टैरिफ के जरिए भारत को सेलेक्टिव टारगेट करना गलत: रादोस्लाव सिकोर्स्की

Categorized as प्रादेशिक समाचार

पोलैंड के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री रादोस्लाव सिकोर्स्की तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे हुए हैं। सोमवार को उन्होंने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ डेलीगेशन-लेवल की बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अमेरिका का जिक्र किए बिना टैरिफ के जरिए भारत को टारगेट करने के तरीके को गलत बताया। 

यूएस के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के बाद से ही अमेरिका भारत को रूस से तेल खरीदने के नाम पर लगातार टारगेट कर रहा है। अमेरिका रूस के साथ तेल व्यापार रोकने के लिए टैरिफ के जरिए भारत पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है।

भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात के पहले डिप्टी पीएम रादोस्लाव सिकोर्स्की ने जयपुर में लिटरेचर फेस्टिवल में हिस्सा लिया। इसके बाद वह दिल्ली पहुंचे। वहीं ईएएम जयशंकर के साथ बातचीत के दौरान शुरुआत में पोलैंड के डिप्टी पीएम रादोस्लाव सिकोर्स्की ने कहा, “मुझे जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में शामिल होकर बहुत खुशी हुई, यह एक बड़ा ग्लोबल कल्चरल इवेंट है। मैं आपसे पूरी तरह सहमत हूं कि ट्रांसनेशनल, ट्रांस बॉर्डर टेररिज्म का मुकाबला करने की जरूरत है। पोलैंड आगजनी और स्टेट टेररिज्म की कोशिश, दोनों का पीड़ित रहा है।

Also Read : मासिक धर्म और गर्भाशय से जुड़ी बीमारियों के लिए दवा है मेथी के लड्डू

अमेरिका की ओर से रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर टैरिफ को लेकर जो दबाव बनाया जा रहा है, रादोस्लाव ने उस पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “मैं टैरिफ के जरिए सेलेक्टिव टारगेटिंग के मुद्दे पर आपसे पूरी तरह सहमत हूं, और हम यूरोप में इसके बारे में भी कुछ जानते हैं। हमें डर है कि इससे वैश्विक व्यापार उथल-पुथल की ओर बढ़ रहा है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि भारत यूरोप में जुड़ा रहेगा। हमने देखा है कि आप यूरोप में हर जगह दूतावास बना रहे हैं, जिसका मतलब है कि आप यूरोपियन यूनियन के साथ रिश्तों को लेकर गंभीर हैं।

डिप्टी पीएम के सेलेक्टिव टैरिफ वाले बयान पर ईएएम जयशंकर ने कहा, “बेशक, सेलेक्टिव टारगेटिंग सिर्फ टैरिफ तक ही सीमित नहीं है। मुझे लगता है कि सेलेक्टिव टारगेटिंग के और भी तरीके रहे हैं, लेकिन हम उस पर बात करेंगे।

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में पोलैंड के डिप्टी पीएम रादोस्लाव सिकोर्की अपनी पत्नी के साथ शामिल हुए। डिप्टी पीएम सिकोस्र्की ने एक पत्रकार और यूरोपियन स्टेट्समैन के तौर पर अपने अनुभव के आधार पर, रूस और यूक्रेन में बदलते हालात, संकट से निपटने में पोलैंड की भूमिका और तेजी से बदलती दुनिया के साथ यूरोप कैसे तालमेल बिठा रहा है, इन मुद्दों पर बात की।

वेदांता के जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2026 में, नवतेज सरना के साथ बातचीत में उन्होंने यूरोप में हो रहे बदलावों के राजनीतिक, ऐतिहासिक और इंसानी पहलुओं का भी जिक्र किया। उन्होंने शनिवार को कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था।

भारत और पोलैंड के बीच पिछले महीने नई दिल्ली में विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) का 11वां दौर आयोजित हुआ था, जिसमें दोनों देशों ने रक्षा और सुरक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, साइबर सुरक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्रों में सहयोग को तेज करने पर सहमति जताई थी। इस बैठक की सह अध्यक्षता विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज और पोलैंड के विदेश मामलों के सचिव व्लादिस्लाव टी. बार्तीशेव्स्की ने की थी।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

छात्रों पर बर्बरता के जिम्मेदार का नाम लिया तो भाजपा ने मुझे बोलने नहीं दिया: राहुल

July 29, 2026

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला और दावा किया कि जब उन्होंने इस ‘बर्बरता’ के लिए जिम्मेदार का नाम सदन में लिया तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें बोलने नहीं दिया। उन्होंने सदन में अमित…

गोवा विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र 31 अगस्त से

July 29, 2026

गोवा विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र 31 अगस्त से आयोजित किया जाएगा। विधानसभा सचिवालय द्वारा बुधवार को जारी बुलेटिन से यह जानकारी मिली है। सदन की बैठकें 31 अगस्त, एक और दो सितंबर को होंगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रवि नाइक और जेनिफर मोनसेरेट के निधन के बाद राज्य विधानसभा की सदस्य…

उपराज्यपाल सक्सेना ने लद्दाख वन्यजीव बोर्ड के पुनर्गठन को मंजूरी दी

July 29, 2026

लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश में ‘राज्य वन्यजीव बोर्ड’ के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी। इसके लिए उन्होंने जाने-माने संरक्षणवादियों, पारिस्थितिकी विशेषज्ञों, पर्यावरणविदों और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाले गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों को नामित किया है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता…

सनातन संस्कृति, परंपरा को तबाह करना चाहती हैं कुछ ताकतें : योगी

July 29, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि कुछ ताकतें भारत की सनातन संस्कृति और परंपरा को तबाह करना चाहती हैं और देश के नागरिक ऐसे लोगों से सतर्क रहें। आदित्यनाथ ने बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर परिसर में विगत 23 जुलाई से जारी श्रीराम कथा के विश्राम…

ड्रीमलाइनर के ईंधन नियंत्रण स्विच में कोई गड़बड़ी नहीं मिली: सरकार

July 29, 2026

सरकार ने बुधवार को बताया कि बोइंग कंपनी ने ड्रीमलाइनर विमान के ईंधन नियंत्रण स्विच ‘‘लॉकिंग सिस्टम’’ की विस्तृत जांच की और इसमें कोई असामान्यता नहीं पाई गई। यह जांच इस साल फरवरी में लंदन हीथ्रो-बेंगलुरु उड़ान संचालन के बाद एयर इंडिया के एक पायलट द्वारा इस प्रणाली में संभावित समस्या की ओर ध्यान दिलाने…

logo