विजय और सतीशन की मिसाल

Categorized as राजनीति

तमिलनाडु और केरल के मुख्यमंत्रियों ने एक अच्छी मिसाल बनाई है। जिन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए थे उनमें पश्चिम बंगाल और असम में तो पक्ष और विपक्ष के बीच ऐसा माहौल है जैसे दोनों एक दूसरे के दुश्मन हों। चुनाव के बाद भाजपा नेताओं ने विपक्ष की परवाह नहीं की तो विपक्ष के नेताओं ने भी पहले दिन से सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। विपक्ष का कोई भी नेता न तो शुभेंदु अधिकारी की शपथ में गया और न हिमंत बिस्व सरमा की शपथ में गया। विपक्ष का कोई नेता विजय की शपथ में भी नहीं गया। लेकिन शपथ के बाद विपक्ष लगभग सभी विपक्षी नेताओं से मिले। उन्होंने एमके स्टालिन और उदयनिधि स्टालिन से मुलाकात की तो वाइको से भी मिले।

विजय ने एक ऐसी मिसाल बनाई, जो पहले देखने को नहीं मिलती थी। मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने विपक्ष को प्रति सद्भाव का संदेश बनवाया। एक समय तमिलनाडु की राजनीति ऐसी थी कि करुणानिधि ने जयललिता को जेल भेजा था तो जयललिता की पुलिस करुणानिधि और मुरासोली मारन को घसीटते हुए जेल ले गई थी। लेकिन विजय ने उसे बदला है। उधर केरल में भी मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने ऐसी ही मिसाल बनाई। वे कांग्रेस विधायक दल का नेता चुने जाने और मुख्यमंत्री मनोनीत होने के बाद निवर्तमान मुख्यमंत्री और सीपीएम नेता पिनरायी विजयन से मिलने उनके घर गए। दोनों की हंसते मुस्कुराते तस्वीर और वीडियो जारी हुई। यह लोकतंत्र की बेहद खूबसूरत तस्वीर थी, जो दिखाती है कि राजनीति दल आपस में प्रतिद्वंद्वी होते हैं शत्रु नहीं। ये तस्वीरें यह भी दिखाती हैं कि चुनाव हारने से जीवन समाप्त नहीं होता है।


Previous News Next News

More News

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, लगातार आठवें दिन नहीं चल सका प्रश्नकाल

July 30, 2026

लोकसभा में बृहस्पतिवार को विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण प्रश्नकाल लगातार आठवें दिन नहीं चल सका और कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनट के भीतर दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। कांग्रेस सदस्यों को बुधवार को सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण के दौरान पैदा…

भारत से लगे नेपाल के इलाकों में चौथे दिन भी कर्फ्यू जारी

July 30, 2026

नेपाल के कोशी प्रांत में भारत की सीमा से लगे सुनसरी जिले के कई हिस्सों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन अनिश्चितकालीन कर्फ्यू जारी रहा। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। सुनसरी के सहायक मुख्य जिला अधिकारी पोषण लामिछाने ने…

राजस्थान: आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी

July 30, 2026

राजस्थान सरकार ने आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी दी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इन स्थाई लोक अदालतों के गठन के प्रस्ताव को अनुमोदित किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्णय के तहत फलौदी, डीडवाना-कुचामन, खैरथल-तिजारा, ब्यावर, बाड़मेर,…

पंजाब में ‘प्रश्नपत्र लीक’ के विरोध में दिल्ली भाजपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली ईकाई ने बृहस्पतिवार को मंडी हाउस के निकट आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर पंजाब में कथित प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी फिरोजशाह…

गृह मंत्री संसद में आने से क्यों डर रहे हैं, ‘अपराधबोध’ नजर आता है : राहुल

July 30, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बीते 20 जुलाई को बलप्रयोग किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को गृह मंत्री अमित शाह पर एक बार फिर निशाना साधा और सवाल किया कि वह संसद में आने से तथा इस मामले पर सफाई देने से क्यों डरे हुए हैं। लोकसभा में…

logo