फारुक अब्दुल्ला ने जम्मू संभाग में नए जिले बनाने की मांग पर महबूबा मुफ्ती को दिया जवाब

Categorized as प्रादेशिक समाचार

नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की जम्मू संभाग में नए जिले बनाने की मांग पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि रियासत को तोड़ने वाले बहुत से लोग हैं, लेकिन वे कभी कामयाब नहीं होंगे। कोई नया जिला नहीं बनाया जाएगा। 

फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को जम्मू में पार्टी के ब्लॉक अध्यक्षों के सम्मेलन में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि हम लोग अपने ब्लॉक अध्यक्ष और ब्लॉक सचिवों को सुन रहे हैं। उनकी तकलीफों को सुन रहे हैं और उन्हें किस प्रकार मजबूत किया जाए, इस पर विचार कर रहे हैं।

महबूबा मुफ्ती के नए जिलों की मांग पर उन्होंने कहा कि कोई जिला नहीं बनना चाहिए। पहले से ही बहुत जिले हैं। इन्हें कोई संभाल सके वही बड़ी बात है। इसी बीच, फारूक अब्दुल्ला ने पूछा वह भी मुख्यमंत्री रहीं और उनके पिता भी सीएम थे, तब उन्होंने क्या किया?

Also Read : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को दी गई जेड कैटिगरी की सुरक्षा

उन्होंने कहा कि सिर्फ उंगली उठाना बहुत आसान होता है, लेकिन देखना चाहिए कि तीन उंगलियां आपकी तरफ भी इशारा करती हैं।

फारूक अब्दुल्ला ने आगे कहा, “डिक्सन प्लान बहुत पुराना था कि डिवाइड करो। चिनाब रिवर के उस पार ग्रेटर कश्मीर है, और इसे अलग करो। हिमाचल के परमार साहब थे, जिन्होंने चंबा और कांगड़ा के लोगों से कहा कि आपकी जुबान हिमाचली है, वरना तो बहुत बड़े-बड़े ख्याल थे। रियासत को तोड़ने वाले बहुत से लोग हैं, लेकिन वे कभी कामयाब नहीं होंगे।

‘अगर जम्मू को अलग कर दिया जाए तो कश्मीर के लिए बेहतर होगा’ वाली टिप्पणी पर फारूक अब्दुल्ला ने श्रीनगर के पूर्व मेयर जुनैद अजीम मट्टू को नासमझ बताते हुए कहा, “हमने कभी ऐसा सोचा नहीं है। हम तो लद्दाख को भी अलग नहीं करना चाहते थे। उससे लद्दाखियों को क्या फायदा मिला? आज तो लद्दाखी भी कहते हैं कि हमें वापस रियासत के साथ जोड़ दो। हमें यूनियन टेरिटरी नहीं चाहिए। उम्मीद है कि एक दिन फिर से लद्दाख वापस आ जाएगा।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

गांधीनगर निकाय चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

September 19, 2026

आम आदमी पार्टी (आप) ने 11 अक्टूबर को होने वाले गांधीनगर निकाय चुनाव के लिए 23 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची शनिवार को जारी की। ‘आप’ की गुजरात इकाई के महासचिव मनोज सोरठिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने पिछले निकाय चुनाव में एक सीट जीती थी और उसे 21 प्रतिशत…

एबीवीपी ने डूसू के तीन पदों पर जीत दर्ज की: निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन बने उपाध्यक्ष

September 19, 2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के चुनाव में केंद्रीय पैनल के चार पद में से तीन पर जीत दर्ज की, जबकि एनएसयूआई का टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे दीपांशु शौकीन ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय…

डूसू चुनाव: 15वें दौर की मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर अभाविप के यश डबास आगे

September 19, 2026

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए जारी मतगणना के 15वें दौर के बाद अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के उम्मीदवार यश डबास भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के विजय मीणा से 294 मत से आगे हैं। उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन 22,682 मतों के साथ सबसे आगे हैं।…

डूसू चुनाव: 10वें दौर की मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के विजय मीणा आगे

September 19, 2026

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए शुक्रवार को जारी मतगणना के 10वें दौर के बाद अध्यक्ष पद पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के उम्मीदवार विजय मीणा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के यश डबास से 494 मतों से आगे हैं। उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन 15,591 मतों के साथ सबसे…

वित्त रहित स्कूल-कॉलेजों के लिए 461 करोड़ रुपये जारी : सम्राट

September 19, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को कहा है कि राज्य के अनुदानित स्कूलों और कॉलेजों के शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए 461 करोड़ रुपये का सहायक अनुदान जारी किया गया है। श्री चौधरी ने आज सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी संदेश में कहा कि शिक्षकों, कर्मचारियों और शिक्षण…

logo