दिल्ली को मिला अत्याधुनिक बस टर्मिनल; सीएम रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन

Categorized as प्रादेशिक समाचार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को आजादपुर में देश के सबसे आधुनिक बस टर्मिनलों में से एक को दिल्ली वासियों को समर्पित किया। इस नए अपग्रेडेड बस टर्मिनल का उद्घाटन करते हुए सीएम ने इसे सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम बताया।

मुख्यमंत्री ने उद्घाटन कार्यक्रम की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “आजादपुर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त अपग्रेडेड बस टर्मिनल दिल्ली वासियों की सेवा में समर्पित किया। यह नया टर्मिनल राजधानी के सार्वजनिक परिवहन को अधिक तेज, सुरक्षित और पैसेंजर फ्रेंडली बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने बताया कि इस अत्याधुनिक टर्मिनल से 21 प्रमुख रूटों पर 116 बसें प्रतिदिन चलेंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए यहां बस पास सेक्शन, बेबी फीडिंग रूम, एसी प्रतीक्षालय, दिव्यांग-फ्रेंडली शौचालय, सुरक्षित कवर्ड वॉक-वे, सीसीटीवी निगरानी और चार्जिंग पॉइंट्स जैसी तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। सबसे खास बात यह है कि टर्मिनल को आजादपुर मेट्रो स्टेशन से फुट ओवर ब्रिज के जरिए सीधे जोड़ा गया है, जिससे मेट्रो-बस ट्रांसफर अब मात्र दो मिनट में हो जाएगा।

Also Read : प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने अलग पहचान बनाई : मोहन यादव

उद्घाटन कार्यक्रम में सीएम रेखा गुप्ता ने 40 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार डीटीसी बेड़े में लगातार ई-बसें जोड़ रही है। आज दिल्ली में 1,300 से ज्यादा इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं और अगले साल तक यह संख्या 2,000 पार कर जाएगी। हमारा लक्ष्य है कि 2026 तक दिल्ली का पूरा डीटीसी बेड़ा इलेक्ट्रिक हो जाए।

कार्यक्रम में परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह और स्थानीय विधायक राज कुमार भाटिया भी मौजूद रहे। डॉ. पंकज सिंह ने बताया कि यह टर्मिनल 8,000 वर्ग मीटर में फैला है और एक साथ 500 यात्रियों की क्षमता रखता है। बारिश और धूप से बचाव के लिए पूरा टर्मिनल कवर्ड है। यात्रियों में इस नए टर्मिनल को लेकर खासा उत्साह है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo