महाराष्ट्र: उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने काफिला रोककर की घायल व्यक्ति की मदद

Categorized as प्रादेशिक समाचार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार एक बार फिर अपनी मानवीय भावना के कारण चर्चा में हैं। पुणे में एक सड़क दुर्घटना देखकर उन्होंने तुरंत अपना काफिला रोक दिया और घायल व्यक्ति को सहायता प्रदान की। 

यह घटना पुणे के शिवाजीनगर इलाके में सर्किट हाउस के पास हुई, जब सुबह करीब साढ़े छह बजे अजित पवार का काफिला वहां से गुजर रहा था।

अजित पवार अपने निवास से सर्किट हाउस की ओर जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने सड़क पर दुर्घटना का शिकार हुए एक व्यक्ति को देखा। दुर्घटना में एक दोपहिया वाहन चालक को मामूली चोटें आई थीं। प्रोटोकॉल और सुरक्षा व्यवस्था की परवाह न करते हुए अजित पवार ने तुरंत काफिला रुकवाने का आदेश दिया। वे खुद गाड़ी से उतरे और घायल व्यक्ति के पास पहुंचे।

Also Read : आईसीई अधिकारी ने अमेरिकी महिला को गोली मारकर मौत के घाट उतारा, ट्रंप बोले- ‘सेल्फ डिफेंस’ है

उन्होंने घायल से उसकी हालत के बारे में पूछा और उसे पानी पिलाया। साथ ही, अपने काफिले में शामिल एम्बुलेंस से डॉक्टर को बुलाकर प्राथमिक उपचार करवाया। अजित पवार ने घायल को अस्पताल ले जाने की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए, लेकिन घायल ने बताया कि उसकी चोट गंभीर नहीं है और केवल उंगली पर मामूली चोट लगी है। इसके बाद घायल ने अजित पवार से हाथ मिलाया और वे अपनी यात्रा पर आगे बढ़ गए।

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग अजित पवार की इस त्वरित और संवेदनशील प्रतिक्रिया की खूब सराहना कर रहे हैं। व्यस्त राजनीतिक कार्यक्रम और सुरक्षा घेरे के बावजूद एक आम नागरिक की मदद के लिए रुकना, एक जिम्मेदार नेता की मिसाल माना जा रहा है। कई लोगों ने इसे राजनीति से ऊपर उठकर मानवता का उदाहरण बताया है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo