साजिशी सिंडिकेट कभी सफल नहीं होंगे : मुख्तार अब्बास नकवी

Categorized as प्रादेशिक समाचार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में पथराव की घटना पर कहा है कि ऐसे साजिशी सिंडिकेट कभी सफल नहीं होंगे। उन्होंने विपक्षी दलों पर भी हमला बोला। 

आईएएनएस से बातचीत में मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, “तुर्कमान गेट और उसके आसपास की साजिशें नई नहीं हैं। पिछले 10 सालों से इस देश को लगातार सांप्रदायिक दंगों, उन्माद और उग्रवाद की आग में झोंकने की साजिशें हुईं। लेकिन यह साजिश रचने वाले सिंडिकेट कभी सफल नहीं हुए।

उन्होंने कहा कि किसी भी सांप्रदायिक फसाद पर सियासी मफाद ढूंढने वाला जो साजिशी सिंडिकेट है, उसके सांप्रदायिक संक्रमण से हमें सावधान रहना होगा। यह न तो समाज के हित में है और न ही देश के सौहार्द के हित में है।

विरोधियों पर निशाना साधते हुए भाजपा नेता ने कहा, “ये वे लोग हैं, जो हर सांप्रदायिक फसाद के जरिए सियासी मफाद (फायदे) की तलाश में रहते हैं। समाज के बड़े तबके में भय और भ्रम का माहौल पैदा करके अपने राजनीतिक स्वार्थ का गुणा भाग करते हैं। ये लोग चाहते हैं कि देश का सौहार्द खराब हो, देश का ताना-बाना टूटे, पूरी दुनिया में भारत की बदनामी हो, इसी काम में ये लोग लगे हुए हैं। ऐसे लोगों को कभी सफल नहीं होने देना चाहिए।

तुर्कमान गेट पत्थरबाजी मामले में सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी का नाम आने पर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, “अराजकता और उग्रवाद को बढ़ावा देने की जो सोच, सनक और साजिश के लोग, चाहे वो संसद के अंदर हों या संसद के बाहर हों, वो देशहित में नहीं सोच रहे हैं।

Also Read : बांग्लादेश में चुनाव पर अवामी लीग का बड़ा आरोप: शेख हसीना

भाजपा नेता ने कहा, “आप (मोहिबुल्लाह नदवी) संसद के अंदर आए हैं। आप संविधान की कसम खाकर आए हैं। आप हर वो काम कर रहे हैं जिससे देश टूटे, जिससे देश के सौहार्द का ताना-बाना छिन्न-भिन्न हो, जिससे देश में अराजकता और उद्दंडता व उग्रवाद को बढ़ावा मिले।

मुख्तार अब्बास नकवी ने जीडीपी पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर भी पलटवार किया। भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी डूबती डायनेस्टी के ढपोरशंख का डिज्नीलैंड बन गई है। इसी तरह की डिफॉल्टर डिंगबाजी सुनाई पड़ेगी। आज देश का माहौल पॉजिटिव है। इस पर आप डिस्ट्रेक्टिव का तड़का लगाने की कोशिश करेंगे तो कोई आपको स्वीकार नहीं करेगा।

उन्होंने आगे कहा कि आज जमीन पर जनता कांग्रेस की धारा की धुनाई कर रही है। कांग्रेस का जनाधार सिकुड़ता और सिमटता जा रहा है।

भाजपा नेता ने कहा, “विपक्ष को लगता है कि पीएम नरेंद्र मोदी के सुशासन और समावेशी सशक्तीकरण की ताकत को किसी जंतर-मंतर से छूमंतर कर देंगे तो उन्हें इस गलतफहमी से बाहर निकलना चाहिए, क्योंकि कांग्रेस का परिवारतंत्र पराजय की प्रयोगशाला बनता जा रहा है। यही कारण है कि पराजित पराक्रमियों का पाखंड दिखाई देगा।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

छात्रों पर बर्बरता के जिम्मेदार का नाम लिया तो भाजपा ने मुझे बोलने नहीं दिया: राहुल

July 29, 2026

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला और दावा किया कि जब उन्होंने इस ‘बर्बरता’ के लिए जिम्मेदार का नाम सदन में लिया तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें बोलने नहीं दिया। उन्होंने सदन में अमित…

गोवा विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र 31 अगस्त से

July 29, 2026

गोवा विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र 31 अगस्त से आयोजित किया जाएगा। विधानसभा सचिवालय द्वारा बुधवार को जारी बुलेटिन से यह जानकारी मिली है। सदन की बैठकें 31 अगस्त, एक और दो सितंबर को होंगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रवि नाइक और जेनिफर मोनसेरेट के निधन के बाद राज्य विधानसभा की सदस्य…

उपराज्यपाल सक्सेना ने लद्दाख वन्यजीव बोर्ड के पुनर्गठन को मंजूरी दी

July 29, 2026

लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश में ‘राज्य वन्यजीव बोर्ड’ के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी। इसके लिए उन्होंने जाने-माने संरक्षणवादियों, पारिस्थितिकी विशेषज्ञों, पर्यावरणविदों और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाले गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों को नामित किया है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता…

सनातन संस्कृति, परंपरा को तबाह करना चाहती हैं कुछ ताकतें : योगी

July 29, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि कुछ ताकतें भारत की सनातन संस्कृति और परंपरा को तबाह करना चाहती हैं और देश के नागरिक ऐसे लोगों से सतर्क रहें। आदित्यनाथ ने बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर परिसर में विगत 23 जुलाई से जारी श्रीराम कथा के विश्राम…

ड्रीमलाइनर के ईंधन नियंत्रण स्विच में कोई गड़बड़ी नहीं मिली: सरकार

July 29, 2026

सरकार ने बुधवार को बताया कि बोइंग कंपनी ने ड्रीमलाइनर विमान के ईंधन नियंत्रण स्विच ‘‘लॉकिंग सिस्टम’’ की विस्तृत जांच की और इसमें कोई असामान्यता नहीं पाई गई। यह जांच इस साल फरवरी में लंदन हीथ्रो-बेंगलुरु उड़ान संचालन के बाद एयर इंडिया के एक पायलट द्वारा इस प्रणाली में संभावित समस्या की ओर ध्यान दिलाने…

logo