बिहार में काउंटिंग के बीच दिल्ली के भाजपा कार्यालय में बन रहे पकवान

Categorized as प्रादेशिक समाचार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में बिहार चुनाव की काउंटिंग से पूर्व सत्तू पराठा सहित अन्य पकवान बनना शुरू हो गया है। पकवान बनाने में जुटे लोगों का कहना है कि अभी हमने ब्रेकफॉस्ट बनाया है और इसके बाद लंच बनाएंगे।

पकवान बनाने में जुटे मनोज ने बातचीत में कहा कि हम सत्तू का पराठा, बैंगन का चोखा और मिठाई बना रहे हैं। सत्तू के पराठे के बिना हमारा यह व्यंजन अधूरा रहेगा। यह हमारे बिहार के सबसे लोकप्रिय व्यंजनों में से एक है।

इससे पहले, राजधानी पटना स्थित मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार में एनडीए की जीत के लिए प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर के सामने दूध से अभिषेक किया था।

Also Read : रोज करें अष्टांग नमस्कार, घटेगी पेट की चर्बी

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर को आरती दिखाते हुए विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत की दुआ मांगी। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि इस बार फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनने जा रही है।

बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में चुनाव संपन्न हुए थे। इस चुनाव में 67.13 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था, जो कि 1951 से सबसे ज्यादा है। जल्द ही नतीजों की घोषणा होने वाली हैं। शुरुआती रुझानों में एनडीए आगे चल रही है।

Pic Credit : X


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo