नितिन नबीन ने दाखिल किया भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का नामांकन

Categorized as प्रादेशिक समाचार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। भाजपा नेताओं ने इसे ऐतिहासिक मौका बताया है।  

बिहार सरकार में मंत्री राम कृपाल यादव ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “वह नामांकन दाखिल करते ही निर्विरोध चुने भी जाएंगे। हम भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को अपनी शुभकामनाएं और बधाई देते हैं। भारतीय जनता पार्टी इनके नेतृत्व में और आगे बढ़ने वाली है। इसमें किसी को कोई शक नहीं होना चाहिए।

भाजपा एमएलसी सीटी रवि ने कहा हमारी पार्टी वंशवाद की राजनीति नहीं करती। हमारी पार्टी लोकतंत्र को मानती है। लोकतंत्र की वजह से, कार्यकर्ताओं को मेरिट के आधार पर चुना जाता है। वंशवाद की राजनीति में, सिर्फ परिवार के सदस्यों को ही चुना जाता है। हमारी पार्टी में, हर कार्यकर्ता को हमारे परिवार का हिस्सा माना जाता है।

Also Read : ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करना मेरा लक्ष्य: स्टीव स्मिथ

उन्होंने कहा कि नितिन नबीन राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। इसमें किसी को कोई शक नहीं है। हम उनको जीत की बधाई देते हैं। भारतीय जनता पार्टी में ही कोई भी किसी पद पर बैठ सकता है। कार्यकर्ता को उनकी मेहनत के हिसाब से फल जरूर मिलता है। इसीलिए हमारे पार्टी के लोग एक साथ होकर काम कर रहे हैं और जनता को भी हमारे ऊपर विश्वास रहता है।

बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने बात करते हुए कहा हम नितिन नबीन को शुभकामनाएं देते हैं। उम्मीद है कि वह हमारी भारतीय जनता पार्टी के एक मजबूत और काबिल राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे। वह पटना के रहने वाले हैं, और हम उनके वोटर हैं, इसलिए हमें और भी ज्यादा खुशी हो रही है।

उन्होंने कहा कि हम उनको पहले ही बधाई देते हैं। वह अपने कार्यकाल में पार्टी को और आगे ले जाएं और भारतीय जनता पार्टी आगे बढ़ती रहे।

भाजपा विधायक प्रमोद कुमार ने कहा देखिए, यह भारत की राजनीति में जश्न का सबसे बड़ा दिन है कि एक आम कार्यकर्ता, एक बूथ कार्यकर्ता, दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहा है। उन्हें जो मौका दिया गया है, वह न सिर्फ हमारे देश के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक ऐतिहासिक पल है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo