प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने अलग पहचान बनाई : मोहन यादव

Categorized as प्रादेशिक समाचार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को राजधानी भोपाल में राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि आधुनिक विज्ञान का सहारा लेकर प्रधानमंत्री मोदी सेना के माध्यम से पाकिस्तान को भी धूल चटाने का काम करते हैं।  

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र संघ के माध्यम से योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित किया। कितना अच्छा लगता है जब साइबेरिया की बर्फीली पहाड़ियों पर लोग योग करते हुए नजर आते हैं। चीन से लगाकर पाकिस्तान तक हर कोई योग कर रहा है। योग वाले दिन तो पाकिस्तान के लोग भी योग करते हुए संयोग से ही सही, नमस्कार तो भारत को ही करता है।

भारतीय विज्ञान की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि ऋषि और मुनि दो अलग-अलग शब्द है। इन दोनों शब्द के मर्म को समझेंगे तो हमारे वैज्ञानिक परंपरा को समझने में सरलता हो जाएगी। हमारे मुनि विवाह नहीं करते, लेकिन ऋषि परंपरा न्यूनतम आवश्यकताओं के साथ अपना जीवन यापन करते हुए सुदूर जंगल में अध्ययन-अध्यापन का कार्य करते हैं।

Also Read : अपराध करने वालों को चुकानी ही होगी कीमत : सीएम योगी

उन्होंने भारत के प्राचीन ज्ञान की चर्चा करते हुए कहा कि वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभा अर्थात् लाखों करोडों सूर्य हमारे यहां है। यह जानकारी सनातन संस्कृति के माध्यम से भारतीय लोगों को है। अंगदान महादान माना गया है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि जो अंगदान करता है हम उनको ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ देकर साइंस के इसी भाव को रेखांकित करते हैं। अंगदान से कई लोगों का जीवन बचता है। छात्रों को आने वाले समय का महान व्यक्ति होने की कामना करते हुए कहा कि आज मैं आपके बीच हमारी प्रतिभाओं में कोई वराह मिहिर, कोई आर्यभट्ट, कोई भाभा, कोई विक्रम साराभाई, कलाम साहब की प्रतिभा देख रहा हूं। मंगल मिशन फेल होने पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं जाकर हमारे वैज्ञानिकों का हौसला अफजाई करते हैं। विद्या, तर्क, विज्ञान, स्मृति, तत्परता और क्रियाशीलता इन 6 गुणों के आधार पर अपने जीवन से विज्ञान की गति आगे बढाई जा सकती है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

कांग्रेस, तृणमूल के मुस्लिम विधायकों की चर्चा

May 7, 2026

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से बहुत दिलचस्प ट्रेंड निकल कर आ रहा है। एक ट्रेंड की चर्चा सोशल मीडिया में भी बहुत हो रही है। वह ट्रेंड है कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के मुस्लिम विधायकों का। इससे आगे की राजनीति की तस्वीर भी जाहिर हो रही है। 20 फीसदी या उससे ज्यादा मुस्लिम आबादी…

सपा ने क्यों छोड़ा आईपैक का साथ?

May 7, 2026

समाजवादी पार्टी ने चुनाव रणनीति बनाने औऱ चुनाव प्रबंधन करने वाली एजेंसी आईपैक के साथ करार खत्म कर लिया है। कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने आईपैक से करार किया है। ध्यान रहे आईपैक के संस्थापक प्रशांत किशोर हैं, जिन्होंने 2012 का गुजरात विधानसभा…

खड़गे के कारण विजय से तालमेल नहीं हुआ

May 7, 2026

कई मीडिया समूह और पत्रकार राहुल गांधी को इसके लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं कि तमिलनाडु में राहुल के कारण कांग्रेस और विजय की पार्टी टीवीके का तालमेल नहीं हुआ। असल में टीवीके और कांग्रेस का तालमेल मल्लिकार्जुन खड़गे के कारण नहीं हो सका। राहुल की टीम के लोग खास कर तमिलनाडु के सांसद मणिक्कम…

क्या पीके ने विजय को जिताया?

May 7, 2026

यह बात पूरी तरह से तो सही नहीं है लेकिन इसमें आंशिक सचाई है कि प्रशांत किशोर ने तमिल फिल्मों के सुपर सितारे विजय की पार्टी टीवीके को जीत की राह दिखाई। 2024 में जब विजय ने पार्टी बनाई थी तभी उनकी ओर से प्रशांत किशोर को संपर्क किया गया था। उस समय वे आईपैक…

बंगाल में आखिर हुआ क्या?

May 7, 2026

चुनाव का नैतिक सवाल आंकड़ों से बड़ा है। भाजपा के अनेक आलोचकों का प्रश्न यह नहीं कि ममता बनर्जी हार की हकदार थीं या नहीं? उनकी चिंता कुछ और है—क्या भारत में चुनाव अब ऐसे मुकाबले बनते जा रहे हैं जहां भारी वित्तीय शक्ति, मीडिया प्रभुत्व, केंद्रीय संस्थागत प्रभाव और सामाजिक ध्रुवीकरण मतदान से बहुत…

logo