मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से स्वीडन-इंडिया बिज़नेस काउंसिल की मुख्य प्रतिनिधि की मुलाकात

Categorized as प्रादेशिक समाचार

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, झारखण्ड विधानसभा के महिला एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष सह विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन एवं झारखण्ड के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ स्वीडन-इंडिया बिज़नेस काउंसिल की चीफ इंडिया रिप्रेज़ेंटेटिव सेसिलिया ओल्डने ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर झारखण्ड और स्वीडन के बीच व्यापारिक सहयोग को और सुदृढ़ करने पर विस्तृत चर्चा हुई।

सेसिलिया ओल्डने ने झारखण्ड के साथ व्यापारिक साझेदारी बढ़ाने में स्वीडन-इंडिया बिज़नेस काउंसिल की ओर से पूर्ण सहयोग का प्रस्ताव रखा। उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान में 50 से अधिक स्वीडिश कंपनियां भारत में सक्रिय रूप से व्यापार कर रही हैं और भविष्य में झारखण्ड इन कंपनियों के लिए एक महत्वपूर्ण निवेश गंतव्य बन सकता है।

Also Read : सोरेन हेमंत के नेतृत्व में झारखंड और टाटा स्टील के मध्य ऐतिहासिक सहयोग

बैठक के दौरान दावोस में हुई इस चर्चा तथा मुख्यमंत्री के पिछले वर्ष के स्वीडन दौरे के दौरान स्वीडिश कंपनियों जैसे वोल्वो एवं अन्य के साथ हुई वार्ताओं के निष्कर्षों और आगे के कार्यबिंदुओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आगामी अप्रैल माह में एक विशेष राउंडटेबल बैठक के आयोजन पर भी सहमति बनी। प्रस्तावित राउंडटेबल में अर्बन मोबिलिटी, विशेष रूप से शहरी परिवहन के फाइननसिंग से जुड़े विषयों पर भी चर्चा किए जाने पर भी बात हुई।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बताया कि झारखण्ड सरकार द्वारा हर वर्ष लाखों की संख्या में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को साइकिलें उपलब्ध कराई जाती हैं ताकि उन्हें शिक्षा जारी रखने में किसी प्रकार की बाधा न आए। उन्होंने स्वीडन-इंडिया बिज़नेस काउंसिल से अपील किया कि राज्य में साइकिलों के उपयोग तथा विद्यालयी बच्चों के लिए ई-साइकिल की संभावनाओं पर एक फ़ीज़िबिलिटी रिपोर्ट तैयार करें, जिससे यह आंकलन किया जा सके कि किस प्रकार ई-साइकिलों को बच्चों तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सकता है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo