चिराग पासवान के दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए भाजपा के दिग्गज

Categorized as प्रादेशिक समाचार

मकर संक्रांति के मौके पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने गुरुवार को अपने कार्यालय में दही-चूड़ा का भोज आयोजित किया। इस भोज में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के साथ बिहार सरकार के मंत्री और विधायक शामिल हुए।  

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर चिराग पासवान द्वारा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दही-चूड़ा का आनंद लिया और सभी को मकर संक्रांति की बधाई दी। मुझे उम्मीद है कि वह सामाजिक न्याय के एक समर्पित और प्रतिबद्ध सिपाही के तौर पर काम करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि चिराग पासवान के बारे में एक बात बताना चाहता हूं कि वे महादेव के बहुत बड़े भक्त हैं। वे महादेव की पूजा-अर्चना करते हैं और रुद्राभिषेक करते हैं। वे माता रानी के भी भक्त हैं, और उनकी रोज की दिनचर्या चलती रहती है।

भाजपा सांसद ने मुंबई में बीएमसी चुनाव को लेकर चल रही वोटिंग पर कहा कि बीएमसी चुनाव में महायुति प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करेगी। देश की हवा, बिहार की हवा और महाराष्ट्र की हवा सब हमारी ओर है और यह सब बीएमसी चुनाव में भी दिखेगा। लोगों को सुशासन चाहिए, भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन चाहिए। इसीलिए हम कहते हैं कि बीएमसी जीतेंगे।

Also Read : ईरान में नहीं होगी इरफान सुल्तानी को फांसी: डोनाल्ड ट्रंप

उन्होंने दावा किया कि बीएमसी चुनाव जीतने के बाद पश्चिम बंगाल और असम में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी जीत दर्ज करेंगे।

रविशंकर प्रसाद ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को लेकर कहा कि हमारा सौभाग्य है कि वे पार्टी में इतने बड़े पद तक पहुंचे हैं। मैंने उन्हें बचपन से देखा है। वे पांच बार लगातार विधायक रह चुके हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि उनकी अगुवाई में पार्टी आगे बढ़ेगी।

बिहार सरकार में मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि चिराग पासवान ने मकर संक्रांति की दावत रखी थी। हम सब लोजपा (रामविलास) के ऑफिस में इकट्ठा हुए और अपने भाई चिराग पासवान, उनकी पार्टी के नेताओं और सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि स्नान-दान और लोक-कल्याण के पावन पर्व ‘मकर संक्रांति’ के अवसर पर चिराग पासवान द्वारा आयोजित दही-चूड़ा भोज में सम्मिलित होकर मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo