एनसीआर में वायु प्रदूषण ने तोड़ा कई दिनों का रिकॉर्ड, एक्यूआई 500 के करीब

Categorized as प्रादेशिक समाचार

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण ने बीते कई दिनों के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद सहित पूरे एनसीआर में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) बेहद गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। कई इलाकों में एक्यूआई 450 से ऊपर दर्ज किया गया, जबकि कुछ स्थानों पर यह 500 के करीब पहुंचता नजर आया।  

प्रदूषण की भयावह स्थिति के चलते पूरा एनसीआर मानो गैस चैंबर में तब्दील हो गया है। दिल्ली के हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। दिल्ली के अधिकांश मॉनिटरिंग स्टेशनों पर एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया। आनंद विहार में एक्यूआई 461, अशोक विहार में 471, बवाना में 442, चांदनी चौक में 454, जहांगीरपुरी में 468, रोहिणी में 471, विवेक विहार में 472 और वजीरपुर में 473 दर्ज किया गया। आईटीओ क्षेत्र में 430, आर.के. पुरम में 439, सोनिया विहार में 467 और मंदिर मार्ग में 371 रहा। आईजीआई एयरपोर्ट (टी-3) क्षेत्र में भी एक्यूआई 339 दर्ज किया गया, जो खराब से गंभीर की श्रेणी में आता है।

नोएडा और गाजियाबाद की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। नोएडा में सेक्टर-62 में एक्यूआई 375, सेक्टर-1 में 439 और सेक्टर-116 में 422 दर्ज किया गया। गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक्यूआई 433, लोनी में 476, संजय नगर में 389 और वसुंधरा में 457 रिकॉर्ड किया गया।

Also Read : स्पेन में हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर, 21 की मौत, 30 की हालत गंभीर

इन आंकड़ों से साफ है कि दिल्ली से सटे शहरों में भी प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, घने कोहरे और स्मॉग की मोटी चादर ने पूरे एनसीआर को सुबह से ही ढक रखा है। 19 जनवरी को सुबह के समय घना कोहरा दर्ज किया गया, जबकि आने वाले दिनों में भी मध्यम कोहरे की संभावना जताई गई है। अधिक आर्द्रता और कम हवा की गति के कारण प्रदूषक वातावरण में फंसे हुए हैं, जिससे स्थिति और बिगड़ गई है।

गंभीर प्रदूषण को देखते हुए एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रेप) का चरण-4 लागू कर दिया गया है। इसके तहत दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहनों की सख्त जांच की जा रही है। प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को रोकने के साथ-साथ निर्माण गतिविधियों पर भी कड़ी पाबंदी लगाई गई है। 

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि मौसम में बदलाव नहीं हुआ और तेज हवाएं नहीं चलीं तो आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ सकते हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, मास्क का प्रयोग करें और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

छात्रों पर बर्बरता के जिम्मेदार का नाम लिया तो भाजपा ने मुझे बोलने नहीं दिया: राहुल

July 29, 2026

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला और दावा किया कि जब उन्होंने इस ‘बर्बरता’ के लिए जिम्मेदार का नाम सदन में लिया तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें बोलने नहीं दिया। उन्होंने सदन में अमित…

गोवा विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र 31 अगस्त से

July 29, 2026

गोवा विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र 31 अगस्त से आयोजित किया जाएगा। विधानसभा सचिवालय द्वारा बुधवार को जारी बुलेटिन से यह जानकारी मिली है। सदन की बैठकें 31 अगस्त, एक और दो सितंबर को होंगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रवि नाइक और जेनिफर मोनसेरेट के निधन के बाद राज्य विधानसभा की सदस्य…

उपराज्यपाल सक्सेना ने लद्दाख वन्यजीव बोर्ड के पुनर्गठन को मंजूरी दी

July 29, 2026

लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश में ‘राज्य वन्यजीव बोर्ड’ के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी। इसके लिए उन्होंने जाने-माने संरक्षणवादियों, पारिस्थितिकी विशेषज्ञों, पर्यावरणविदों और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाले गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों को नामित किया है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता…

सनातन संस्कृति, परंपरा को तबाह करना चाहती हैं कुछ ताकतें : योगी

July 29, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि कुछ ताकतें भारत की सनातन संस्कृति और परंपरा को तबाह करना चाहती हैं और देश के नागरिक ऐसे लोगों से सतर्क रहें। आदित्यनाथ ने बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर परिसर में विगत 23 जुलाई से जारी श्रीराम कथा के विश्राम…

ड्रीमलाइनर के ईंधन नियंत्रण स्विच में कोई गड़बड़ी नहीं मिली: सरकार

July 29, 2026

सरकार ने बुधवार को बताया कि बोइंग कंपनी ने ड्रीमलाइनर विमान के ईंधन नियंत्रण स्विच ‘‘लॉकिंग सिस्टम’’ की विस्तृत जांच की और इसमें कोई असामान्यता नहीं पाई गई। यह जांच इस साल फरवरी में लंदन हीथ्रो-बेंगलुरु उड़ान संचालन के बाद एयर इंडिया के एक पायलट द्वारा इस प्रणाली में संभावित समस्या की ओर ध्यान दिलाने…

logo