एसआईआर कराकर महागठबंधन के वोट काटे गए, हमें हराया गया : पप्पू यादव

Categorized as प्रादेशिक समाचार

बिहार चुनाव के नतीजों में महागठबंधन को बहुत कम सीट मिली। गठबंधन में शामिल दलों के बीच हार की समीक्षा की जा रही है। इस बीच कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने महागठबंधन की हार का जिम्मेदार एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) को बताया।

कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “बिहार चुनाव में हम हारे नहीं, बल्कि हराए गए। 128 सीटों पर एनडीए गठबंधन उतनी मार्जिन से जीता, जितना एसआईआर करके महागठबंधन के वोट को काटा गया और बाद में करीब 21 लाख के करीब भाजपा के वोट को जोड़ा गया। 27 वोट से 11,000 तक के मार्जिन में 128 सीट एनडीए ने जीती है। जो वोट काटे गए, वे अल्पसंख्यक, यादव और एससी-एसटी के हैं। 6 तारीख को सभी के अकाउंट में पैसा गया। इसलिए मेरा कहना है कि हम हारे नहीं, बल्कि हराए गए हैं।

रोहिणी आचार्य वाले प्रकरण पर पप्पू यादव ने दुख जताया। उन्होंने कहा, “इस घटना से सभी का सेंटिमेंट जुड़ा हुआ है। एक बिहार में महिलाओं के नाम पर वोट चोरी की गई। दूसरी तरफ हमारी जो कमियां रहीं, उनके पीछे कौन है? यह समझने की जरूरत है। रोहिणी आचार्य ने जिन दो-तीन लोगों का नाम लिया, वही बात तेज प्रताप भी कह रहे हैं। बिहार में राजद के कार्यकर्ता हों या ‘इंडिया’ ब्लॉक के अन्य पार्टियों के कार्यकर्ता, सभी ने बताया कि पार्टी में ऐसे कौन से लोग हैं, जो विभीषण और जयचंद का काम कर रहे हैं।

Also Read : नीतीश ने राजभवन पहुंचकर विधानसभा विघटित करने का अनुशंसा पत्र सौंपा

उन्होंने कहा, “बहनों और बेटियों को लेकर ऐसे आरोप बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण हैं। पार्टी को इस हालात में पहुंचाने, सामाजिक समरसता को बिगाड़ने और परिवार को तोड़ने में जो लोग भी शामिल हैं, उन्हें माफ नहीं किया जाना चाहिए। ऐसे लोगों को पार्टी से निकालना चाहिए। मैं चाहूंगा कि लालू यादव आगे आएं। मैं लालू यादव के बेटे की तरह हूं और हमेशा उनके सम्मान के साथ खड़ा हूं।

कांग्रेस नेता ने कहा, “ऐसी बातें सिर्फ लालू यादव और उनके परिवार के लिए नहीं बल्कि पूरे समाज के लिए गंभीर विषय हैं। सिर्फ मैं नहीं, बल्कि पूरे बिहार के कार्यकर्ता और राजद के लोग लालू परिवार को एक देखना चाहते हैं। तेजस्वी यादव से मैं कहूंगा कि यह हार पूरे बिहार के गरीब जनता की हुई है। मैं इसका आरोप सिर्फ आप पर नहीं लगा सकता। मैं जानता हूं कि यह हार आपके कारण नहीं बल्कि किसी साजिशकर्ता के कारण हुई है, पर कहीं न कहीं हम लोग भी दोषी हैं, चाहे कांग्रेस में कुछ लोग हों या फिर राजद में जयचंद और मानसिंह जैसे लोग। उन सभी को नहीं बख्शा जाना चाहिए। मैं रोहिणी से आग्रह करूंगा कि परिवार से रिश्ता कभी नहीं टूटता। वे बड़ी हैं और उन्हें माफ करना चाहिए।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

अमेरिका-ईरान समझौते के करीब

May 7, 2026

नई दिल्ली। अगर सब कुछ ठीक तरीके से आगे बढ़ा तो अगले 24 घंटे में अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने का समझौता हो जाएगा। दोनों देश समझौते के बहुत करीब पहुंच गए हैं। एक 14 सूत्री प्रस्ताव तैयार हो गया है और एक पन्ने का एक समझौता प्रस्ताव भी तैयार हो गया…

बंगाल में नतीजों के बाद से हिंसा जारी

May 7, 2026

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन की कवायद शुरू हो गई है। नौ मई को राज्य में नई सरकार शपथ लेगी। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। जानकार सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इस बीच चार…

भाजपा और ऊपर जाएगी या ढलान आएगा?

May 7, 2026

देश की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी की आज वह स्थिति है, जो आजादी के बाद पांचवें और छठे दशक में कांग्रेस की थी। छठे दशक के आखिरी दिनों में कांग्रेस का किला दरकने लगे था और समाजवादी राजनीति करने वाली पार्टियों के साथ साथ भारतीय जनसंघ का भी असर दिखना शुरू हो गया था।…

विजय का बहुमत पूरा नहीं हुआ

May 7, 2026

चेन्नई। तमिल फिल्मों के सुपर स्टार और तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी टीवीके प्रमुख विजय अपनी सरकार बनाने के लिए बहुमत का बंदोबस्त नहीं कर पाए हैं। बुधवार की देर शाम तक उनके पास 113 विधायकों की सूची तैयार थी, जबकि बहुमत का आंकड़ा 118 का है। उनकी अपनी…

सम्राट मंत्रिमंडल का विस्तार आज

May 7, 2026

पटना। बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में 15 अप्रैल को बनी सरकार का विस्तार सात मई को होगा। सरकार में 27 नए मंत्रियों को शामिल किए जाने की खबर है। पटना के गांधी मैदान में भव्य समारोह में शपथ ग्रहण होगा। कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी बतौर…

logo