केरल में भाजपा का चुनावी शंखनाद: एनडीए नेताओं से मिले पीएम मोदी

Categorized as प्रादेशिक समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दक्षिण भारत के राज्य केरल पहुंचे और भाजपा के चुनावी अभियान की औपचारिक शुरुआत की। तिरुवनंतपुरम में शानदार स्वागत के लिए उन्होंने जनता को धन्यवाद दिया और कहा कि लोगों के आशीर्वाद से भाजपा-एनडीए इस शहर के लिए विकास, बेहतर नागरिक सेवाएं व एक उज्जवल भविष्य देने के लिए प्रतिबद्ध है। 

शुक्रवार सुबह तिरुवनंतपुरम पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का शानदार स्वागत किया गया। रोड शो के दौरान लोगों का जोश और उत्साह दिखाई दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “लोगों का जोश और उत्साह भाजपा पर बढ़ते भरोसे को दिखाता है, जो नगर निगम के नतीजों में साफ नजर आया।

कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री मोदी ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम में भाजपा के पहले मेयर वीवी राजेश को गले लगाया। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा मैंने एडवोकेट वीवी राजेश जी को तिरुवनंतपुरम का मेयर बनने पर व्यक्तिगत रूप से बधाई दी।

Also Read : तिरुवनंतपुरम में पीएम मोदी का भव्य स्वागत

मैंने उन्हें और उनकी टीम को शहर में सकारात्मक बदलाव, जवाबदेह शासन और विकास को नई गति देने के लिए शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने केरल में एनडीए का हिस्सा बनी ‘ट्वेंटी20 पार्टी’ के नेताओं से भी मुलाकात की। उन्होंने लिखा, “तिरुवनंतपुरम में साबू एम. जैकब से एक शानदार मुलाकात हुई। मैं ‘ट्वेंटी-20 पार्टी’ का एनडीए परिवार में गर्मजोशी से स्वागत करता हूं। यह साझेदारी पारदर्शी, जन-केंद्रित शासन के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

अखिल केरल धीवरा सभा के एक प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “केरल की प्रगति से जुड़े मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। यह संगठन मछुआरों के कल्याण को बढ़ावा देने में सराहनीय काम कर रहा है। पिछले एक दशक में एनडीए सरकार ने मछुआरों के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है। हमारा जोर उनके लिए बेहतर बाजार और तकनीक सुनिश्चित करने पर रहा है। यह काम आने वाले समय में और भी ज्यादा जोश के साथ जारी रहेगा।

अपनी तिरुवनंतपुरम की यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने वर्कला स्थित शिवगिरी मठ के श्री नारायण धर्म संगम ट्रस्ट से जुड़े संतों से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सामाजिक सेवा, शिक्षा, आध्यात्मिकता और सामुदायिक कल्याण के क्षेत्रों में उनके (संतों) समर्पित काम ने हमारे सामाजिक ताने-बाने में एक स्थायी योगदान दिया है। श्री नारायण गुरु के शाश्वत आदर्शों पर आधारित, उनके प्रयास समाज भर में समानता, सद्भाव और गरिमा को बढ़ावा देना जारी रखे हुए हैं।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

बिहार की चार हस्तियों को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

September 19, 2026

बिहार की चार फिल्मी हस्तियों को वर्ष 2024 के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। बिहार के लिए 72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह खास होने जा रहा है। बिहार से जुड़ी चार फिल्मी हस्तियों अभिनेता संजय मिश्रा, निर्देशक कमलेश के. मिश्र, निर्माता मिंटी मिश्रा और फिल्म समीक्षक संजीव श्रीवास्तव को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार…

गूगल जेमिनी एआई ने सुरक्षा परीक्षण के दौरान तीन कंपनियों के सिस्टम में लगाई सेंध

September 19, 2026

गूगल के कृत्रिम मेधा (एआई) मॉडल जेमिनी ने साइबर सुरक्षा क्षमताओं के परीक्षण के दौरान तीन कंपनियों के सिस्टम में स्वायत्त रूप से सेंध लगाई। कंपनी ने यह जानकारी दी है। इसे इस तरह की कार्रवाई को अंजाम देने वाला जेमिनी का पहला ज्ञात मामला माना जा रहा है। यह घटना इजरायली साइबर सुरक्षा फर्म…

आस्था का कारोबार, सिनेमा की जीत: ‘हनुमान अंश’

September 19, 2026

कभी-कभी कोई फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चलती, वह समाज के भीतर चलती है। ‘हनुमान अंश’ के साथ कुछ ऐसा ही होता हुआ दिखाई देता है। लगभग दो करोड़ की लागत से बनी यह फ़िल्म तीन सौ करोड़ से ज़्यादा का वैश्विक कारोबार कर चुकी है। लेकिन इस वाक्य में सबसे महत्वपूर्ण शब्द दो करोड़…

टीएमसी प्रत्याशी को चुनाव से हटाया, कांग्रेस उम्मीदवार को गिरफ्तार किया

September 19, 2026

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की अपनी पारंपरिक नंदीग्राम सीट के उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी चिंता में हैं। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख बीतने के बाद शुक्रवार को शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे से मुलाकात की और उसके बाद वे चुनाव मैदान से हट गईं। इसके बाद ममता ने…

ममता की पार्टी का नाम, चुनाव चिन्ह जब्त

September 19, 2026

नई दिल्ली/कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस का नाम और चुनाव चिन्ह जब्त हो गया है। राज्य की दो सीटों के उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों यानी ममता बनर्जी गुट और ऋतब्रज बनर्जी गुट को अस्थायी तौर पर अलग अलग नाम और चुनाव चिन्ह…

logo