रायपुर में सांसद खेल महोत्सव का भव्य समापन, पीएम मोदी ने वर्चुअल संबोधन किया

Categorized as प्रादेशिक समाचार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में गुरुवार को सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती और सुशासन दिवस के अवसर पर हुआ। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल रूप से इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर खिलाड़ियों को संबोधित किया। समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव, रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, अभिभावक, खेल प्रेमी और अधिकारी उपस्थित रहे।

इस महोत्सव में रायपुर लोकसभा क्षेत्र की विभिन्न विधानसभाओं से हजारों युवा खिलाड़ियों ने भाग लिया। मेगा फाइनल में लगभग 5,000 खिलाड़ी उतरे, जिसने इसे देश के सबसे बड़े स्थानीय खेल आयोजनों में से एक बना दिया।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में खेल क्षेत्र में केंद्र सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश का खेल बजट 12,000 करोड़ रुपए से भी कम था, लेकिन आज यह बढ़कर 3,000 करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया है। टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टीओपीएस) के तहत एथलीटों को 25,000 से 50,000 रुपए तक की मासिक वित्तीय सहायता दी जा रही है, जिससे वे बेहतर तैयारी कर पा रहे हैं।

Also Read :

पीएम मोदी ने भविष्य की बड़ी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि 2030 में अहमदाबाद में कॉमनवेल्थ गेम्स आयोजित होंगे, जहां पूरी दुनिया की नजर भारत पर होगी। यह युवा खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर होगा। इसके अलावा, भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए पूरी तरह प्रयासरत है।

उन्होंने कहा, “आज मैं देश के हर खिलाड़ी से कहना चाहता हूं कि आप सिर्फ अपनी जीत के लिए नहीं खेल रहे हैं, आप देश के लिए खेल रहे हैं, आप तिरंगे के मान-सम्मान के लिए खेल रहे हैं।

उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को खेलने के लिए प्रेरित करें। बच्चों को खुले मैदानों में भेजें, क्योंकि खेल केवल सीखने का माध्यम नहीं है, बल्कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क की आधारशिला है। खेल से अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम स्पिरिट विकसित होता है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo