अब नितिन नबीन की टीम का इंतजार

Categorized as राजनीति

पांच राज्यों के चुनाव खत्म होने के बाद अब दो चीजें की चर्चा है। आम लोगों के बीच इस बात की चर्चा है पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतें कब बढ़ेंगी और राजनीतिक बिरादरी में यह कयास है कि नितिन नबीन अपनी टीम कब बनाएंगे। ध्यान रहे नितिन नबीन को भजापा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बने चार महीने होने जा रहे हैं। वैसे उनके नाम की घोषणा तो पिछले साल दिसंबर में ही हो गई थी, जब उनको कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। लेकिन इस साल 20 जनवरी को उन्होंने पूर्णकालिक अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली। सो, कायदे से चार महीने में टीम बन जानी चाहिए थी। लेकिन पूरी पार्टी चुनाव में व्यस्त थी तो संगठन में फेरबदल को स्थगित कर दिया गया। वैसे भी भारतीय जनता पार्टी में बिग बैंग किस्म का बदलाल नहीं होता है। नए अध्यक्ष को पिछले अध्यक्ष की टीम विरासत में मिलती है और वह एकाध फेरबदल के साथ काम चलाता है। अमित शाह की टीम के साथ ही जेपी नड्डा ने काफी समय तक काम किया और अब नड्डा की ही टीम मोटे तौर पर नितिन नबीन के साथ काम करेगी।

फिर भी कुछ नए चेहरे उनकी टीम में शामिल किए जाने की खबर है। जानकार सूत्रों का कहना है कि नितिन नबीन की टीम इसी महीने बन जानी चाहिए। यानी मई समाप्त होने से पहले भाजपा के नए पदाधिकारियों के नाम की घोषणा हो जाएगी।

इसे लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। लेकिन कुछ नामों पर मोटे तौर पर सहमति है। जैसे बीएल संतोष संगठन महामंत्री बने रह सकते हैं। सुनील बंसल भी महामंत्री की जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। वैसे पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजों के बाद इस बात की भी चर्चा हुई कि सुनील बंसल को संगठन महामंत्री बनाया जाए। अगर वे महामंत्री बने रहते हैं तो संभव है कि उनको उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया जाए। हालांकि वे पहले उत्तर प्रदेश के संगठन महामंत्री रह चुके हैं। मौजूदा महामंत्रियों में विनोद तावड़े के भी पद पर बने रहने की पूरी संभावना है। साथ ही तरुण चुघ भी महामंत्री बने रह सकते हैं। राम माधव को महामंत्री बनाने की चर्चा है। उनको ग्रेटर बेंगलुरू नगर निगम चुनाव लड़ाने की जिम्मेदारी दी गई है लेकिन वह पहला कदम है।

नितिन नबीन की टीम में ब्राह्मण चेहरे के तौर पर हरीश द्विवेदी के नाम की चर्चा है। गौरतलब है कि अगले साल उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में विधानसभा का चुनाव है। उससे पहले ब्राह्मणों को एक मैसेज देना है। तभी यूपी से ब्राह्मण चेहरे के तौर पर हरीश द्विवेदी की चर्चा है। हालांकि सुधांशु त्रिवेदी भी महामंत्री हो सकते हैं। लेकिन यह भी संभव है कि उनको संगठन की बजाय सरकार में भेजा जाए। बिहार सरकार में मंत्री बनने से चूक गए मंगल पांडेय भी राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार से ही हैं इसलिए हो सकता है कि मंगल पांडेय को महामंत्री नहीं बनाया जाए। वे उपाध्यक्ष बन सकते हैं। महिला चेहरे के तौर पर स्मृति ईरानी को संगठन में शामिल किया जा सकता है। लोकसभा का चुनाव हारने के बाद वे बियाबान में भटक रही थीं लेकिन पश्चिम बंगाल में उन्होंने काफी अच्छा काम किया। उसका इनाम उनको मिल सकता है। झारखंड से अर्जुन मुंडा या रघुवर दास में से किसी को नितिन नबीन की टीम में जगह मिलती है या कोई नया चेहरा आता है यह देखने वाला होगा। तमिलनाडु के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई को भी राष्ट्रीय टीम में जगह दिए जाने की चर्चा है। यह भी बताया जा रहा है कि महिला आरक्षण का माहौल बनाने के लिए इस बार संगठन में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ सकता है।


Previous News Next News

More News

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, लगातार आठवें दिन नहीं चल सका प्रश्नकाल

July 30, 2026

लोकसभा में बृहस्पतिवार को विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण प्रश्नकाल लगातार आठवें दिन नहीं चल सका और कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनट के भीतर दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। कांग्रेस सदस्यों को बुधवार को सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण के दौरान पैदा…

भारत से लगे नेपाल के इलाकों में चौथे दिन भी कर्फ्यू जारी

July 30, 2026

नेपाल के कोशी प्रांत में भारत की सीमा से लगे सुनसरी जिले के कई हिस्सों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन अनिश्चितकालीन कर्फ्यू जारी रहा। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। सुनसरी के सहायक मुख्य जिला अधिकारी पोषण लामिछाने ने…

राजस्थान: आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी

July 30, 2026

राजस्थान सरकार ने आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी दी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इन स्थाई लोक अदालतों के गठन के प्रस्ताव को अनुमोदित किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्णय के तहत फलौदी, डीडवाना-कुचामन, खैरथल-तिजारा, ब्यावर, बाड़मेर,…

पंजाब में ‘प्रश्नपत्र लीक’ के विरोध में दिल्ली भाजपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली ईकाई ने बृहस्पतिवार को मंडी हाउस के निकट आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर पंजाब में कथित प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी फिरोजशाह…

गृह मंत्री संसद में आने से क्यों डर रहे हैं, ‘अपराधबोध’ नजर आता है : राहुल

July 30, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बीते 20 जुलाई को बलप्रयोग किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को गृह मंत्री अमित शाह पर एक बार फिर निशाना साधा और सवाल किया कि वह संसद में आने से तथा इस मामले पर सफाई देने से क्यों डरे हुए हैं। लोकसभा में…

logo