डीएमके की राजनीति पर रहेगी नजर

Categorized as राजनीति

तमिलनाडु में 60 साल के बाद राजनीति में इतना बड़ा बदलाव हुआ है। इससे पहले डीएमके बनाम अन्ना डीएमके की राजनीति चलती थी, जिसे रिवॉल्विंग डोर राजनीति कहते हैं। एक पार्टी जाती थी तो दूसरी सत्ता में आती थी। इसी तरह एक पार्टी हमेशा केंद्र में जिसकी सरकार होती थी उसके साथ गठबंधन रखती थी। पहली बार ऐसा हो रहा है कि सब कुछ बिखर गया है। इन दोनों पार्टियों में से किसी को सत्ता नहीं मिली और एक नई पार्टी का उदय हो गया है। पहली बार ऐसा भी हो रहा है कि राष्ट्रीय पार्टियां किसी भी समय के मुकाबले ज्यादा हाशिए में गई हैं। कांग्रेस के सिर्फ पांच और भाजपा का सिर्फ एक विधायक जीता है। पहली बार ऐसा हुआ है कि दोनों बड़ी प्रादेशिक पार्टियों का राष्ट्रीय दलों के साथ गठबंधन गड़बड़ाया है। डीएमके और कांग्रेस का गठबंधन टूट गया है तो भाजपा को तय करना है कि वह अन्ना डीएमके के किस गुट के साथ रहे। पलानीस्वामी और षणमुगम के अलग अलग गुट बन गए हैं, जिनमें से एक गुट राज्य की विजय सरकार का समर्थन कर रहा है।

ऐसे उलझे हुए समय में सबसे ज्यादा नजर डीएमके पर होगी। मुख्यमंत्री विजय ने डीएमके सुप्रीमो एमके स्टालिन से मुलाकात की। उन्होंने यह संकेत भी दिया है कि वे द्रविडियन राजनीति की बुनियादी बातों से नहीं भटकेंगे। फिर भी यह तय है कि डीएमके इस सरकार का विरोध करेगी ताकि अगला मुकाबला टीवीके बनाम डीएमके का रहे। अब सवाल है कि दिल्ली में डीएमके की क्या राजनीति होगी? क्या डीएमके दिल्ली की राजनीति में पुरानी बीजद और वाईएसआर कांग्रेस के साथ लेगी? क्या डीएमके के सांसद केंद्र सरकार को मुद्दों पर आधारित समर्थन देंगे या केंद्र के विरोधी की भूमिका निभाएंगे? यह ध्यान रहे भाजपा किसी हाल में डीएमके से हाथ नहीं मिलाएगी। यह दोनों के लिए नुकसानदेह होगा। पर मुद्दा आधारित समर्थन लेने में कोई समस्या नहीं है।


Previous News Next News

More News

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, लगातार आठवें दिन नहीं चल सका प्रश्नकाल

July 30, 2026

लोकसभा में बृहस्पतिवार को विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण प्रश्नकाल लगातार आठवें दिन नहीं चल सका और कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनट के भीतर दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। कांग्रेस सदस्यों को बुधवार को सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण के दौरान पैदा…

भारत से लगे नेपाल के इलाकों में चौथे दिन भी कर्फ्यू जारी

July 30, 2026

नेपाल के कोशी प्रांत में भारत की सीमा से लगे सुनसरी जिले के कई हिस्सों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन अनिश्चितकालीन कर्फ्यू जारी रहा। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। सुनसरी के सहायक मुख्य जिला अधिकारी पोषण लामिछाने ने…

राजस्थान: आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी

July 30, 2026

राजस्थान सरकार ने आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी दी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इन स्थाई लोक अदालतों के गठन के प्रस्ताव को अनुमोदित किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्णय के तहत फलौदी, डीडवाना-कुचामन, खैरथल-तिजारा, ब्यावर, बाड़मेर,…

पंजाब में ‘प्रश्नपत्र लीक’ के विरोध में दिल्ली भाजपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली ईकाई ने बृहस्पतिवार को मंडी हाउस के निकट आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर पंजाब में कथित प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी फिरोजशाह…

गृह मंत्री संसद में आने से क्यों डर रहे हैं, ‘अपराधबोध’ नजर आता है : राहुल

July 30, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बीते 20 जुलाई को बलप्रयोग किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को गृह मंत्री अमित शाह पर एक बार फिर निशाना साधा और सवाल किया कि वह संसद में आने से तथा इस मामले पर सफाई देने से क्यों डरे हुए हैं। लोकसभा में…

logo