कर्नाटक के गृह मंत्री ने मैसूर ब्लास्ट की रिपोर्ट मांगी

Categorized as प्रादेशिक समाचार

मैसूर में हीलियम गैस सिलेंडर ब्लास्ट में कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने शुक्रवार को विस्तृत रिपोर्ट मांगी। इस हादसे में एक गुब्बारे बेचने वाले की मौत हो गई और 5 पर्यटक घायल हो गए थे। 

बेंगलुरु में पत्रकारों से बात करते हुए गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने कहा, “मैंने अधिकारियों को अतिरिक्त सुरक्षा उपाय करने का निर्देश दिया है, क्योंकि उस इलाके में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। उन्हें पर्यटन विभाग के साथ भी तालमेल बैठाना चाहिए। जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में जो हुआ, उसे देखते हुए हमें ऐसी घटनाओं को गंभीरता से लेना होगा। निगरानी बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

उन्होंने कहा सिलेंडर ब्लास्ट में गुब्बारे बेचने वाले की मौत हो गई है। पुलिस ने मुझे बताया है कि वह उत्तर प्रदेश के लखनऊ का रहने वाला था। मैंने अधिकारियों से धमाके पर एक रिपोर्ट सौंपने को कहा है। हमें मैसूर में गुब्बारे बेचने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ हुए पहले के रेप केस की भी याद आ रही है। ऐसा लगता है कि मैसूर जैसे ऐतिहासिक शहर में छोटे विक्रेताओं के लिए कोई उचित नियम नहीं है।

Also Read : कनाडा: टोरंटो यूनिवर्सिटी के पास गोली मारकर भारतीय छात्र की हत्या

परमेश्वर ने आगे कहा जब मैं मैसूर जाऊंगा, तो मैं फिर से बताऊंगा कि क्या कार्रवाई करने की जरूरत है।

कर्नाटक के गृह मंत्री ने कहा मैंने अधिकारियों से यह जांच करने को कहा है कि क्या सार्वजनिक जगहों पर हीलियम गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करके गुब्बारे बेचने की कोई अनुमति है। हमें यह पता लगाना होगा कि उसने सिलेंडर और हीलियम गैस कैसे हासिल की और इसे कहां से खरीदा गया था। हर चीज की जांच की जाएगी, और एक रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

उन्होंने आगे कहा मैसूर सिटी पुलिस कमिश्नर और इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं और मैंने उनसे जांच पूरी होने के बाद एक रिपोर्ट सौंपने को कहा है।

कर्नाटक के मैसूर में एक सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ था। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और करीब पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

गुरुवार रात मशहूर मैसूर पैलेस के जयमार्तंडा गेट के पास गुब्बारों में हवा भरने के लिए इस्तेमाल होने वाली हीलियम गैस सिलेंडर फटने से यह हादसा हुआ। सभी घायलों को केआर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

कर्नाटक पुलिस को ऐतिहासिक मैसूर पैलेस के सामने हुए हीलियम गैस सिलेंडर ब्लास्ट में गड़बड़ी का शक है। सूत्रों ने बताया कि एनआईए की एक टीम घटनास्थल का दौरा कर सकती है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo