प्रधानमंत्री मोदी 17-18 जनवरी को पश्चिम बंगाल और असम का दौरा करेंगे

Categorized as प्रादेशिक समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल और असम के दो दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे। इस दौरान, वे दोनों राज्यों में कई हजार करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी असम से दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस और पश्चिम बंगाल से भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे। 

पश्चिम बंगाल के मालदा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे की शुरुआत करेंगे। वे 17 जनवरी को दोपहर लगभग 12:45 बजे मालदा पहुंचेंगे। इसके बाद मालदा टाउन रेलवे स्टेशन पर हावड़ा और गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

पीएम मोदी दोपहर लगभग 1:45 बजे मालदा में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में 3,250 करोड़ रुपए से अधिक की कई रेल और सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और उनकी आधारशिला रखेंगे।

अगले दिन 18 जनवरी को दोपहर लगभग 3 बजे प्रधानमंत्री मोदी हुगली जिले के सिंगूर में लगभग 830 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसी दिन पीएम मोदी तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।

Also Read : करिश्मा और संजय कपूर के तलाक दस्तावेज मामले से जुड़ी याचिका पर सुनवाई

17 जनवरी को मालदा में कार्यक्रम के बाद शाम को पीएम मोदी असम के गुवाहाटी पहुंचेंगे। यहां वे शाम करीब 6 बजे पारंपरिक बोडो सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

18 जनवरी को सुबह करीब 11 बजे, प्रधानमंत्री मोदी नगांव जिले के कालियाबोर में 6,950 करोड़ रुपए से अधिक के काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर प्रोजेक्ट का भूमि पूजन करेंगे। 86 किलोमीटर लंबा काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर प्रोजेक्ट पर्यावरण के प्रति जागरूक नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट है। इसमें 35 किलोमीटर का एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर होगा जो काजीरंगा नेशनल पार्क से होकर गुजरेगा, 21 किलोमीटर का बाईपास सेक्शन और एनएच-715 के मौजूदा हाईवे सेक्शन को दो से चार लेन तक चौड़ा किया जाएगा।

पीएम मोदी रविवार को नगांव में दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे। ये नई ट्रेन सेवाएं पूर्वोत्तर और उत्तरी भारत के बीच रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगी, जिससे लोगों के लिए सुरक्षित और अधिक सुविधाजनक यात्रा संभव होगी।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

गांधीनगर निकाय चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

September 19, 2026

आम आदमी पार्टी (आप) ने 11 अक्टूबर को होने वाले गांधीनगर निकाय चुनाव के लिए 23 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची शनिवार को जारी की। ‘आप’ की गुजरात इकाई के महासचिव मनोज सोरठिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने पिछले निकाय चुनाव में एक सीट जीती थी और उसे 21 प्रतिशत…

एबीवीपी ने डूसू के तीन पदों पर जीत दर्ज की: निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन बने उपाध्यक्ष

September 19, 2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के चुनाव में केंद्रीय पैनल के चार पद में से तीन पर जीत दर्ज की, जबकि एनएसयूआई का टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे दीपांशु शौकीन ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय…

डूसू चुनाव: 15वें दौर की मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर अभाविप के यश डबास आगे

September 19, 2026

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए जारी मतगणना के 15वें दौर के बाद अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के उम्मीदवार यश डबास भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के विजय मीणा से 294 मत से आगे हैं। उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन 22,682 मतों के साथ सबसे आगे हैं।…

डूसू चुनाव: 10वें दौर की मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के विजय मीणा आगे

September 19, 2026

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए शुक्रवार को जारी मतगणना के 10वें दौर के बाद अध्यक्ष पद पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के उम्मीदवार विजय मीणा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के यश डबास से 494 मतों से आगे हैं। उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन 15,591 मतों के साथ सबसे…

वित्त रहित स्कूल-कॉलेजों के लिए 461 करोड़ रुपये जारी : सम्राट

September 19, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को कहा है कि राज्य के अनुदानित स्कूलों और कॉलेजों के शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए 461 करोड़ रुपये का सहायक अनुदान जारी किया गया है। श्री चौधरी ने आज सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी संदेश में कहा कि शिक्षकों, कर्मचारियों और शिक्षण…

logo