भाजपा ने चार कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया

Categorized as प्रादेशिक समाचार

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजनांदगांव जिला इकाई ने कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों और सोशल मीडिया पर वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ टिप्पणी करने के आरोप में डोंगरगढ़ शहर मंडल के चार सक्रिय कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, परविंदर सिंह मोंटी, प्रिंस कक्कड़, वीरेंद्र साहू और संतोष राव पर सोशल मीडिया तथा अन्य सार्वजनिक मंचों पर पार्टी और उसके वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ विरोधात्मक टिप्पणियां करने का आरोप है। 

Also Read : भाजपा छोड़ पूर्व विधायक के पुत्र ऋषि दिवाकर कांग्रेस में शामिल

पार्टी का कहना है कि इस प्रकार की गतिविधियों से संगठन की छवि प्रभावित हो रही है। नोटिस में संबंधित कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि वे नोटिस प्राप्त होने के 24 घंटे के भीतर जिला भाजपा कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें।

पार्टी ने नोटिस में यह भी कहा है कि यदि निर्धारित अवधि में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया जाता है, तो उनके विरुद्ध संगठनात्मक अनुशासन के तहत उचित कार्रवाई की जा सकती है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

कांग्रेस के कहने से ईडी की कार्रवाई!

September 14, 2026

एक तरफ कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेता आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार ईडी और दूसरी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती है और विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर कार्रवाई कराती है तो दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा विरोधी दूसरी पार्टियों के ही नेता आरोप लगा रहे हैं कि ईडी कुछ कांग्रेस नेताओं के…

केरलम में राहुल बनाएंगे नया अध्यक्ष

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी कई राज्यों में नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने जा रही है। इसमे सबसे पहले केरलम में फैसला हो सकता है। जानकार सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी केरलम में अपनी पसंद के नेता को अध्यक्ष बनवाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि जिस तरह से उन्होंने तमिलनाडु में पार्टी के सबसे मुखर नेताओं में…

ब्रिक्स के दौरान सर्जियो गोर दिल्ली छोड़ गए

September 14, 2026

दिल्ली में दुनिया भर के नेताओं का जमावड़ा था। नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा था। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दोनों भारत आए थे। यह बहुत बड़ा घटनाक्रम था। दो साल पहले दिल्ली में हुए जी 20…

गाणपत्य मीमांसा और आधुनिक जीवनशैली

September 14, 2026

मुद्गल पुराण में गणेश के आठ अवतारों का वर्णन मिलता है, जो किसी असुर को मारने के लिए नहीं, बल्कि मानव मन के भीतर छिपे आठ मानसिक विकारों का शमन करने के लिए अवतरित हुए थे। वक्रतुण्ड, मत्सरासुर अर्थात मत्सर, ईर्ष्या के शमन हेतु अवतरित हुए थे, यह सोशल मीडिया पर दूसरों की प्रगति देखकर…

स्वराज्य प्राप्ति में गणपति उत्सव का योगदान

September 14, 2026

युगों युगों से गणेश उत्सव का आयोजन होता आ रहा है। उत्सव के प्रमाण हमें सातवाहन, राष्ट्रकूट तथा चालुक्य वंश के काल से मिलते है। गणेश उत्सव को मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज ने राष्ट्रधर्म और संस्कृति से जोड़कर एक नई शुरुआत की थी। मराठा शासकों के दौर से उत्सव के इस क्रम को जारी…

logo