गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल, बरसात में भी दिखा जवानों का जोश

Categorized as प्रादेशिक समाचार

दिल्ली में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई। सुबह से ही रही बरसात के बावजूद कर्तव्य पथ पर तीनों सेनाओं के जवानों ने कदम से कदम मिलाकर परेड की। कर्त्तव्य पथ पर पहली बार भारतीय सेना की भैरव बटालियन फुल ड्रेस रिहर्सल का हिस्सा बनी। 

गौरतलब है कि इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह पर पहली बार शक्ति बाण, दिव्यास्त्र बैटरी, भैरव बटालियन, यूनिवर्सल रॉकेट लॉन्चिंग सिस्टम, रोबोटिक डॉग, ईगल, बैक्ट्रियन कैमल व जंस्कार पोनी आदि नजर आएंगे। 26 जनवरी को होने वाली परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की फुल ड्रेस रिहर्सल हर वर्ष 23 जनवरी को होती है। इस वर्ष भी पूरे जोश व उत्साह के साथ कलाकारों व सैन्यकर्मियों ने यह रिहर्सल की। 

बरसात के बावजूद इनके उत्साह में जरा सी भी कमी नहीं दिखी। 77वें गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर कुल 30 झांकियां निकलेंगी। इनमें से 17 झांकियां विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की हैं। वहीं 13 झाँकियां विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और सेवाओं की होंगी। इस वर्ष की झांकियों की व्यापक थीम ‘स्वतंत्रता का मंत्र: वंदे मातरम्’ तथा ‘समृद्धि का मंत्र: आत्मनिर्भर भारत’ है। सैन्य कार्य विभाग त्रि-सेवा झाँकी को प्रदर्शित करेगा। अपनी झांकी में यह विभाग ऑपरेशन सिंदूर, संयुक्तता से विजय को प्रदर्शित करेगा। 

Also Read : केरल में भाजपा का चुनावी शंखनाद: एनडीए नेताओं से मिले पीएम मोदी

वहीं स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020: विकसित भारत की ओर अग्रसर भारतीय स्कूली शिक्षा पर आधारित झांकी ला रहा है। गणतंत्र दिवस परेड की ये झांकियां भारत की स्वतंत्रता, सांस्कृतिक गौरव, नवाचार, आत्मनिर्भरता और विकासशील दृष्टि को एक सशक्त और प्रेरणादायक स्वरूप में देश-दुनिया के समक्ष प्रस्तुत करेंगी। 

वहीं गणतंत्र दिवस समारोह में वायुसेना का फ्लाइ पास्ट भी इस बार बेहद खास होने वाला है। वायुसेना के फाइटर जेट फ्लाइ पास्ट के दौरान आसमान में ‘सिंदूर’ फॉर्मेशन बनाएंगे। यह फॉर्मेशन ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की याद दिलाता है। इस फॉर्मेशन में 2 राफेल, 2 मिग 29, दो सुखोई-30 और एक जैगुआर विमान कर्तव्य पथ के ऊपर आसमान में नजर आएंगे। भारतीय सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में कुल नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट किया है।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी डीआरडीओ गणतंत्र दिवस परेड तथा भारत पर्व 2026 में अपनी कई स्वदेशी रक्षा प्रणालियों का प्रदर्शन करेगा। इन प्रमुख प्रणालियों में लॉन्ग रेंज एंटी-शिप हाइपरसोनिक मिसाइल शामिल है। वहीं इस बार डीआरडीओ की विशेष झांकी कॉम्बैट सबमरीन के लिए नौसैनिक प्रौद्योगिकियों पर आधारित होगी। वहीं डीआरडीओ गणतंत्र दिवस परेड के दौरान स्वदेशी तकनीक पर विकसित किए गए घातक हथियारों का प्रदर्शन करेगा। 

डीआरडीओ लॉन्चर सहित लॉन्ग रेंज एंटी-शिप हाइपरसोनिक मिसाइल का प्रदर्शन करेगा। यह अत्याधुनिक हथियार प्रणाली भारतीय नौसेना की तटीय बैटरी आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर विकसित की गई है। 

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo