चुनाव आयोग पर रॉबर्ट वाड्रा के बयान पर एनडीए नेताओं ने किया पलटवार

Categorized as प्रादेशिक समाचार

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बंपर जीत के बाद महागठबंधन खेमे में सन्नाटा पसरा हुआ है। इस बीच कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा के एक बयान के बाद सियासत तेज हो गई है। वाड्रा ने कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं है और बिहार चुनाव ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से करा लिए जाए तो परिणाम उलट होंगे। वाड्रा के बयान पर एनडीए ने पलटवार किया है। 

वाड्रा के बयान पर भाजपा नेता फतेह जंग सिंह बाजवा ने कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि हारने के बाद भी कांग्रेस पार्टी ने इस पर विचार नहीं किया कि वे क्यों हारे। उन्हें यह विश्लेषण करना चाहिए था कि लोगों ने कांग्रेस या महागठबंधन का समर्थन क्यों नहीं किया। रॉबर्ट वाड्रा किसी पार्टी के नेता नहीं हैं और अगर उन्होंने ऐसा बयान दिया है तो उन पर मानहानि का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

Also Read : आईसीसी ने पाकिस्तानी क्रिकेटर बाबर आजम पर लगाया जुर्माना

भाजपा नेता रामकृपाल यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि रॉबर्ट वाड्रा कौन हैं? क्या कोई उन्हें जानता है? इन्हीं लोगों ने तो इस देश को बर्बाद किया है। बहुत मुश्किल से पिछले कुछ वर्षों से हमारे प्रधानमंत्री मोदी और यहां नीतीश कुमार ने मिल करके देश और बिहार को आगे निकालने का काम किया। बिहार की जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करने वाली है।

वाड्रा को निशाने पर लेते हुए जदयू नेता राजीव रंजन ने कहा कि सिर्फ़ इसलिए कि कोई नेहरू-गांधी परिवार से ताल्लुक रखता है, इसका मतलब यह नहीं कि उसे हर बात पर बोलना होगा। लोग जानते हैं कि वह रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़े हैं और अनैतिक सौदों के लिए पहले से ही ईडी की रडार पर हैं। उन्हें पहले खुद को सुरक्षित करना चाहिए। 

जदयू नेता सुनील कुमार पिंटू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की हमेशा से आदत रही है कि जब भी वे हारते हैं, तो वे कभी ईवीएम को लेकर, कभी वोट चोरी को लेकर बेबुनियाद आरोप लगाते हैं और रॉबर्ट वाड्रा को राहुल गांधी को एक बार उत्तर भारत में ही चुनाव लड़वाना चाहिए, तब उन्हें समझ आएगा कि राहुल गांधी वास्तव में कितने लोकप्रिय हैं।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo