कई राज्यों में भूलसुधार करेगी भाजपा!

Categorized as राजनीति

अब सवाल है कि भारतीय जनता पार्टी ने यह सबक लिया है कि राज्यों में मजबूत नेता की जरुरत है और तीन साल बाद होने वाले लोकसभा चुनाव में उसे वापस बहुमत हासिल करना है तो वह भूलसुधार कब करेगी? कई राज्यों में भाजपा को भूलसुधार की जरुरत महसूस हो रही है। खास कर राजस्थान और मध्य प्रदेश को लेकर भाजपा बहुत भरोसे में नहीं है। राजस्थान में पूर्ण बहुमत मिलने के बाद भाजपा ने भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाया था और उसके साथ ही हुए चुनाव के बाद मध्य प्रदेश में मोहन यादव को कमान दी गई थी। लेकिन दोनों राज्यों में सरकार के कामकाज को लेकर सवाल उठ रहे हैं और दोनों मुख्यमंत्री राजनीतिक मैसेज बनवाने में भी सफल नहीं हुए हैं। राजस्थान में तो लोकसभा चुनाव में ही कमजोरी जाहिर हो गई थी। सोचें, 2019 में भाजपा ने राज्य की सभी 25 सीटें जीती थीं। भाजपा ने खुद 24 और एक सीट उसकी सहयोगी पार्टी ने जीती थी। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी। लेकिन 2024 में कांग्रेस ने 12 सीटें जीतीं।

उसके बाद से ही इस बात की चर्चा शुरू हो गई कि राज्य में बदलाव की जरुरत है। मध्य प्रदेश में भाजपा जरूर सभी सीटें जीती लेकिन उसमें मुख्यमंत्री का कोई योगदान नहीं है। दूसरे, भाजपा को यह भी समझ में आ रहा है कि मोहन यादव के नाम से उसे हिंदी पट्टी में यादव वोट का लाभ नहीं हो रहा है। ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी भाजपा ने प्रयोग किया है लेकिन वहां को लेकर अभी ज्यादा चर्चा नहीं है। ध्यान रहे भाजपा आलाकमान को अगर लग जाए कि कोई फैसला गलत हो गया है तो उसे उसमें सुधार करने में समय नहीं लगता है। मिसाल के तौर पर उत्तराखंड को देख सकते हैं, जहां भाजपा ने त्रिवेंद्र सिंह रावत की जगह तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाया लेकिन जब लाभ नहीं दिखा तो चार महीने में ही उनको बदल कर पुष्कर सिंह धामी को सीएम बनाया गया। उसके बाद धामी 2022 का चुनाव हार गए फिर भी उनको मुख्यमंत्री बनाया गया क्योंकि उनकी कमान में पार्टी ने चुनाव जीत लिया था। सो, कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए भाजपा आलाकमान कुछ राज्यों में भूलसुधार पर विचार कर रहा है।


Previous News Next News

More News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये मंजूर

July 31, 2026

सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को 2030-31 तक बढ़ाने के साथ ही योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार…

मोरक्को से स्पेन पहुंचने की कोशिश में अबतक 41 की मौत

July 31, 2026

मोरक्को की सीमा पार कर लगभग 50,000 प्रवासियों के स्पेन के स्यूटा क्षेत्र में घुसने के प्रयास के दौरान कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। यह हादसा बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने और बाड़ पार करते समय हुई भगदड़ के कारण हुआ। हालात बेकाबू होते…

तमिलनाडु उपचुनाव: मद्रास उच्च न्यायालय ने पांच सीटों पर उपचुनाव की रोक 24 अगस्त तक बढ़ायी

July 31, 2026

मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को तमिलनाडु की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने पर लगायी गयी रोक को 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया। उच्च न्यायालय ने इन सीटों से चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ दायर चुनावी याचिकाओं के निपटारे तक इस स्थगन को आगे बढ़ाया है। इससे पहले 10 जुलाई को…

अंकित शर्मा हत्याकांड में अदालत के फैसले से हुई न्याय की जीत : सूद

July 31, 2026

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन और चार अन्य दोषियों को कड़कड़डूमा अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाये जाने का स्वागत किया है। श्री सूद ने शुक्रवार को कहा कि यह फैसला कानून के शासन…

अरुणाचल ने ईभविष्य पेंशन सिस्टम शुरू किया

July 31, 2026

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘ई भविष्य’ पेंशन मंज़ूरी और ट्रैकिंग सिस्टम’ शुरू किया है। यह एक कागज रहित प्लेटफ़ॉर्म है जिसे पेंशन प्रोसेस को आसान बनाने और सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ समय पर पहुँचाने के लिए डिज़ाइन…

logo