बांकीपुर उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा ने दाखिल किया नामांकन

Categorized as प्रादेशिक समाचार

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने बृहस्पतिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले सिन्हा ने कृष्णानगर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर और सिद्धिदात्री ज्वाला मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने अपने माता-पिता का आशीर्वाद लिया और नामांकन केंद्र के लिए रवाना हुए।

सिन्हा के नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सांसद शांभवी चौधरी समेत राजग के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Also Read : अत्यधिक गरीबी में गुजर कर रहे परिवारों की पहचान करेगा जम्मू कश्मीर

भाजपा ने मंगलवार को अपने युवा मोर्चा के नेता अभिषेक कुमार सिन्हा को इस उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया था। यह सीट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई है।

बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान 30 जुलाई को होगा, जबकि मतगणना तीन अगस्त को की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई है।

सिन्हा ने उपचुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि इस चुनाव में ‘‘कोई मुकाबला नहीं’’ है, क्योंकि भाजपा कार्यकर्ता पूरे वर्ष जनता के बीच रहकर काम करते हैं।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा हम चुनाव जीतने जा रहे हैं। कोई मुकाबला नहीं है। भाजपा कार्यकर्ता पूरे साल जनता के बीच रहकर काम करते हैं। जब नितिन नवीन यहां के विधायक थे, तब उन्होंने इस क्षेत्र में काफी काम किया। मैं भाजपा नेतृत्व का आभारी हूं कि उसने एक जमीनी कार्यकर्ता को इतना बड़ा अवसर दिया।’’

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की उम्मीदवार रेखा कुमारी भी बृहस्पतिवार को नामांकन दाखिल कर सकती हैं।

वहीं, इस उपचुनाव में जन सुराज की तरफ से उम्मीदवार एवं पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या-26 में पदयात्रा कर रहे हैं।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

सुप्रीम कोर्ट का बिना आपराधिक रिकॉर्ड वाले छात्रों को रिहा करने के निर्देश

July 28, 2026

उच्चतम न्यायालय ने पिछले सप्ताह हुए विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेने पर गिरफ्तार या हिरासत में लिए गए उन सभी छात्रों को मंगलवार को रिहा करने का आदेश दिया जिनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। इसके साथ ही न्यायालय ने केंद्र सरकार और असम, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र तथा केरल सरकारों…

युवाओं को रोजगारदाता बनाने की दिशा में योगी सरकार की बड़ी पहल

July 28, 2026

उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं को नौकरी तलाशने वाला नहीं बल्कि रोजगार सृजित करने वाला उद्यमी बनाने के उद्देश्य से ‘यूथ अड्डा’ पहल को प्रदेश भर में विस्तार देने का निर्णय लिया है। सरकार का कहना है कि यह पहल नई पीढ़ी की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है और इसके…

महबूबा ने जंतर-मंतर पर दिये बयान के लिए मांगी माफी

July 28, 2026

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष एवं जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने जंतर-मंतर पर दिये अपने विवादित बयान के लिए मंगलवार को माफी मांगी। गौरतलब है कि सुश्री मुफ्ती ने अभी हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर के विरोध-प्रदर्शन में शामिल होकर कश्मीर में मौजूदा उग्रवाद का जिक्र करते हुए वहां बल…

उत्तरकाशी में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित

July 28, 2026

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में सोमवार देर रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। भारी बारिश के कारण यमुनोत्री और गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर भूस्खलन और मलबा आने से अवरुद्ध हो गए हैं, जिससे चारधाम यात्रा पर निकले हजारों तीर्थयात्रियों तथा स्थानीय लोगों का…

अमेरिका-ईरान के बीच ‘सौहार्दपूर्ण वार्ता’ जारी : ट्रंप

July 28, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच फिलहाल “सौहार्दपूर्ण वार्ता” चल रही है, हालांकि यदि कोई समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका फिर से सैन्य कार्रवाई कर सकता है। श्री ट्रंप ने मिशिगन के मिलफोर्ड में सोमवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “हम उन पर जबरदस्त…

logo