इमारत कांग्रेस के पास है और कई प्रकोष्ठ के कार्यालय वहां से काम करते हैं। उस इमारत की खास बात यह है कि उससे सटे सोनिया गांधी का 10, जनपथ आवास है। वे पैदल कांग्रेस कार्यालय पहुंचती रही हैं। कहा जा रहा है कि कांग्रेस किसी तरह से 24, अकबर रोड बचाए रखना चाहती है। वैसे पहले भी कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि भाजपा अभी तक 11, अशोक रोड अपने पास ऱखे हुए और उसके कई विभाग वहां से काम करते हैं तो कांग्रेस के पास भी 24,  अकबर रोड बंगला रहना चाहिए।

लेकिन मुश्किल यह है कि किसके नाम पर इतना बड़ा बंगला आवंटित किया जाए? पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी के नाते सोनिया गांधी को बड़ा बंगला मिला है और लोकसभा और राज्यसभा में नेता विपक्ष के नेता राहुल गांधी व मल्लिकार्जुन खड़गे को भी बंगला मिला है। सुरक्षा कारणों से प्रियंका गांधी वाड्रा को भी एक बंगला मिला है। लेकिन टाइप आठ का बंगला किसके नाम पर आवंटित हो सकता है यह नहीं दिख रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री अगर सांसद हो तो उसके बंगला मिलता है। दिग्विजय सिंह को लोधी इस्टेट में बंगला मिला हुआ है। और कोई पूर्व मुख्यमंत्री नहीं दिख रहा है, जो सांसद हो। कई बार के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री के नाम पर भी बंगला आवंटित हो सकता है। लेकिन वह भी आवास समिति की मर्जी पर होगा कि वह 24, अकबर रोड आवंटित करे या नहीं.। कहा जा रहा है कि कांग्रेस रायसीना रोड का बंगला छोड़ने को तैयार है, जहां यूथ कांग्रेस का कार्यालय है लेकिन किसी तरह से 24, अकबर रोड बचाना है।


Previous News Next News

More News

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, लगातार आठवें दिन नहीं चल सका प्रश्नकाल

July 30, 2026

लोकसभा में बृहस्पतिवार को विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण प्रश्नकाल लगातार आठवें दिन नहीं चल सका और कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनट के भीतर दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। कांग्रेस सदस्यों को बुधवार को सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण के दौरान पैदा…

भारत से लगे नेपाल के इलाकों में चौथे दिन भी कर्फ्यू जारी

July 30, 2026

नेपाल के कोशी प्रांत में भारत की सीमा से लगे सुनसरी जिले के कई हिस्सों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन अनिश्चितकालीन कर्फ्यू जारी रहा। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। सुनसरी के सहायक मुख्य जिला अधिकारी पोषण लामिछाने ने…

राजस्थान: आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी

July 30, 2026

राजस्थान सरकार ने आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी दी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इन स्थाई लोक अदालतों के गठन के प्रस्ताव को अनुमोदित किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्णय के तहत फलौदी, डीडवाना-कुचामन, खैरथल-तिजारा, ब्यावर, बाड़मेर,…

पंजाब में ‘प्रश्नपत्र लीक’ के विरोध में दिल्ली भाजपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली ईकाई ने बृहस्पतिवार को मंडी हाउस के निकट आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर पंजाब में कथित प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी फिरोजशाह…

गृह मंत्री संसद में आने से क्यों डर रहे हैं, ‘अपराधबोध’ नजर आता है : राहुल

July 30, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बीते 20 जुलाई को बलप्रयोग किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को गृह मंत्री अमित शाह पर एक बार फिर निशाना साधा और सवाल किया कि वह संसद में आने से तथा इस मामले पर सफाई देने से क्यों डरे हुए हैं। लोकसभा में…

logo