अशोक गहलोत ने राजस्थान की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Categorized as प्रादेशिक समाचार

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने चित्तौड़गढ़ में भाजपा नेता की हत्या के बाद राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चित्तौड़गढ़ में भाजपा नेता रमेश ईनाणी की हत्या प्रदेश में बढ़ती अराजकता और जंगलराज का संकेत है। 

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाए कि ऐसा कोई दिन नहीं जा रहा, जब राजस्थान में जघन्य हत्याओं की खबरें न आएं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “राजस्थान में दिन दहाड़े गोली चलना अब प्रदेश की दिनचर्या में शामिल हो चुका है। गुंडों को अब किसी का डर नहीं रहा है। खास हो या आम आदमी, भाजपा के इस राज में सब निशाने पर हैं और सब असुरक्षित हैं।

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष हनुमान बेनिवाल ने भी इस हत्याकांड के बाद राजस्थान की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से पूछना चाहता हूं कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं? आखिरकार राजस्थान की जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Also Read : इस्लामाबाद में आतंकी हमले से आगबबूला हुआ पाकिस्तान

उन्होंने कहा, “पूर्व में इसी जिले में निर्दोष युवक सूरज माली पर जानलेवा हमला हुआ और अब सत्ताधारी दल के नेता की ही गोली मारकर हत्या कर दी गई और हर रोज राजस्थान के किसी न किसी क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं का सामने आना अत्यंत चिंताजनक है। पुलिस इस हत्या में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्यवाही करे।

इसी बीच, चित्तौड़गढ़ पुलिस ने रमेश ईनाणी हत्याकांड में मुख्य संदिग्ध का फुटेज जारी किया है। फोटो व वीडियो फुटेज के आधार पर मुख्य संदिग्ध की पहचान की जाएगी। चित्तौड़गढ़ पुलिस ने कहा, “मुख्य संदिग्ध व्यक्ति की वीडियो व फोटो जारी किए जा रहे हैं। जो कोई व्यक्ति उक्त संदिग्ध व्यक्ति को पहचानता है तो वह पुलिस को पुलिस कंट्रोल रूम को 7300453344 नंबर व कोतवाली थाने को 01472-241060 पर सूचित करे। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

चित्तौड़गढ़ में भाजपा नेता और व्यवसायी रमेश ईनाणी की उस समय हत्या की गई, जब वे घर से अपने ऑफिस जा रहे थे। हेलमेट पहनकर आए बाइक सवार ने भाजपा नेता पर फायरिंग की, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo