उपराष्ट्रपति गृह मंत्री समेत कई प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी

Categorized as प्रादेशिक समाचार

नीतीश कुमार ने गुरुवार को 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत देश के प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई और शुभकामनाएं दीं। 

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा नीतीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर बहुत-बहुत बधाई। उन्हें और सभी नए मंत्रियों को अपनी जिम्मेदारियां संभालने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। उनकी मिली-जुली लीडरशिप बिहार में लगातार विकास, अच्छे शासन, सबको साथ लेकर चलने वाले विकास और खुशहाली के एक नए दौर की शुरुआत करे। राज्य के लोगों की उम्मीदों को पूरा करने में उनकी सफलता की कामना करता हूं।

गृह मंत्री अमित शाह ने 20 साल से एनडीए की ओर से किए जा रहे विकास और सुशासन पर विश्वास जताने के लिए बिहार की जनता का आभार जताया। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मंत्री परिषद के सभी मंत्रियों को शपथ ग्रहण की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। 

Also Read : ‘आज की रात’ गाने पर रानी चटर्जी ने किया जबरदस्त डांस

उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा यह डबल इंजन सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित बिहार’ के विजन को साकार बनाने और सभी वर्गों तक विकास कार्य पहुंचाने के लिए और अधिक ऊर्जा से कार्य करेगी।

इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा बिहार के मुख्यमंत्री पद की फिर से शपथ लेने पर नीतीश कुमार और उप मुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा को हार्दिक बधाई। साथ ही आज शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को भी बहुत बधाई। मुझे पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत और विकसित बिहार के निर्माण के संकल्प को पूरा करने में प्रदेश की यह नई एनडीए सरकार अवश्य सफल होगी। सभी के सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री और सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा को उपमुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। उन्होंने गुरुवार को शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को भी शुभकामनाएं दीं। एस. जयशंकर ने लिखा मुझे विश्वास है कि नई एनडीए सरकार बिहार की तरक्की को तेज करेगी और विकसित भारत की हमारी यात्रा में योगदान देगी।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

केरल: मुख्यमंत्री सतीशन ने बजट पर चर्चा को लेकर बुलाई बैठक

June 13, 2026

केरल के राजनीतिक गलियारों में मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री वीडी सतीशन की हाल के दिनों में सार्वजनिक रूप से कम उपस्थिति को लेकर अटकलों का दौर जारी है। इस दौरान सभी की निगाहें उनके आगामी पहले राज्य बजट पर टिकी हैं, जिसे 19 जून को पेश किया जाना है। यह बजट नई सरकार की दिशा…

नवाचार व अनुसंधान को राष्ट्र निर्माण से जोड़ें युवा वैज्ञानिक : सीएम योगी

June 13, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवा वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और तकनीकी विशेषज्ञों से नवाचार व अनुसंधान को राष्ट्र निर्माण तथा जनकल्याण से जोड़ने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि भारत के पास विज्ञान, कृषि, चिकित्सा, उद्यम, आयुर्वेद और पारंपरिक ज्ञान के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। शनिवार को विज्ञान भारती के सातवें राष्ट्रीय अधिवेशन के उद्घाटन…

सुमित रॉय की तलाश में अभिषेक बनर्जी के आवास पर छापेमारी

June 13, 2026

पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर से एक टीम ने तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी के आवास पर शनिवार तड़के उनके कार्यकारी सहायक सुमित रॉय की तलाश में तलाशी ली। पश्चिम मिदनापुर के सालबोनी पुलिस स्टेशन से एक पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के जवानों के साथ एक टीम…

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

June 13, 2026

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक अंतरिम समझौता होगा, जिसे लागू करने के बाद ही दोनों देश परमाणु कार्यक्रम पर औपचारिक बातचीत शुरू करेंगे। समाचार एजेंसी तस्नीम की रिपोर्ट के अनुसार, अराघची ने…

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत

June 13, 2026

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत तक का लाभ दिया और कारोबार के अंत में अपने ऑफरिंग प्राइस 135 डॉलर से 19 प्रतिशत ऊपर बंद हुए।  कारोबार के अंत में शेयर 160.95 डॉलर पर…

logo