‘टाइगर अभी जिंदा है’, बिहार में मतगणना से पहले जदयू कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर

Categorized as प्रादेशिक समाचार

बिहार विधानसभा चुनाव में मंगलवार को अंतिम चरण के मतदान के बाद सभी लोगों की नजर 14 नवंबर को होने वाली मतगणना पर टिकी है। इससे पहले तमाम एजेंसियों के जारी एग्जिट पोल में फिर से एनडीए सरकार आने की संभावना जताई गई है।

एग्जिट पोल में फिर से एनडीए की सरकार बनने की संभावना को लेकर एनडीए के नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। अधिकांश एग्जिट पोल में एक बार फिर जदयू के सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने की संभावना व्यक्त की गई है। इससे जदयू नेताओं में खास उत्साह देखा जा रहा है।

इस बीच, पटना के जदयू कार्यालय के सामने समर्थकों द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़े कई तरह के पोस्टर लगाए गए हैं। एक पोस्टर में नीतीश कुमार की बड़ी तस्वीर के साथ लिखा गया है- ‘टाइगर अभी जिंदा है’।

पूर्व मंत्री रंजीत सिन्हा द्वारा लगाए गए इस पोस्टर में नीतीश कुमार की बड़ी तस्वीर है और लिखा गया है दलित, महादलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा, सवर्ण, अल्पसंख्यक के संरक्षक, टाइगर अभी जिंदा है।

Also Read : न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम घोषित

इधर, एक अन्य पोस्टर में बिहार के विकास की तस्वीर उकेरी गई है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर लगाई गई है। इस पोस्टर में लिखा गया है हम सबकी है एनडीए सरकार, तभी विकास की पटरी पर दौड़ रहा बिहार।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 122 सीटों के लिए मतदान हुआ। इससे पहले छह नवंबर को पहले चरण के तहत 121 सीटों पर वोट डाले गए थे। मतगणना 14 नवंबर को होनी है। मतगणना को लेकर सारी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

मतदान के बाद विभिन्न एग्जिट पोल के जारी आंकड़े में एनडीए को बढ़त दिखाई गई है। हालांकि एग्जिट पोल अंतिम परिणाम नहीं हैं। बिहार में किसकी सरकार बनेगी, यह 14 नवंबर को ही स्पष्ट होगा। बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं। यहां सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 122 है।

प्रदेश में इस समय नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए और राजद नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच माना जा रहा है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

भाजपा के सहयोगियों को चिंता

June 14, 2026

भारतीय जनता पार्टी की कई सहयोगी पार्टियां इन दिनों चिंता में बताई जा रही हैं। कहा जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिली जीत और उसके बाद तृणमूल कांग्रेस में हो रही टूट फूट से उनकी चिंता बढ़ी है। असल में 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा की कई सहयोगी पार्टियों…

नवीन पटनायक से सीखें ममता

June 14, 2026

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से ममता बनर्जी को सीखना चाहिए। 79 साल के नवीन पटनायक नए सिरे से शक्ति संचित कर रहे हैं और अपनी पार्टी को बचाने के साथ साथ उसे राजनीतिक रूप से प्रासंगिक बनाने की कोशिश कर रहे हैं। गौरतलब है कि 2024 के चुनाव के बाद उनकी पार्टी में…

केसीआर का दांव आजमाएंगे केजरीवाल

June 14, 2026

ऐसा लग रहा है कि अरविंद केजरीवाल चौंकाने वाला कोई फैसला कर सकते हैं। जानकार सूत्रों का कहना है कि वे पंजाब में समय से पहले चुनाव करा सकते हैं। ध्यान रहे पंजाब में अगले साल मार्च में चुनाव होने वाला है। बताया जा रहा है कि केजरीवाल उससे पहले नवंबर में चुनाव कराना चाहते…

नीति आयोग की बैठक में पहुंचे सभी सीएम

June 14, 2026

केंद्र में पहली बार सरकार बनाने के बाद ही नरेंद्र मोदी ने योजना आयोग का नाम बदल कर नीति आयोग किया था। उसके बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि नीति आयोग की गवर्निंग कौंसिल की बैठक में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए हैं। इससे पहले हर बार दो या तीन मुख्यमंत्री बैठक में…

विनाश से विकास की ओर बंगाल

June 14, 2026

असल में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के अंदर बेचैनी पहले से थी वे छटपटा रहे थे और निकलने को बेचैन थे। लेकिन दूसरी कोई संभावना उनको नहीं दिख रही थी इसलिए वे मन मार कर ममता बनर्जी के साथ थे। जैसे ही उन्हें सुवेंदु अधिकारी के रूप में दूसरी संभावना दिखी उन्होंने खुले मन से…

logo