मां काली की धरती को मां कामाख्या की भूमि से जोड़ रही भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन : मोदी

Categorized as प्रादेशिक समाचार

पश्चिम बंगाल के मालदा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य को विकास की नई दिशा देने वाले कई अहम प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसमें भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन भी शामिल है, जिसको पीएम ने हरी झंडी दिखाई। 

इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज से बंगाल की प्रगति को और तेज करने का अभियान शुरू हो गया है। पीएम मोदी ने बताया कि इन परियोजनाओं से न केवल लोगों की यात्राएं आसान होंगी, बल्कि व्यापार और कारोबार को भी बड़ा फायदा मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि रेल ट्रैक मेंटेनेंस से जुड़ी नई फैसिलिटी तैयार की गई हैं, जिससे युवाओं के लिए रोजगार और नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने इसे भारतीय रेल के आधुनिकीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने खास तौर पर देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज से भारत में वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की शुरुआत हो रही है, जो लंबी दूरी की यात्रा को और ज्यादा आरामदायक, शानदार और यादगार बनाएंगी। यह ट्रेन ‘मां काली की धरती’ यानी बंगाल को ‘मां कामाख्या की भूमि’ यानी असम से जोड़ रही है।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि आने वाले समय में इस आधुनिक स्लीपर ट्रेन का विस्तार पूरे देश में किया जाएगा। उन्होंने बंगाल, असम और पूरे देश को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी।

पीएम मोदी ने यह भी घोषणा की कि आज बंगाल को चार और आधुनिक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें मिली हैं। इनमें न्यू जलपाईगुड़ी से नागरकोइल अमृत भारत एक्सप्रेस, न्यू जलपाईगुड़ी से तिरुचिरापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस, अलीपुरद्वार से बेंगलुरु अमृत भारत एक्सप्रेस और अलीपुरद्वार से मुंबई अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं।

Also Read : योगी सरकार के जीरो पावर्टी अभियान को ‘धार’ देंगे यूनिवर्सिटी और कॉलेज

उन्होंने कहा कि इन नई ट्रेनों से खासतौर पर उत्तर बंगाल की दक्षिण और पश्चिम भारत से कनेक्टिविटी और मजबूत होगी, जिससे लोगों को लंबी दूरी की यात्रा में सुविधा मिलेगी और व्यापारिक संबंध भी बढ़ेंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत में ही रेल इंजन, डिब्बे और मेट्रो कोच तैयार किए जा रहे हैं, जो देश की तकनीक की पहचान बन चुके हैं। भारत अब अमेरिका और यूरोप से भी ज्यादा लोकोमोटिव बना रहा है और दुनिया के कई देशों को पैसेंजर ट्रेन और मेट्रो कोच निर्यात कर रहा है। इससे देश की अर्थव्यवस्था को लाभ हो रहा है और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बन रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय रेल तेजी से बदल रही है। रेलवे का विद्युतीकरण तेजी से हो रहा है, स्टेशन आधुनिक बनाए जा रहे हैं और पूरे देश में अब 150 से ज्यादा वंदे भारत ट्रेन चल रही हैं, जिनमें पश्चिम बंगाल भी शामिल है।

उन्होंने कहा कि आधुनिक और हाई-स्पीड ट्रेनों का एक मजबूत नेटवर्क तैयार किया जा रहा है, जिसका सीधा लाभ बंगाल के लोगों को मिल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने दोहराया कि यह बदलाव सिर्फ ट्रेनों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश के विकास, रोजगार और बेहतर भविष्य की ओर एक मजबूत कदम है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo