नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण से पहले विष्णु देव साय बोले, बिहार में फिर बहेगी विकास की गंगा

Categorized as प्रादेशिक समाचार

बिहार में गुरुवार को नीतीश कुमार गांधी मैदान में 10वीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे। नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश में एक बार फिर विकास की गंगा बहेगी। 

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगे। बिहार के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं। बिहार में एक बार फिर विकास की गंगा बहेगी और सुशासन का राज स्थापित होगा।

बिहार भाजपा चीफ दिलीप जायसवाल ने कहा कि उत्सव का माहौल है। प्रधानमंत्री मोदी इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे और लाखों लोग वहां मौजूद रहेंगे। यह बहुत ही खुशनुमा माहौल होगा। एनडीए के पांचों दल के कार्यकर्ता वहां मौजूद रहेंगे। बिहार की जनता के सपने को पूरा करने के लिए मंत्रिमंडल का गठन होगा।

Also Read : बिहार: शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी ने झुककर किया शुक्रिया

गांधी मैदान पहुंच रहे कुछ लोगों के साथ बातचीत की। एक व्यक्ति ने कहा कि नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले हैं, इसलिए हम गांधी मैदान जा रहे हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह पर जदयू नेता विजय कुमार चौधरी ने कहा कि पटना का गांधी मैदान अपने आप में एक ऐतिहासिक जगह है। वहां एक और शानदार ऐतिहासिक पल देखने को मिलेगा। गांधी मैदान नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण का गवाह बनेगा।

उन्होंने बताया कि पीएम मोदी और कई राज्यों के सीएम यहां पहुंच रहे हैं। हर कोई चाहता है कि इस देश में एनडीए का शासन और मजबूत हो। लोग एनडीए की ताकत दिखाने आ रहे हैं।

केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि आज बिहार के लिए बहुत गर्व का दिन है। एनडीए को ऐतिहासिक जीत दिलाकर बिहार के लोगों ने इतिहास रच दिया है। इससे राज्य के विकास का नया रास्ता बनेगा।

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पटना पहुंच चुके हैं।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo