‘एसआईआर ने खेल किया’, बिहार चुनाव के रुझानों पर विपक्ष ने उठाए सवाल

Categorized as प्रादेशिक समाचार

बिहार विधानसभा चुनाव में 243 सीटों पर आए रुझानों में एनडीए बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है, जबकि महागठबंधन को करारा झटका लगने जा रहा है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा 90 और जेडीयू 80 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं राजद 28 और कांग्रेस 5 सीटों पर आगे है। 

वहीं रुझानों को लेकर अब विपक्षी पार्टियों ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। रुझान में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलने पर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना साधा और कहा कि बिहार चुनाव के परिणामों ने एसआईआर के खेल को उजागर कर दिया है। इनकी चुनावी साजिश का अब भंडाफोड़ हो चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा दल नहीं छल है।

अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा बिहार में जो खेल एसआईआर ने किया है वो पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, यूपी और बाकी जगह पर अब नहीं हो पाएगा, क्योंकि इस चुनावी साजिश का अब भंडाफोड़ हो चुका है। अब आगे हम ये खेल इनको नहीं खेलने देंगे। सीसीटीवी की तरह हमारा ‘पीपीटीवी’ मतलब ‘पीडीए प्रहरी’ चौकन्ना रहकर भाजपाई मंसूबों को नाकाम करेगा। भाजपा दल नहीं छल है।

Also Read : बिहार में काउंटिंग के बीच दिल्ली के भाजपा कार्यालय में बन रहे पकवान

बिहार विधानसभा चुनाव पर कांग्रेस नेता उदित राज ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, “यह एनडीए की नहीं, बल्कि एसआईआर और चुनाव आयोग की जीत है। इसमें वोट चोरी हुई है। हरियाणा और महाराष्ट्र में इन्होंने वोट चोरी करके सरकार बनाई। बिहार में हमने आखिर तक आपत्ति जताई, लेकिन चुनाव आयोग ने लिखित में नहीं दिया। ऐसे में नतीजे तो ऐसे ही आने ही थे।

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने एक्स पोस्ट में लिखा, ”मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बिहार चुनाव में जीत की बधाई। आपने बहुत मेहनत की। 64 लाख मतदाताओं के नाम काटे। 16 लाख नए मतदाताओं ने आवेदन किया आपने 21 लाख नए नाम जोड़ लिए। धांधली पर धांधली। बेहिसाब धांधली। भाजपा को आपसे अच्छा सहयोगी नहीं मिल सकता।

वहीं शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने रुझानों में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलने पर भाजपा और चुनाव आयोग पर हमला बोला। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम से चौंकने की जरूरत नहीं है। चुनाव आयोग और भाजपा मिलकर जो राष्ट्रीय कार्य कर रहे थे, उसे देखते हुए इससे अलग नतीजे आना संभव नहीं था। बिल्कुल महाराष्ट्र जैसा पैटर्न। जिस गठबंधन का सत्ता में आना तय था, वह 50 के अंदर ही खत्म हो गया।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

बिहार कैबिनेट विस्तार आज

May 7, 2026

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली बिहार कैबिनेट का विस्तार गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में होने जा रहा है। कार्यक्रम को देखते हुए पटना में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं और कई प्रमुख मार्गों पर सख्त पाबंदियां लगाई गई हैं। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12:10 बजे आयोजित होगा, जिसमें राज्यपाल…

पश्चिम बंगाल: सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या

May 7, 2026

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के उत्तर 24 परगना जिले के मध्यग्राम (बरासत क्षेत्र) से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया…

विपक्ष के मुख्यमंत्रियों की घटती संख्या

May 7, 2026

विपक्षी पार्टियों के मुख्यमंत्रियों की संख्या कम हो रही है। एक एक करके राज्य सरकारें उनके हाथों से निकल रही हैं। यह विपक्ष की पूरी राजनीति के लिए चिंता की बात है। विपक्षी पार्टियां भी इस बात को समझ रही हैं कि राज्यों में सरकार नहीं होने के क्या नुकसान हैं। संसाधनों के प्रबंधन से…

कांग्रेस, तृणमूल के मुस्लिम विधायकों की चर्चा

May 7, 2026

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से बहुत दिलचस्प ट्रेंड निकल कर आ रहा है। एक ट्रेंड की चर्चा सोशल मीडिया में भी बहुत हो रही है। वह ट्रेंड है कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के मुस्लिम विधायकों का। इससे आगे की राजनीति की तस्वीर भी जाहिर हो रही है। 20 फीसदी या उससे ज्यादा मुस्लिम आबादी…

सपा ने क्यों छोड़ा आईपैक का साथ?

May 7, 2026

समाजवादी पार्टी ने चुनाव रणनीति बनाने औऱ चुनाव प्रबंधन करने वाली एजेंसी आईपैक के साथ करार खत्म कर लिया है। कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने आईपैक से करार किया है। ध्यान रहे आईपैक के संस्थापक प्रशांत किशोर हैं, जिन्होंने 2012 का गुजरात विधानसभा…

logo