अग्निमित्रा पॉल ने गोपनीयता की शपथ पहले पढ़ी

Categorized as राजनीति

प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों या मंत्रियों के शपथ का एक क्रम होता है। मंत्री पहले पद की शपथ लेते हैं और उसके बाद गोपनीयता की शपथ दिलाई जाती है। ये दोनों साथ साथ ही होते हैं लेकिन इनका एक क्रम है। वह क्रम इसलिए है क्योंकि जब तक पद की शपथ नहीं लेंगे तब तक गोपनीयता की शपथ का कोई मतलब नहीं होगा। पद मिलेगा तभी गोपनीयता बरतने की अपेक्षा की जाएगी। लेकिन पश्चिम बंगाल में जब राज्यपाल आरएन रवि शुभेंदु अधिकारी और उनके मंत्रियों को शपथ दिला रहे थे तब एक मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने उलटी शपथ ली। पहले उन्होंने गोपनीयता की शपथ पढ़नी शुरू कर दी और बाद में उनको पद की शपथ दिलाई गई।

वे फैशन डिजाइनर थीं और बाद में राजनीति में सक्रिय हुईं। उनको शुभेंदु अधिकारी का करीबी माना जाता था और एक समय प्रदेश अध्यक्ष बनने की भी चर्चा थी। इसके बावजूद उनको समझ नहीं आया कि पहले पद की शपथ लेनी है। उससे भी ज्यादा हैरानी की बात यह है कि नियमों के प्रति बेहद सख्त रुख रखने वाले राज्यपाल महोदय आरएन रवि ने अग्निमित्रा पॉल को टोका तक नहीं। वे चुपचाप खड़े रहे और मंत्री को पद की शपथ लेने से पहले ही गोपनीयता की शपथ लेते देखते रहे। बाद में पद की शपथ दिलाई। इस चीज का सोशल मीडिया में बहुत मजाक बना। ऐसा लग रहा है कि आरएन रवि का नियमों के प्रति सख्ती का रुख सिर्फ तमिलनाडु तक था, जहां भाजपा विरोधी पार्टी की सरकार थी। बंगाल में भाजपा की सरकार है और भाजपा के मंत्रियों के लिए राज्यपाल महोदय नियमों की परवाह छोड़ सकते हैं।

वैसे तमिलनाडु में जो नए राज्यपाल हैं वे भी काफी सख्त हैं। शपथ के बीच जब विजय ने कुछ और बोलना शुरू किया तो राज्यपाल ने उनको तत्काल टोक दिया था। सोचें, तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने मुख्यमंत्री को टोक दिया। लेकिन आरएन रवि साहब शपथ का क्रम गलत होने पर भी एक मंत्री को नहीं टोक पाए। फर्क इतना है कि मुख्यमंत्री भाजपा विरोधी पार्टी का है और मंत्री भाजपा की हैं।


Previous News Next News

More News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये मंजूर

July 31, 2026

सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को 2030-31 तक बढ़ाने के साथ ही योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार…

मोरक्को से स्पेन पहुंचने की कोशिश में अबतक 41 की मौत

July 31, 2026

मोरक्को की सीमा पार कर लगभग 50,000 प्रवासियों के स्पेन के स्यूटा क्षेत्र में घुसने के प्रयास के दौरान कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। यह हादसा बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने और बाड़ पार करते समय हुई भगदड़ के कारण हुआ। हालात बेकाबू होते…

तमिलनाडु उपचुनाव: मद्रास उच्च न्यायालय ने पांच सीटों पर उपचुनाव की रोक 24 अगस्त तक बढ़ायी

July 31, 2026

मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को तमिलनाडु की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने पर लगायी गयी रोक को 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया। उच्च न्यायालय ने इन सीटों से चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ दायर चुनावी याचिकाओं के निपटारे तक इस स्थगन को आगे बढ़ाया है। इससे पहले 10 जुलाई को…

अंकित शर्मा हत्याकांड में अदालत के फैसले से हुई न्याय की जीत : सूद

July 31, 2026

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन और चार अन्य दोषियों को कड़कड़डूमा अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाये जाने का स्वागत किया है। श्री सूद ने शुक्रवार को कहा कि यह फैसला कानून के शासन…

अरुणाचल ने ईभविष्य पेंशन सिस्टम शुरू किया

July 31, 2026

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘ई भविष्य’ पेंशन मंज़ूरी और ट्रैकिंग सिस्टम’ शुरू किया है। यह एक कागज रहित प्लेटफ़ॉर्म है जिसे पेंशन प्रोसेस को आसान बनाने और सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ समय पर पहुँचाने के लिए डिज़ाइन…

logo