बिहार में जमीन माफिया सुधर जाएं या कार्रवाई झेलने को तैयार रहें : विजय सिन्हा

Categorized as प्रादेशिक समाचार

बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जमीन माफिया और विभाग के अंदर भ्रष्टाचार के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि वह किसी दबाव या धमकी के आगे नहीं झुकेंगे। 

बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बिहार में जो भी लोग जमीन माफिया और विभाग के लिए गलत काम कर रहे हैं, वे सुधर जाएं, नहीं तो उनको परेशानी हो सकती है।

उन्होंने कहा, “मुझे किसी का डर नहीं है, मैं भ्रष्टाचार और जमीन से जुड़े गैरकानूनी कामों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने के लिए तैयार हूं। मैंने अपने चुनाव क्षेत्र में अपराधियों का सामना करके चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी।

उन्होंने कहा कि इस अनुभव ने अब जमीन माफिया, बिचौलियों और राजस्व प्रणाली में जमे भ्रष्ट अधिकारियों से निपटने के उनके इरादे को और मजबूत किया है।

उन्होंने कहा, “अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों पर चलते हुए, मैंने यह कड़ा कदम उठाया है। मैं जमीन माफिया या भ्रष्ट अधिकारियों को अपनी गलत हरकतें करने की इजाजत नहीं दूंगा।

उपमुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि कोई भी विभागीय अधिकारी या कर्मचारी जो जमीन माफिया के खिलाफ कार्रवाई में रुकावट डालता है, वह परोक्ष रूप से उनका साथ दे रहा है। उसके खिलाफ भी जल्द ही कार्रवाई शुरू होने वाली है, इसमें कोई बचने वाला नहीं है।

Also Read : प्रीति जिंटा: एक सिक्के ने तय किया भविष्य

उन्होंने चेतावनी दी, “जनहित में काम करने वाले ईमानदार अधिकारियों को कोई दिक्कत नहीं होगी। लेकिन माफिया का साथ देने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि भूमि सुधार जन संवाद कार्यक्रम के दौरान दोषी पाए जाने पर सर्कल अधिकारियों और अन्य अधिकारियों को सस्पेंड किया जा सकता है।

उन्होंने साफ किया कि कार्रवाई सबूतों के आधार पर सख्ती से की जाएगी और भूमि और राजस्व विभाग में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उनके अभियान का मुख्य मकसद पारदर्शी, कुशल और लोगों के अनुकूल भूमि सुधार सुनिश्चित करना है।

विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार में गलत काम करने वाले लोग अब बचने वाले नहीं है, इसके लिए हमारी सरकार सख्ती से काम कर रही है और अधिकारियों को भी उचित दिशा-निर्देश दिया है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

बिहार की चार हस्तियों को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

September 19, 2026

बिहार की चार फिल्मी हस्तियों को वर्ष 2024 के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। बिहार के लिए 72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह खास होने जा रहा है। बिहार से जुड़ी चार फिल्मी हस्तियों अभिनेता संजय मिश्रा, निर्देशक कमलेश के. मिश्र, निर्माता मिंटी मिश्रा और फिल्म समीक्षक संजीव श्रीवास्तव को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार…

गूगल जेमिनी एआई ने सुरक्षा परीक्षण के दौरान तीन कंपनियों के सिस्टम में लगाई सेंध

September 19, 2026

गूगल के कृत्रिम मेधा (एआई) मॉडल जेमिनी ने साइबर सुरक्षा क्षमताओं के परीक्षण के दौरान तीन कंपनियों के सिस्टम में स्वायत्त रूप से सेंध लगाई। कंपनी ने यह जानकारी दी है। इसे इस तरह की कार्रवाई को अंजाम देने वाला जेमिनी का पहला ज्ञात मामला माना जा रहा है। यह घटना इजरायली साइबर सुरक्षा फर्म…

आस्था का कारोबार, सिनेमा की जीत: ‘हनुमान अंश’

September 19, 2026

कभी-कभी कोई फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चलती, वह समाज के भीतर चलती है। ‘हनुमान अंश’ के साथ कुछ ऐसा ही होता हुआ दिखाई देता है। लगभग दो करोड़ की लागत से बनी यह फ़िल्म तीन सौ करोड़ से ज़्यादा का वैश्विक कारोबार कर चुकी है। लेकिन इस वाक्य में सबसे महत्वपूर्ण शब्द दो करोड़…

टीएमसी प्रत्याशी को चुनाव से हटाया, कांग्रेस उम्मीदवार को गिरफ्तार किया

September 19, 2026

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की अपनी पारंपरिक नंदीग्राम सीट के उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी चिंता में हैं। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख बीतने के बाद शुक्रवार को शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे से मुलाकात की और उसके बाद वे चुनाव मैदान से हट गईं। इसके बाद ममता ने…

ममता की पार्टी का नाम, चुनाव चिन्ह जब्त

September 19, 2026

नई दिल्ली/कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस का नाम और चुनाव चिन्ह जब्त हो गया है। राज्य की दो सीटों के उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों यानी ममता बनर्जी गुट और ऋतब्रज बनर्जी गुट को अस्थायी तौर पर अलग अलग नाम और चुनाव चिन्ह…

logo