कोश्यारी को पद्मभूषण दिए जाने पर संजय राउत बोले-महापुरुषों का अपमान करने वालों को अवार्ड मंजूर नहीं

Categorized as प्रादेशिक समाचार

महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पद्मभूषण पुरस्कार दिए जाने पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउ ने सवाल उठाया है। उनका कहना है कि इससे महाराष्ट्र संतुष्ट नहीं है।

मुंबई में गणतंत्र दिवस पर संजय राउत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह गौरव का दिन है। हमेशा हम अभिमान से कहते हैं कि हमारा गणतंत्र अमर है। मैंने राष्ट्रपति का भाषण सुना। देश और विश्व को उन्होंने शांति का संदेश दिया और भारत को शांति के मार्ग से आगे बढ़ने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति को मालूम होना चाहिए कि सबसे ज्यादा अशांतता, अस्थिरता हमारे देश में दिखाई दे रही है। उत्तर प्रदेश में शंकराचार्य सड़क पर है। उन पर लाठीचार्ज हुआ। मणिपुर अभी भी जल रहा है। महाराष्ट्र में हर दिन एक नई खबर आती है। दिल्ली शांत नहीं है, न्यायालय में शांति नहीं है और हर जगह दबाव है।

उन्होंने कहा कि हमारे पड़ोसी देश बांग्लादेश में अशांति फैली हुई है। सबसे ज्यादा नुकसान हिंदू भाइयों को हो रहा है। आए दिन चार-पांच हिंदुओं की हत्या हो रही है, घरों पर हमले हो रहे हैं। क्या ये राष्ट्रपति को मंजूर है? प्रधानमंत्री हिंदू भाइयों और सनातन धर्म की बात करते हैं और बगल के बांग्लादेश में हो रही हिंदुओं की हत्याओं को आप रोक नहीं पा रहे हैं।

Also Read : मध्य प्रदेश बनेगा देश की दुग्ध राजधानी : मोहन यादव

भगत सिंह कोश्यारी को मिले पद्मभूषण पर उन्होंने कहा कि इससे महाराष्ट्र संतुष्ट नहीं है। ये कोई व्यक्तिगत बात नहीं है। वह महाराष्ट्र के राज्यपाल थे और उनके कार्यकाल में जिस तरह हमारी पार्टी को उनकी प्रेरणा से तोड़ा गया, राजभवन को राजनीतिक अड्डा बनाया गया और संविधान और लोकतंत्र की हत्या करके चुनी हुई सरकार को बर्खास्त कर दिया गया। ये सब मैं नहीं, बल्कि सर्वोच्च न्यायालय का ऑब्जर्वेशन है। ऐसे व्यक्ति को पद्मभूषण अवार्ड मिलना महाराष्ट्र को मंजूर नहीं।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के सीएम और उपमुख्यमंत्रियों को प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि भगत सिंह कोश्यारी ने राज्यपाल पद पर रहते हुए छत्रपति महाराज, महात्मा फुले और सावित्रीबाई फुले का अपमान किया था और उन्हें सम्मान दे रहे हैं। यह हमें मंजूर नहीं है।

पूरे देश में हरा झंडा फहराने वाले एआईएमआईएम नेता वारिस पठान के बयान पर उन्होंने कहा कि हरा रंग किसी के बाप की जागीर नहीं है। हर पार्टी का अपना रंग होता है, लेकिन महाराष्ट्र में अगर कोई रंग रहेगा तो छत्रपति शिवाजी महाराज का भगवा रंग रहेगा।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo