मध्य प्रदेश में प्रतिभाशाली गरीब बच्चों के लिए बनाया सीएम राइज स्कूल: शिवराज

Categorized as प्रादेशिक समाचार

मध्य प्रदेश में सीएम राइज स्कूल प्रतिभाशाली और गरीब बच्चों के लिए शिक्षा के बेहतर सरकारी संस्थान साबित हो रहे हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उन्होंने राज्य का मुख्यमंत्री रहते हुए गरीब बच्चों के लिए बेहतर शिक्षण संस्थान देने के मकसद से इन स्कूलों की शुरुआत की थी।

केंद्रीय मंत्री चौहान ने विदिशा संसदीय क्षेत्र के रायसेन जिले के शाहगंज में सीएम राइज स्कूल भवन का उद्घाटन करते हुए अपने छात्र जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि मैं जैत में पैदा हुआ, नर्मदा किनारे छोटा सा स्कूल था। हम सरकारी स्कूल में पढ़े, लेकिन मैंने मेहनत की तो जैत के बाहर भी गया। मैंने सोचा कि गरीब के बच्चे प्राइवेट स्कूल में नहीं पढ़ सकते, उसकी फीस ज्यादा होती है। बड़े लोग तो पढ़ा लेंगे, लेकिन गरीब का बेटा क्या करेगा? जब मुझे कोरोना हुआ, तब अस्पताल के बिस्तर पर बैठकर ख्याल आया कि एक ऐसा स्कूल खुले, जिसमें गरीब के बच्चे भी प्राइवेट स्कूल जैसी शिक्षा प्राप्त कर सकें।

उन्होंने कहा कि कोरोना के दौरान अस्पताल से ही विशेषज्ञों से राय ली कि कैसे अच्छा स्कूल बना सकते हैं। तीन दिन विचार करने के बाद निर्णय लिया कि सर्वसुविधायुक्त सीएम राइज स्कूल बनाओ। 

Also Read : यूरोपी संघ से पटरी दूरदृष्टि या परिस्थितिजन्य मोड़?

यहां मल्टी परपज हॉल है, फिजिक्स, मैथ्स और केमिस्ट्री लैब है, लाइब्रेरी है, स्टाफ रूम अलग है, प्राचार्य और उप प्राचार्य का रूम अलग है, मिड डे मील के लिए मॉड्यूलर किचन का प्रावधान है, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग है, हॉरटीकल्चर की व्यवस्था है, ट्रांसफार्मर, गेट, पार्किंग, कंक्रीट सड़क, खेल के लिए रनिंग ट्रैक, खेल के मैदान हैं, नया फर्नीचर है, स्मार्ट क्लास है, सोलर पैनल है, लैब फर्नीचर और उपकरण हैं। ये ऐसा स्कूल है जो प्राइवेट स्कूलों से कई गुना बेहतर है।

केंद्रीय मंत्री ने अपने क्षेत्र के बच्चों को बेहतर सुविधाएं देने का जिक्र करते हुए कहा कि मेरा संकल्प है कि धन के अभाव में प्रतिभाशाली बच्चों की प्रतिभा कुंठित न हो। प्रिंसिपल और पूरी टीम से निवेदन है कि अब नए भवन में शिफ्ट होने के बाद 100 प्रतिशत रिजल्ट कैसे आए, इस पर फोकस करें। गरीब कल्याण के लिए कदम उठाने की चर्चा करते हुए केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि सभी दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड साइकल प्रदान करेंगे। जितने भी रेहड़ी-पटरी वाले हैं, उन्हें स्ट्रीट वेंडर योजना के तहत मदद करेंगे। जितने कारीगर हैं, सभी को पीएम विश्वकर्मा योजना से लाभान्वित करेंगे।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo